अरबी पत्ता फ्राय - Arbi Patta Recipe - Arbi Patra Recipe , Patra Bajia

अभी बाजार में अरबी के पत्ते मिल रहे हैं, और इन पत्तों की सब्जी (Arbi Patra fry ) बहुत ही स्वादिष्ट बनती है. अरबी के पत्तों की सब्जी ( Arvi ke patte ) को आप सब्जी की तरह परांठे या चपाती के साथ खायें या फिर नमकीन की तरह एसे ही नाश्ते में या शाम की चाय के साथ खायें बहुत ही अच्छी लगती हैं. आइये आज हम अरबी के पत्ते की सब्जी बनायें.
Read this recipe in English - Arbi Patora Fry Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Arbi ke Patte
- अरबी के पत्ते (colocasia leaves) - 250 ग्राम (12-15 पत्ते)

बेसन पेस्ट बनाने के लिये
- बेसन - 125 ग्राम
- नमक - स्वादानुसार (एक तिहाई छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
सब्जी फ्राई करने के लिये
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- हींग -1- 2 पिंच
- अजवायन - एक छोटी चम्मच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरी हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हूआ)
- धनिया पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 2 पिंच
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( एक चौथाई छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Arbi ke Patte - Arbi Patora
अरबी के नरम पत्ते लेकर, उनके डंठल तोड़ लीजिये और साफ पानी से धोकर एक एक करके प्लेट या चलनी में रखकर पानी निकाल दीजिये. (पत्ते धोते समय टूटने नहीं चाहिये)
बेसन को किसी बर्तन में छानिये और पानी डाल कर गाढ़ा पेस्ट बना लीजिये, बेसन के इस पेस्ट में नमक, लाल मिर्च और धनियां पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
अरबी के पत्ते को सीधी सतह को ऊपर करते हुये प्लेट पर रखिये और पतली परत बेसन की उस पर लगाइये, तथा पत्ते को रोल करते हुये चित्र में दिखाये गये जैसा मोड़ लीजिये. सारे पत्ते इसी तरह बेसन लगाकर, मोड़ कर तैयार कर लीजिये.
अब इन पत्तो को भाप में 15 मिनिट तक पकाइये (भाप में पकाने के लिये कुकर के सेपरेटर मे रख कर पका लीजिये, या किसी बर्तन में 500 ग्राम पानी भर कर, कोई जाली स्टैन्ड रख दीजिये और बेसन लगे हुये अरबी के पत्ते चलनी में रखिये, चलनी इस स्टैन्ड के ऊपर रख दीजिये, बर्तन को ढक कर पत्तों को पकाइये).
ढक्कन खोलिये, पत्तों को ठंडा कीजिये, और अब इन पत्तों को 1 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग, अजवायन, जीरा और राई डालिये, जब जीरा, राई कड़कने लगे तब हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल कर चमचे से मसाले को मिलाकर हल्का ब्राउन भून लीजिये.
अब इस मसाले में कटे हुये अरबी के पत्ते डालकर मिलाइये और चमचे से चलाते हुये 3-4 मिनिट तक भूनिये. सब्जी में कतरा हुआ हरा धनियां भी मिला दीजिये. लीजिये अरबी के पत्ते की सब्जी तैयार है.
सब्जी को प्याले में निकालिये और चपाती या परांठे किसी के साथ परोसिये और खाइये, बची हुई सब्जी शाम को हल्की भूख में स्नैक्स की तरह खाइये.
Arbi Patta Recipe - Arbi Patra Recipe , Patra Bajia Video in Hindi
कमेंट (66)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दिनेश जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: चित्रा जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: खुशी, बहुत बहुत धन्यवाद.
m jo bhi khana bnati hu aapki site se hi sikhti hu
निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, वेबसाइट पर बहुत सारी सब्जी ग्रेवी वाली है, प्लीज सब्जी कालम में क्लिक करके सब्जी देखी जा सकती है या सर्च बटन पर सब्जी का नाम लिखकर सर्च कर सकते हैं.
निशा: शिवा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी हां मैं बनाऊंगी.
निशा: तनुजा जी, अवश्य.
निशा: सदफ, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
thank u mam.....
निशा: चित्रा, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya aap aarbi ka pato ka rool pakoras ki recepe bhi batoga.
निशा: हरी जी आप सही कह रहे हैं, ये महाराष्ट्र का तरीका है, वहां इसे स्नेक्स के रूप में बनाकर खाया जाता है, मैं इसे बनाउंगी. ये रैसिपी उत्तरी भारत की है, यहां पर इसे इसी तरह बनाया जाता है, धन्यवाद.
निशा: दिव्या, आपने पहली बार में इतनी अच्छी सब्जी बनाली, बहुत बहुत धन्यवाद.
can you tell me the different varieties of non oily breakfast recipes?
निशा: प्रिया, मेरी ओर से आपको धन्यवाद.
Mujhe arvi har tareeke ki pasand hai,ek aur tareeke se aap bana ke dekhiyega, besan ki jagh urad n chane ki daal( Barabar matra mein) ko dardara pees ke khada garammasala ( Pahle use zara sookha bhoon le n dardara pees le) namak n amchoor mila ke daal ke parat lagaye .
aur fir fry kar lijiye ( Aap steam bhi kar sakte hai n stir fry lekin agar rasa lagana hai to talna hi behtar hai )iski rasa thoda patla hota hai zara si khatai daal lein.bahut alsg n tasty banti hai. thanks ..
aur 1 baat achhi yeh hai ki ap 2,3 din rakh k kha sakty hain
निशा: सवा इस तरह से भी बनाये जाते हैं आप ठीक कह रही हैं.
निशा: जयश्री, अमचूर से ही पत्तों की खुजली खतम हो जाती है, तेल मसाले में अच्छी तरह से भूनिये भी खुजली नही रहेगी.