चावल की एकदम कुरकुरे पकौड़ी । Crispy Rice Pakodi Recipe | Rice Bajji

📅 18 दिसंबर 2019 👁 34.8 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

चावल और उरद दाल से बने क्रिस्पी टेस्टी पकौड़े। सर्दी के मौसम में चाय के साथ गर्मागर्म पकौड़े खाना सभी को बहुत ही पसंद होता है। तो आज ही अपने घरों में बनाए चावल के एकदम कुरकरे पकौडे। ये बनाने में बहुत ही आसान है और बहुत ही जल्दी बन कर तैयार हो जाती है। सर्दी के ठंडे-ठंडे मौसम में ये गर्मागर्म पकौड़े खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं।आप इन्हे हरी चटनी या सादा खाए ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते है। 

आवश्यक सामग्री 

  • चावल- 1 कप 200 ग्राम 
  • उरद दाल- 1/4 कप 50 ग्राम
  • अजवाइन- 1/4 छोटी चम्मच 
  • बेकिंग सोडा- 1 चुटकी 
  • हरी मिर्च- 2 
  • अदरक- 1/2 इंच 
  • नमक- 3/4 छोटी चम्मच 
  • तेल तलने के लिए 

विधि 

चावल की पकौड़ी बनाने के लिए एक कप चावल और 1/4 कप उरद की दाल पानी में डाल कर 2 घंटे के लिए रख दीजिए।

2 घंटे बाद चावल को पानी से निकाल कर 4 बड़ी चम्मच पानी डाल कर पीस लीजिए। इसी तरह दाल को भी पानी में से निकाल 2 बड़ी चम्मच पानी डाल कर पीस लीजिए और एक बर्तन में डाल कर दोनो को मिला कर आधा घंटे के लिए ऎसे ही छोड़ दीजिए। आधा घंटे बाद मिश्रण में थोड़ा सा पानी डाल कर मिला दीजिए। 

अब इस मिश्रण में 3/4 छोटी चम्मच नमक, 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा, 2 हरी मिर्च, 1/4 छोटी चम्मच अजवाइन और 1 चुटकी बेकिंग सोडा डाल कर अच्छे से मिला दीजिए। पकौड़े के लिए घोल बन कर तैयार है।

/images/crispy-rice-pakoda.jpg

अब पकौड़े तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। तेल के गर्म हो जाने पर इसमें थोड़ा सा मिश्रण डाल कर तेल का तापमान चैक कर लीजिए। मिश्रण डालने पर सिकने लगे तो पकौड़े तलने के लिए तेल तैयार है।अब एक चम्मच से तेल में थोड़ा-थोड़ा मिश्रण डाल कर पकौड़े बना लीजिए। पकौडे को मिडियम-धीमी आंच पर चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। 

पकौड़े अच्छे गोल्डन ब्राउन हो जाने पर एक प्लेट में निकाल लीजिए और इसी तरीके से सारे मिश्रण के पकौड़े बना कर तल लीजिए। एक बार के पकौड़े तलने में 5 से 6 मिनट का समय लग जाता है। चावल की क्रिस्पी पकौड़े आप अपने स्वादानुसार हरी चटनी या सादा भी खा सकते हैं। सर्दी के ठंडे-ठंडे मौसम में ये गर्मागर्म पकौड़े खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं।  

सुझाव 

आप बेकिंग सोडा की जगह ईनो भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

चावल की एकदम कुरकुरे पकौड़ी । Crispy Rice Pakodi Recipe | Rice Bajji

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।