करोंदे का अचार- Karonda Achar Recipe

अचार खाने के स्वाद भूख दोंनों को बढ़ा देते हैं, और यदि घर में कई प्रकार के अचार हो, तब तो बहुत ही अच्छा है. इस समय करोंदे बाजार में आ रहे हैं. करोंदे (Natal Plum ) का अचार बहुत ही स्वादिष्ट बनता है, करोंदे का अचार 2 प्रकार से बनाया जाता है, साबुत करोंदे का अचार और करोंदे काट कर अचार, दोनों ही तरीके से अचार बनाने के लिये मसाले तो एक ही होंगे. दोंनो ही तरीके से अचार स्वादिष्ट बनता है. आइये करोंदे का अचार (Karonda Pickle ) बनाना शुरू करते हैं.
Read : Karonda Achar Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Karonde ka Achar
- करोंदे (Natal Plum) - 250 ग्राम
- सरसों का तेल - 1/3 कप
- हींग - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सोंफ - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- दाना मेथी - 2 छोटी चम्मच
- पीली सरसों - 3 छोटी चम्मच
- नमक - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Karonde ka Achar
करोंदे का अचार करोंदे काट कर बनाइये:
करोंदे को पानी से 2 बार धोकर साफ कर लीजिये. थाली या चलनी में रखकर पानी सुखा दीजिये. अब इन करोंदों को दो भागों मे काट लीजिये, किसी करोंदे में यदि काला बीज हो तो उसे चाकू की सहायता से निकाल दीजिये.
पीली सरसों, मेथी, अजवायन, जीरा और सोंफ को कढ़ाई में डालकर हल्का सा 1 - 2 मिनिट चमचे से लगातार चलाते हुये हल्का सा रोस्ट कर लीजिये, इससे मसालों की नमी निकल जाती है और वह आसानी से पिस जाते हैं, अब मसालों को दरादरा पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर, अच्छा धूंआ उठने तक गरम कर लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम तेल में कटे हुये करोंदे, हींग, हल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये, अब इन करोंदों में दरदरे पिसे मसाले, नमक और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. ये करोंदे का अचार बन गया है. करोंदे का अचार को ठंडा होने के बाद, किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भर कर रख दीजिये.
यदि आप अचार को धूप में रख सकें तो, अचार के डिब्बे को 4-5 दिनों तक धूप में रखिये और रोजाना अचार को दिन में एक बार चमचे की सहायता से ऊपर नीचे कर दीजिये. यदि आप धूप में नहीं रख सकते हैं,तो भी अचार को रोजाना ऊपर नीचे करते रहैं और 3-4 दिन बाद, करोंदे के टुकड़े मुलायम हो जायेंगे और करोंदे में सारे मसाले जब्ज हो जायेंगे.
साबुत करोंदे का अचार बनाइये:
साबुत करोंदे का अचार बनाने के लिये करोंदे को काटना नहीं है, करोंदे अच्छी तरह धो कर पानी सुखा लीजिये. किसी बर्तन में इतना पानी भर कर उबलने रख दीजिये कि करोंदे पानी में अच्छी तरह डूब जायं, पानी में उबाल आने के बाद, करोंदे पानी में डालिये और करोंदों को ढककर 3 मिनिट तक उबलने दीजिये. करोंदों को छलनी में निकाल लीजिये, ताकि अतिरिक्त पानी करोंदों से नीचे निकल जाय.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल को धूआं उठने तक अच्छा गरम कर लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और तेल को थोड़ा ठंडा होने दीजिये, अब तेल में हींग और हल्दी पाउडर डालिये, करोंदे भी डाल दीजिये, पिसे मसाले और लाल मिर्च डालकर मिला दीजिये, करोंदे का अचार तैयार है, करोंदे का अचार 3-4 दिन बाद खाने के लिये तैयार हो जायेगा, तब तक करोंदे में सारे मसाले जज्ब हो जायेंगे, तब तक रोजाना चम्मच से अचार को ऊपर नीचे करते रहें, ताकि अचार में सारे मसाले अच्छी तरह मिलते रहें, अगर धूप है तो अचार को धूप में भी रखा जा सकता है. अचार को 1 माह तक रख कर खाया जा सकता है,.
अचार को साल भर तक रखने के लिये अचार में इतना सरसों का तेल गरम करके ठंडा करके डाल दें कि अचार तेल में डूबा रहे.
करोंदे के अचार (Karonda Pickle) को आप जब चाहें निकालें और खायें. अचार निकालते समय हमेशा साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये.
Karonda Pickle/Karonde ka Achar
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: योगेश जी, ढक्कन बंद करके ही रखें.
निशा: मदनलाल जी, करोंदे के अचार को तेल में डुबा कर रख दीजिये, तेल में डूबा अचार 6 माह से 1 साल तक चलता है.
निशा: दीपिका जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
कृपय करोंदा का मुरब्बा बनाने की तरीका बताने की कृपा करे
निशा: प्रशांत जी,मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: ज्योती जी, हां आप बना सकते हैं पर इससे वह ज्यादा समय तक न चलेगा.
Karondhe ke aachaar ki khataas kam karne ke liye kya karein??
निशा: सुनीता जी, करोंदे तो खट्टे होते हैं, आप अचार में सरसों का तेल और डाल दीजिये, कि ये अच्छी तरह तेल में डूबे रहें, थोड़ी सी खटास कम हो जायेंगी.
Nisha ji aapki batai hui recipes se hum sab fayeda uthate hai. Mera swal hai ki kya hum karondi ke sath kamal kakadi bhi daal sakte h achar m
निशा: साक्षी जी, कमल ककड़ी का अचार अलग बनाया जाता है, और करोंदे का अचार अलग बनाते हैं, बनाने के बाद इन्हैं मिक्स कर सकते हैं.
Hi,Nishaji appki recipes bahot achi aur easy hoti hai.aap apni recipes ka ek APP kyu nahi banate.karonde ke achar ko kisi aur oil me bana sakte hai kya???
निशा: प्रियंका जी, अचार सरसों या तिल के तेल में अच्छा बनता है.
I have tried few of ur recipes. N all r really easy to make. Now time for this karanda pickle
निशा: आतम जी, करोंदे के अचार को तेल में डुबा कर रख दीजिये, तेल में डूबा अचार काफी समय तक चलता है.
निशा: स्वीट, अचार को 6 माह से लेकर 1 साल तक रख कर खाया जा सकता है.
निशा: गुंजन, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: संगीता करोंदे की चटनी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर करोंदे की चटनी लिखकर सर्च कर सकते हैं.
In a non stick pan fry it at medium heat trust me it will be fine. Nothing wrong is going to happen.
When we eat some pickle it increases our taste as well as hunger and if you have various pickles at home then its so much better. Karondas(Natal plums) are now available in the market, they make a mouth watering pickle. So let us prepare Karonda Pickle.
- Ingredients for Karonda Pickle
Karondas(Natal Plum) - 250 grams
Oil - 2 bsp
Heeng(asafoetida) - 2 pinch
Turmeric powder - 2 tsp
Saunff(fennel) - 3 tsp
Yellow mustard - 3 tsp
Salt - 2 tsp
Red chilly powder - 1/2 tsp
- How to make Karonda Pickle
Wash Karondas twice with water. Place them in a plate or strainer to dry and drain out water. Now cut these Karondas into 2 halves, if there is a black seed in any Karonda then cut it out with a knife.
Grind yellow mustard and Saunff to make a coarse powder.
Pour oil in a pan and heat then turn off the gas. Put Heeng, turmeric powder, salt and Karondas in hot oil. Also add Saunff powder, yellow mustard powder and red chilly powder to these Karondas. then mix properly. Karonda Pickle is ready. Fill this pickle in a glass or plastic container and store.
If you want to keep the pickle in the sun, then keep the container for 4-5 days out in the sun. Stir pickle with a spoon once everyday. Even if you are not able to keep it in the sun, stir pickle everyday. Karonda pieces will become soft after 4-5 days. Now add oil to the pickle enough to submerge it fully.
You can take out some Karonda Pickle and have it whenever you feel like up to 1 year.
निशा: अनु,करंदे गरम करने से खराब तो नहीं होने चाहिये, तेल में डुबा रहने पर कोई भी अचार 1 साल तक रखा जा सकता है.
निशा: अनु, ये करोंदे तेल में डुबाने के बाद मुलायम नहीं होते, आप इन्हैं एसे ही खा सकते हैं, मुलायम करने के लिये आप एक कोशिश कर सकती हैं, करोंदे के अचार को कढ़ाई में डाल कर 5 -6 मिनिट या करोंदे के नरम होने तक पका लीजिये और बताइये कि आपके करोंदे कैसे हो गये.
निशा: अनु, करदे गरम तेल में डालने से वह थोड़े से नरम हो जाते हैं, बिना तेल के रखने के बाद और नरम हो जाते हैं अगर नहीं हो रहे हैं, तो भी आप इनको तेल में दुबा कर रखिये नहीं तो ये खराब हो जायेंगे.