मक्की के ढोकले - राजस्थानी रेसीपी । how to make rajasthani Makki ka dhokla

📅 13 दिसंबर 2019 👁 1.8 लाख बार देखी गई 💬 0 कमेंट

राजस्थान की फेमस रेसिपी मक्के के ढोकले। अगर आप मक्के के आटे से बनी रोटी और परांठे खा-खा कर उब चुके हैं तो आज हम आपके लिए लाए है मक्के के आटे से बनी स्वादिष्ट ढोकले की रेसिपी। मक्के के आटे में फाइबर,कैल्सियम ओर विटामिन होते है जो सर्दियों के मौसम गर्माहट देता है इसलिए सर्दी में ज्यादातर लोग अपने घरों में मक्के के आटे की रोटी और परांठे बनाते रहते है। 

आवश्यक सामग्री 

  • मक्का का आटा - 2 कप (250 ग्राम)
  • मेथी के पत्ते -1 कप
  • मटर - 1/2 कप  
  • हरा धनिया - 1/2 कप
  • दही- 1/2 कप 
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच  
  • अजवाइन - 1/2 छोटी चम्मच 
  • गरम मसाला - 1/4 चम्मच
  • हींग- 1 चुटकी 
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट - 1 इंच ,2
  • बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच 
  • तेल - 2 बड़ी चम्मच 
  • घी - 2 बड़ी चम्मच  
  • नमक - 1 छोटी चम्मच 

विधि 

मक्के के ढोकले बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में 2 कप मक्का का आटा ले कर उसमें 1/2 छोटी चम्मच अजवाइन, 1 छोटी चम्मच जीरा, 1 चुटकी हींग, 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला, 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1 इंच अदरक और 2 हरी मिर्च का पेस्ट, 1/2 कप दरदरा पिसी हुई हरी मटर, 1 कप मेथी के पत्ते, 1/2 कप हरा धनिया, 1 छोटी चम्मच नमक, 1/2 कप दही, 1/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा और 1 बड़ी चम्मच तेल डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए रोटी के आटे जैसा डो तैयार कर लीजिए। इतना डो बनाने में 1/2 कप गुनगुना पानी का इस्तेमाल किया गया है। 

डो के तैयार हो जाने पर हाथों पर हल्का सा तेल लगा लीजिए। अब डो में से थोड़ा सा डो ले कर उसे दोनो हाथों से गोल करके चपटा कर लीजिए और बीच में से एक छेद कर दीजिए। इसी तरीके से सारे डो के ढोकले बना कर एक प्लेट में रख लीजिए। 

/images/makki-ka-dhokla.jpg

अब ढोकले स्टीम करने के लिए एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रख कर उसके ऊपर बड़ी छलनी रख दीजिए। अब छलनी पर हल्का सा घी लगा कर उसे चिकना कर लीजिए और एक-एक कर के उसमें ढोकले लगा दीजिए। पानी में उबाल आ जाने पर ढोकले की छलनी पानी के बर्तन पर रख कर ढ़क कर 20 मिनट तक तेज आंच पर पकने दीजिए। 

20 मिनट बाद आंच को बंद कर के ढोकलों को निकाल लीजिए। अब ढोकले के ऊपर मेल्ट किया हुआ घी डाल दीजिए। मक्के के ढोकले बन कर तैयार है आप इसे किसी भी चटनी या फिर अपने स्वादानुसार किसी भी दाल के साथ का सकते है। ये खाने में जितने स्वादिष्ट है बनाने में उतने ही आसान है। 

सुझाव 

  • 20 मिनट तक ढोकले को स्टीम देने के बाद उसे एक बार चाकू से चैक कर लीजिए कि वो पके है कि नही। अगर ढोकले पके नहीं हैं तो उन्हे आप 2 से 3 मिनट ओर पका सकते हैं। 
  • ढोकले के ऊपर घी की जगह आप तिल का तेल भी डाल सकते हैं। या फिर अपने स्वाद अनुसार घी की मात्रा कम-ज्यादा भी कर सकते हैं। 

मक्की के ढोकले - राजस्थानी रेसीपी । how to make rajasthani Makki ka dhokla

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।