चटपटी मूंगफली मसाला चाट । Beach Style Peanut Sundal Recipe
मूंगफली सुन्दल मसाला चाट ये दक्षिण भारत में खाई जाने वाली फेमस डिश है । झटपट बनाए चटपटी मूंगफली सूंदल ये खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है बनाने में उतनी ही आसान हैं। चाय के साथ खाने के लिए ये बहुत ही अच्छा स्नैक्स है तो आप भी एक बार ट्राए करे मूंगफली सुन्दल।
आवश्यक सामग्री
- मूंगफली- 1 कप (200 ग्राम)
- नारियल- 2-3 बड़ी चम्मच
- तेल- 1 बड़ी चम्मच
- सरसों के दाने- ½ छोटी चम्मच
- उरद की दाल- 1 छोटी चम्मच
- करी पत्ता- 10-12
- सूखी लाल मिर्च- 2
- हींग- ½ चुटकी
- नमक- 1 छोटी चम्मच
विधि
मूंगफली सुन्दल बनाने के लिए 1 कप मूंगफली ले कर धो कर उसे 3 घंटे पानी में डाल कर रख दीजिए।
3 घंटे बाद मूंगफली को पानी में से निकाल कर कुकर में डाल दीजिए। अब कुकर में ½ कप पानी और 3/4 छोटी चम्मच नमक डाल कर मिला दीजिए और कुकर का ढक्कन बंद कर के एक सीटी आने तक पकने दीजिए।
एक सीटी आ जाने पर आंच को धीमा करके 6-7 मिनट ओर पकने दीजिए। 7 मिनट बाद आंच को बंद कर के कुकर का प्रेशर खत्म होने के लिए ऎसे ही छोड़ दीजिए। कुकर का प्रेशर खत्म हो जाने पर कुकर में से मूंगफली निकाल लीजिए।

मूंगफली सुंदल के लिए तड़का बनाने के लिए एक पैन में 1 बड़ी चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। तेल के गर्म हो जाने पर इसमे ½ छोटी चम्मच सरसों के दाने, ½ छोटी चम्मच उरद की दाल, 10-12 करी पत्ता डाल कर हल्का गुलाबी होने तक चलाते हुए धीमी आंच पर भून लीजिए।
अब इसमें 2 सूखी लाल मिर्च, ½ चुटकी हींग, ¼ छोटी चम्मच नमक और मूंगफली के दाने डाल कर मिलाते हुए 1-2 मिनट तक मिडियम आंच पर भून लीजिए। 2 मिनट बाद मूंगफली में 2-3 बड़ी चम्मच ग्रेट किया हुआ ताजा नारियल डाल कर मिला दीजिए। सभी चीजों के अच्छे से मिल जाने पर आंच को बंद कर दीजिए और मूंगफली को सर्व करने के लिए एक प्लेट में निकाल लीजिए।
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।