Atta Naan Khatai Recipe, Whole wheat flour naan khatai

📅 23 दिसंबर 2019 👁 27.9 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

गेंहू के आटे से बनी टेस्टी क्रंची नानखटाई। ज्यादातर नानखटाई सूजी बेसन या मैदा से बनाई जाती है जो स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं होती । तो आप की सेहत को ध्यान में रखते हुए आज हम लाए है आटे की टेस्टी नान खटाई ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है और बन भी बहुत ही आसानी से और जल्दी जाती है। 

आवश्यक सामग्री 

  • गेंहू का आटा- 1 कप (125 ग्राम)
  • बेसन- 1/4 कप (25 ग्राम)
  • सूजी- 2 बड़ी चम्मच (25 ग्राम)
  • चीनी पाउडर- 3/4 कप से थोड़ी सी ज्यादा (100 ग्राम)
  • घी- 1/2 कप - 1 बड़ी चम्मच (100 ग्राम)
  • बेकिंग पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • बादाम के टुकड़े- 1 छोटी चम्मच 
  • इलायची- 1/4 छोटी चम्मच 

विधि 

आटे की नान खटाई बनाने के लिए एक बर्तन में 100 ग्राम घी ले कर उसे अच्छे से फेंट लीजिए। अब इस घी में 3/4 कप से थोड़ा सा ज्यादा(100 ग्राम) चीनी पाउडर डाल एक बार ओर फेंट लीजिए। 

अब एक प्याली में 1 कप गेंहू का आटा, 1/4 कप बेसन, 2 बड़ी चम्मच सूजी, 1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर और 1/4 छोटी चम्मच इलायची के बीज डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए। अब इस सूखे मिश्रण को घी और चीनी पाउडर के मिश्रण में डाल कर अच्छे से मिलाते हुए डो तैयार कर लीजिए। 

/images/aata-nankhatai.jpg

अब इस डो में से छोटी-छोटी लोई तोड़ लीजिए। अब एक लोई को हथेली पर रख कर उसे गोल कर के हल्के हाथ से दबा कर ओवन की ट्रे पर एक-एक कर कर रख दीजिए। अब इन नानखटाई के ऊपर बादाम के टुकड़े लगा दीजिए। अब ओवन को 180 ड्रीग्री पर 5 मिनट के लिए प्रीहीट कर लीजिए। ओवन के प्रीहीट हो जाने पर नानखटाई की ट्रे को ओवन में रखकर 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर 10 मिनट के लिए बेक होने के लिए रख दीजिए। 

10 मिनट बाद ट्रे को ओवन में से निकाल कर एक प्लेट में रख कर ठंडा होने के लिए रख दीजिए। गेंहू के आटे की नान खटाई बन कर तैयार है। इन नानखटाई को आप ठंडा हो जाने के बाद किसी एयर टाइट कंटेनर में रख कर एक महीने तक स्टोर कर कर खा सकते हैं। 

सुझाव 

आप नानखटाई के उपर बादाम की जगह अपनी पसंद अनुसार को भी ड्राई फ्रूट्स ले सकते है या फिर बिना ड्राई फ्रूट्स के भी नानखटाई बना सकते हैं।

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।