बाजरा भात - सर्दियों की खास रेसीपी । Rajasthani Bajra Bhat | Winter Special Pearl Millet Bhat
सर्दियों की खास रेसिपी बाजरा भात। राजस्थान की फेमस डिश बाजरा भात ये बनाने में बहुत ही सिम्पल है और खाने में बहुत ही टेस्टी और हैल्दी रेसिपी है। आप इसे अपने स्वादानुसार किसी भी सब्जी या चीनी डाल कर मीठे के रूप में भी खा सकते है।
आवश्यक सामग्री
- बाजरा- 1.5 कप
- चावल- 2 बड़ी चम्मच
- घी- 1-2 बड़ी चम्मच
विधि
बाजरा भात बनाने के लिए 1.5 कप बाजरा ले कर उसे धाे कर 3 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए। 3 घंटे बाद बाजरा को पानी में से एक कपडे में निकाल कर अच्छे से पौछ लीजिए।
अब एक मिक्सर जार ले कर उसमें बाजरा को हल्का-हल्का चला लीजिए ताकि बाजरा से सिर्फ छिलका अलग हो बाजरा पिसे ना। मिक्सर में हल्का हल्का पीस लेने के बाद बाजरे को एक प्लेट में निकाल कर फटक लीजिए ताकि बाजरे से सारे छिलके अलग हो जाए।

बाजरे से छिलके अलग हो जाने पर बाजरे को कुकर में डाल दीजिए इसी के साथ कुकर में 2 बड़ी चम्मच चावल और 3.5 कप पानी डाल कर कुकर का ढ़क्कन बंद करके एक सीटी आने तक मिडियम आंच पर पकने दीजिए। एक सीटी आ जाने पर आंच को धीमी कर के भात को 7-8 मिनट ओर पकने दीजिए। 8 मिनट बाद आंच को बंद कर के कुकर का प्रेशर खत्म होने दीजिए।
कुकर का प्रेशर खत्म हो जाने पर उसमें 2 बड़ी चम्मच घी डाल कर मिला दीजिए और उसे ठंडा होने रख दीजिए। 5 मिनट बाद भात को एक बर्तन में निकाल लीजिए। बाजरा भात सर्व करने के लिए तैयार है। बाजरा भात को आप अपने स्वाद अनुसार कड़ी या किसी भी दाल और सब्जी के साथ खा सकते है।
सुझाव
बाजरे को छिलका अलग करने के लिए एक आप खलड़ से भी कूट सकते हैं।
बाजरा भात - सर्दियों की खास रेसीपी । Rajasthani Bajra Bhat | Winter Special Pearl Millet Bhat
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।