चूड़ा मटर - पूर्वांचल की खास रेसीपी । Chooda Matar Recipe । Choora Matar Banaras Khana

📅 27 जनवरी 2020 👁 32.7 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

बनारस का फेमस ब्रेकफास्ट चूड़ा मटर। पूर्वांचल में सर्दी के मौसम में आए दिन हर किसी के यहां सुबह-शाम के नाशते में चूड़ा मटर बनाया जाता है। चूड़ा मटर डाइट के लिए भी बहुत ही हेल्दी रेसिपी है ये बहुत ही जल्दी और असानी से बन जाती है। तो आप भी इस रेसिपी को झटपट बनाए और इस खास रेसिपी का लुत्फ़ उठाए। 

आवश्यक सामग्री 

  • पोहा (चावल चूड़ा ) - 2 कप (160 ग्राम) 
  • मटर - 1 कप 
  • हरा धनिया - 2 से 3 बड़ी चम्मच 
  • काजू - 10 से 12 
  • हरी मिर्च - 1 
  • अदरक - 1/2 इंच 
  • तेल - 2 बड़ी चम्मच 
  • नींबू - 1
  • हींग - 1/2 चुटकी 
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच 
  • गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच 
  • काली मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच 
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच

विधि 

चूड़ा मटर बनाने के लिए 2 कप चावल चुड़ा ले कर उसे पानी से 1-2 बार धो कर एक बर्तन में 10 मिनट तक फूलने के लिए रख दीजिए।  एक कढ़ाई में 2 बड़ी चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। तेल गर्म हो जाने पर इसमें 10-12 काजू डाल कर मिडियम आंच हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिए। काजू के ब्राउन हो जाने पर उसे एक प्लेट में निकाल लीजिए।

अब इसी गर्म तेल में 1/2 छोटी चम्मच जीरा, 1/2 इंच अदरक, 1 हरी मिर्च और 1/2 चुटकी हींग डाल कर हल्का सा मिडियम आंच पर भून लीजिए। मसाले के हल्का भुन जाने पर इसमें 1 कप हरी मटर और 1/4 कप पानी डाल कर ढ़क कर 5 मिनट तक पकने दीजिए। 

/images/chooda-matar.jpg

5 मिनट बाद मटर के गलने पर इसमें 1 छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच चीनी, 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला ,1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च और चावल चुड़ा डाल कर मिलाते हुए पका लीजिए। सभी चीजों के मिला लेने पर इसमें हरा धनिया और 1 नींबू का रस और थोड़े से भुने हुए काजू डाल कर मिला लीजिए। 

चूड़ा मटर बन कर सर्व करने के लिए तैयार है। चुड़ा को सर्व करने के लिए एक प्लेट मे निकाल लीजिए और इसे गार्निश करने के लिए इसमें ऊपर थोड़े से भुने हुए काजू और थोडा सा हरा धनिया डाल दीजिए।  

चूड़ा मटर - पूर्वांचल की खास रेसीपी । Chooda Matar Recipe । Choora Matar Banaras Khana

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।