अरबी पत्ता फ्राय - Arbi Patta Recipe - Arbi Patra Recipe , Patra Bajia

📅 1 जुलाई 2008 👁 5.4 लाख बार देखी गई 💬 66 कमेंट ★ 2.9 (6582)

Arbi ke Patte

अभी बाजार में अरबी के पत्ते मिल रहे हैं, और इन पत्तों की सब्जी (Arbi Patra fry ) बहुत ही स्वादिष्ट बनती है. अरबी के पत्तों की सब्जी ( Arvi ke patte ) को आप सब्जी की तरह परांठे या चपाती के साथ खायें या फिर नमकीन की तरह एसे ही नाश्ते में या शाम की चाय के साथ खायें बहुत ही अच्छी लगती हैं. आइये आज हम अरबी के पत्ते की सब्जी बनायें.

Read this recipe in English - Arbi Patora Fry Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Arbi ke Patte

  • अरबी के पत्ते (colocasia leaves) -  250 ग्राम (12-15 पत्ते)

arbi_ke_patte_564267208.jpg

बेसन पेस्ट बनाने के लिये

  • बेसन  - 125 ग्राम
  • नमक - स्वादानुसार (एक तिहाई छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच

सब्जी फ्राई करने के लिये

  • तेल - 2 टेबिल स्पून
  • हींग -1- 2 पिंच
  • अजवायन - एक छोटी चम्मच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • राई  - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरी हुई)
  • अदरक  - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हूआ)
  • धनिया पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 2 पिंच
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार ( एक चौथाई छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - एक टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Arbi ke Patte - Arbi Patora

अरबी के नरम पत्ते लेकर, उनके डंठल तोड़ लीजिये और साफ पानी से धोकर एक एक करके प्लेट या चलनी में रखकर पानी निकाल दीजिये. (पत्ते धोते समय टूटने नहीं चाहिये)

बेसन को किसी बर्तन में छानिये और पानी डाल कर गाढ़ा पेस्ट बना लीजिये, बेसन के इस पेस्ट में नमक, लाल मिर्च और धनियां पाउडर डाल कर मिला दीजिये.

अरबी के पत्ते को सीधी सतह को ऊपर करते हुये प्लेट पर रखिये और पतली परत बेसन की उस पर लगाइये, तथा पत्ते को रोल करते हुये चित्र में दिखाये गये जैसा मोड़ लीजिये.  सारे पत्ते इसी तरह बेसन लगाकर, मोड़ कर तैयार कर लीजिये.

अब इन पत्तो को भाप में 15 मिनिट तक पकाइये (भाप में पकाने के लिये कुकर के सेपरेटर मे रख कर पका लीजिये, या किसी बर्तन में 500 ग्राम पानी भर कर, कोई जाली स्टैन्ड रख दीजिये और बेसन लगे हुये अरबी के पत्ते चलनी में रखिये, चलनी इस स्टैन्ड के ऊपर रख दीजिये, बर्तन को ढक कर पत्तों को पकाइये).

ढक्कन खोलिये, पत्तों को ठंडा कीजिये, और अब इन पत्तों को 1 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल में हींग, अजवायन, जीरा और राई डालिये, जब जीरा, राई कड़कने लगे तब हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल कर चमचे से मसाले को मिलाकर हल्का ब्राउन भून लीजिये.

अब इस मसाले में कटे हुये अरबी के पत्ते डालकर मिलाइये और चमचे से चलाते हुये 3-4 मिनिट तक भूनिये. सब्जी में कतरा हुआ हरा धनियां भी मिला दीजिये. लीजिये अरबी के पत्ते की सब्जी तैयार है.

सब्जी को प्याले में निकालिये और चपाती या परांठे किसी के साथ परोसिये और खाइये,  बची हुई सब्जी शाम को हल्की भूख में स्नैक्स की तरह खाइये.

Arbi Patta Recipe - Arbi Patra Recipe , Patra Bajia Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (6582 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (66)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

arpana srivastava
Perfect method
NishaMadhulika
arpana srivastava , बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Kusum lata
Thanku mam mai b try krugi ????
NishaMadhulika
Kusum lata , बहुत बहुत धन्यवाद. आप अपने अनुभव हमारे साथ जरुर शेयर कीजिएगा.
Rachna airan
Arbi patte sabzi khate samay gale me Kate kyo lagte hai
निशा: रचना जी हां आप सही कह रही है कि ये पत्ते हल्के से गले में लगते हैं, लेकिन परांठे के साथ फिर भी कभी कभी खाने में बहुत अच्छे लगते हैं, ये एक बहुत ही अलग सब्जी होती है.
Ryby Sethi
Wil try today as per ur receipe.

निशा: रूबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर साझा करें.
meenu
I m pregnant can i eat taro leaf roll.
निशा: मीनू जी, अवश्य खायें, लेकिन थोड़ा सा ही खायें क्यों कि यह कब्ज करने वाला होता है.
Ajay Rana
Please send salaade ka achaar receipe
Gracy
Nice Recipes..

निशा: ग्रेसी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shobhit Bhanwar
Sir isse gravy main kaise banate hai mtlb kaise kaise simple tarika aur best taste ...plz... reply fast

निशा: शोभित जी, वेबसाइट पर अरबी की सब्जी ग्रेवी वाली है, प्लीज सब्जी कालम में क्लिक करके सब्जी देखी जा सकती है या सर्च बटन पर नाम लिखकर सर्च कर सकते हैं.
priyanka
Hello aunty namsate, auty hm arabi k danthal ki v sabji bnate h nariyal dalkar bina masale ka bahut badiya banta hai

निशा: प्रियंका जी, अरबी को विभिन्न प्रकार से बनाया जा सकता है, आपने सही कहा.
rakhi kanojia
Nishaji....arbi k patto ki sabzi banane k liye amchur ki jagah tamatar use kar sakte hai.....ya nahi

निशा: राखी जी, कर सकते हैं.
Kittu Gupta
Awesome recipe ma'am . I'm big fan of urs. Arbi patta came out very tasty & yummy... Thanks & good luck!!!

निशा: किट्टू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Insia Rizvi
Hello Nisha ji
Jb mene ye sabzi banaee boht yammy thi.magar masala Mai milane per patore khul gay .
To aisa kya kroo his se ye khulai nahi.thanks
निशा: इन्सिया जी, आपने सब कुछ ठीक किया है, बेसन के साथ पके पत्ते को ठंडे करके फ्राय करना होता है और सब्जी को हल्के हाथ से चलाना होता है, थोड़े पत्ते तो खुल ही जाते हैं.
Rekha shrestha
Mithila me arbi patteki roleki kadi ko Arikanchan bolte hai kya ap iski recepi bata sakte ha?
निशा: रेखा जी, मुझे इसके बारे में तो पता नहीं है लेकिन अभी हमने अरबी पत्ता कोफ्ता करी की रेसिपी मेरे चैनल पर उपलोड की है उसे आप देख सकते हैं.
Bindiya
Hello nisha jiii... Thanks aapko dil se Bcz aapki vajhse me good cook so thanks so much

निशा: बिन्दिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
krati
Can i eat patra when i am pregnent
निशा: क्राती जी हां थोड़ी मात्रा में खा सकती हैं.
Amby
Ma'am I searched for patra recipe by nisha madhulika because I know your recipes are no-fuss with awesome taste. And I wasn't proved wrong. Lots of good wishes for you

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Om Prakash
Namaskar,
I would be happy if u could reply in hindi script :
Arbi aur arbi ke patton ke kya kya labh hote hain. shareer ke liye kis tarah phayademand hain?
Ghulamrasul
It is very good Bhujia. Thanks

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
sahajmultiple
lajwab recipe.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
manjusantosh

Hallo nisha ji, kya pregnancy k douran arbi patte ki sabji kha sakte hae.


निशा: मंजू जी अवश्य खाइये.
shivani

Hii nisha ji mein  ye sabji bachpan me khati thi apni mummy ke hatho bani par aaj me 2 baccho ki mummy hu or ab isse phir se khane ka mann hua par kahi se ye recipe nhi mil rhi thi par aapke site pe mili thank u bachpan phir yaad aa gya thankssssssss



निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sweety

mam meri mom ne arbi k patte ki sbji bnayi h but wo khane se bhut jyda gale m khujli ho ri h to ab us sbji ka kya kre jisse wo thik ho jaye


निशा: स्वीटी जी, अरबी के पत्ते में, मसाला में तेल, खटाई, अजवाय, और लाल मिर्च थोड़ी अधिक डाली जाती है, लेकिन आप खाने में हल्का सा गले में फील करते हैं. थोड़ा तेल मसाला मिला कर सब्जी को अच्छा किया जा सकता है.
Nirmal deo

Arvi patt ki subzi bahut acchi bani hsi. Thank u nisha ji. Es ko fry karkay hum sham ki tea kay sath bhi kha saktay hai 


निशा: निर्मल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
C. Shekhar Dadhich

Very very tasty and my favorite dish thanks for this racipe


 

kiruu

besan ke aate k ghol me thoda nimbu mila sakte he kya ?


 

neetu

Kya is sabzi m pyaz or lahsun ka pest dal sktu hu


निशा: नीतू जी, ये सब्जी बिना प्याज और लहसन के ही अच्छी बनती है, लेकिन आप डालना चाहते हैं तो अवश्य डालिये.
Nazia khan

पत्तों को बीच में से दो बराबर भागों में काट लें। डंठल का मोटा हिस्सा हटा दें फिर रोल करें तो टूटेंगे नही। रोल कर दोनों तरफ टिल या खसखस लगा दें स्वाद बढ़ जायेगा।इन पत्तों को इडली स्टैंड में डालकर इडली की तरह स्टीम कर सकते हैं। अगर बेसन का घोल पानी की बजाय मट्ठा या छाछ में बनाया जाये तो ज़्यादा स्वादिष्ट बनेगा गले में खराश भी नही होगी।

Priyanka
How many leafs folds in one time
narendra sharma
maine arbi patte ko chabaya to gale or jeebh maine tikhi jalan hue aisa kyon ?
plese tell me
निशा: नरेन्द्र जी, इसे खच्चा नहीं खाया जाता है, इसमें खुजली होती है.
Amit sharma
Very nice nisha ji main five star hotel main hun or koshish krunga ki patore ki sabzi ko manu main laun. Or himachal ka naam kru
निशा: अमित जी हां अवश्य लाइये, बहुत अच्छी सब्जी है, बहुत बहुत धन्यवाद.