मटर की स्पेशल खस्ता मसाला बाटी । Matar Masala Dal Baati Recipe
हरी मटर और चटपटे मसालों से बनी खस्ता बाटी। ये तो सभी जानते होगें की बाटी राजस्थान की पारंपारिक रेसिपी है राजस्थान का कोई भी त्याेहार बिना बाटी के पूरा नहीं होता। लेकिन वही पुरानी दाल बाटी खा-खा कर सभी उब चुके होगें। तो आज हम बाटी लवर्स के लिए कुछ अलग प्रकार की बाटी लाए है जिसे आप दाल,चटनी या फिर नाश्ते में चाय के साथ स्नैक्स के रूप में भी खाना भी बहुत पसंद करेगें।
आवश्यक सामग्री
- गेंहू का आटा- 2 कप 250 ग्राम
- हरी मटर- 1 कप
- जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
- अजवाइन- 1/2 छोटी चम्मच
- हरा धनिया-1/2 कप
- हरी मिर्च- 2
- अदरक- 1 इंच
- घी- 4-5 बड़ी चम्मच
- बेकिंग सोडा- 1 चुटकी
- नमक- 1 छोटी चम्मच
विधि
हरी मटर की बाटी बनाने के लिए 1 कप हरी मटर के दाने, 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक और 1/2 कप हरा धनिया को मिक्सर जार में डाल कर दरदरा पीस लीजिए।
बाटी के लिए आटा तैयार करने के लिए एक बड़े प्याले में 2 कप गेंहू का आटा ले कर उसमें मटर का पेस्ट 2 बड़ी चम्मच घी, 1/2 छोटी चम्मच अजवाइन, 1/2 छोटी चम्मच जीरा, 1 छोटी चम्मच नमक और 1 चुटकी बेकिंग सोडा डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला दीजिए। सभी चीजों के अच्छे से मिल जाने पर इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए हल्का सख्त आटा तैयार कर लीजिए। आटा तैयार हो जाने पर इसे ढ़क कर 10 मिनट के लिए सैट होने के लिए रख दीजिए। इतना आटा तैयार करने में 1/3 कप पानी का इस्तेमाल किया गया है।

बाटी बेक करने के लिए एक कुकर में 2-3 कप नमक डाल दीजिए और उसे ढ़क कर 7-8 मिनट के लिए तेज आंच पर गर्म होने के लिए रख दीजिए। अब कुकर में रखने के लिए एक प्लेट ले कर उसे घी लगा कर चि कना कर लीजिए। 10 मिनट बाद आटे को निकाल लीजिए और हाथ पर हल्का सा घी लगा कर आटे में से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ लीजिए। अब एक लोई ले कर उसे दोनो हथेली से गोल करते हुए चपटा कर लीजिए और चिकनी की हुई प्लेट पर रख दीजिए। इसी तरीके से सारी बाटी बना कर प्लेट में रख लीजिए।
नमक के गर्म हो जाने पर उसमें बाटी की प्लेट रख दीजिए और ढ़क्कन लगा कर उसे 15 मिनट तक मिडियम-हाई आंच पर पकने दीजिए। 15 मिनट बाद बाटी के ऊपरी तरफ घी लगा कर उसे पलट दीजिए और दूसरी साइड भी घी लगा कर 10 मिनट के लिए ओर ढ़क कर पकने दीजिए। 10 मिनट बाद बाटी को चैक कर लीजिए और हल्की गोल्डन ब्राउन होने पर उसे 3 से 4 मिनट के लिए ओर पका लीजिए।
बाटी के दोनो ओर अच्छा गोल्डन ब्राउन हो जाने पर उसे कुकर से निकाल लीजिए ओर इसी तरीके से सारी बाटी कुकर में बेक करके तैयार कर लीजिए। बाटी के अच्छा गोल्डन ब्राउन होने पर उसे घी में डुबा कर नि काल लीजिए। हरी मटर की मसाले दार बाटी बन कर तैयार है। एक बार की बाटी को सिकने में 30 मिनट का समय लग जाता है। आप इन बाटी को किसी भी दाल, चटनी या नाश्ते में चाय के साथ खा सकते है। सर्दी के मौसम में गर्मागर्म बाटी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
सुझाव
आप चाहें तो बाटी को घी में डालने के जगह उस पर घी लगा कर या बिना घी के भी खा सकते हैं।
मटर की स्पेशल खस्ता मसाला बाटी । Matar Masala Dal Baati Recipe
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।