मुरादाबाद की मशहूर स्पाइसी मूंगदाल की चाट । Muradabadi Dal ki Chaat Recipe
मुरादाबाद की मशहूर स्वाइसी मूंगदाल की चाट गर्म-गर्म दाल के साथ चटपटी पापड़ी का स्वाद खाने में बहुत ही अच्छा लगता है। मुरादाबाद की पारम्पारिक और फेमस स्ट्रीट फूड मुरादाबादी मूंग की दाल । मुरादाबाद की ये दाल बहुत ही स्वादिष्ट और स्वास्थ्य की लिए भी बहुत ही अच्छी है। आप इसे कभी भी बनाए ये बहुत ही जल्दी बन कर तैयार हो जाती है।
आवश्यक सामग्री
- मूंग दाल- 1 कप 200 ग्राम
- नमक- 1 छोटी चम्मच
- हींग- 1/2 चुटकी से भी कम
- मक्खन- 2 बड़ी चम्मच
- हरा धनिया की चटनी- 3-4 बड़ी चम्मच
- पापड़ी- 4
- अदरक- 1/2 इंच
- नींबू-1
- सूखी लाल मिर्च- 4
- जीरा पाउडर- 1- 2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला- 1-2 छोटी चम्मच
- काला नमक- 1-2 छोटी चम्मच
- चाट मसाला- 1-2 छोटी चम्मच
विधि
मुरादाबादी दाल बनाने के लिए एक कप धुली हुई मूंग की दाल ले कर उसे एक घंटे पानी में डाल कर रख दीजिए।
एक घंटे बाद दाल को पानी में से निकाल कर कुकर में डाल दीजिए। अब इस कुकर में 3 कप पानी, एक छोटी चम्मच नमक और 1/2 चुटकी से भी कम हींग डाल कर मिला दीजिए। अब कुकर का ढक्कन बंद करके एक सीटी आने तक पका लीजिए। एक सीटी आ जाने पर आंच को धीमा करके 5 मिनट तक ओर पकने दीजिए। 5 मिनट बाद आंच को बंद करके कुकर का प्रेशर खत्म होने दीजिए।

कुकर का प्रेशर खत्म हो जाने पर दाल में 1/2 कप पानी डाल कर 1-2 मिनट उबाल आने तक पका लीजिए। दाल में उबाल आ जाने पर इसे एक बर्तन में निकाल लीजिए।
दाल की चाट बनाने के लिए एक छोटी सी प्याली ले लीजिए। अब इस प्याली में एक छोटी सी मक्खन की क्यूब डाल कर इसके ऊपर से उबली हुई दाल डाल दीजिए। अब इस दाल के ऊपर स्वादानुसार काला नमक, थोड़ा सा चाट मसाला, भुना हुए जीरा पाउडर, हल्का सा गरम मसाला, बारीक कटे हुए अदरक, हरे धनिया की चटनी, सूखी हुई लाल मिर्च, हरा धनिया और एक पापड़ी तोड़ कर डाल दीजिए। अब इसमें एक नींबू का रख और इसे ऊपर एक छोटी सी बटर क्यूब डाल दीजिए। मुरादाबादी दाल की चाट बन कर तैयार है।
सुझाव
- चाट के आखिरी में डाला गया मक्खन आप चाहें तो स्किप भी कर सकते हैं।
- आप चाट में अपने स्वादानुसार मसाले डाल सकते है।
मुरादाबाद की मशहूर स्पाइसी मूंगदाल की चाट । Muradabadi Dal ki Chaat Recipe
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।