चावल की कुरकुरी रिबन पपडी । Rice Fafda | Rice Ribbon Pakora | Rice Ribbon Murukku
दाल चावल की कुरकुरी रिबन पपड़ी। दाल-चावल से बनी क्रिस्पी पपड़ी खाने में बहुत ही टेस्टी ओर बनाने में बहुत ही आसान। आप इसे घर पर ट्राए करे से बच्चों को बहुत ही पसंद आती है और शाम के चाय के साथ ये बहुत ही उम्दा नाश्ता है।
आवश्यक सामग्री
- उरद दाल- ¼ कप (50 ग्राम)
- चावल का आटा- ¼ कप (40 ग्राम)
- बेसन- ½ कप (60 ग्राम)
- लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- नमक- ½ छोटी चम्मच
- मक्खन- 1 बड़ी चम्मच
- तेल तलने के लिए
विधि
रिबन पपड़ी बनाने के लिए ¼ कप उरद की दाल को 2 घंटे पानी में भिगो कर रख दीजिए। 2 घंटे बाद दाल को पानी से निकाल कर मिक्सर जार में डाल कर बारीक़ पीस लीजिए।
दाल के पिस जाने पर उसे एक बर्तन में निकाल लीजिए। अब दाल में ½ कप बेसन, ¼ कप चावल का आटा ,1 बड़ी चम्मच मक्खन, 1 चुटकी हींग, ¼ छाेटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर और ½ छोटी चम्मच नमक डाल कर सभी चीजों को मिलाते हुए नरम आटा तैयार कर लीजिए। आटा तैयार हो जाने पर इसे 20 मिनट के लिए सैट होने के लिए रख दीजिए।
20 मिनट बाद हाथ पर हल्का सा तेल लगा कर आटे काे ओर नरम कर लीजिए। अब पपड़ी बनाने के लिये पपड़ी बनाने की मशीन ले लीजिए। मशीन में पपड़ी का लम्बे निशान वाला मोल्ड लगा दीजिए। अब थोड़ा सा आटा ले कर उसे लम्बे आकार में करके मशीन में डाल कर मशीन का ढ़क्कन लगा दीजिए।

अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। तेल के गर्म हो जाने पर उसे थोड़ा सा आटा डाल कर तेल का तापमान चैक कर लीजिए। हमें पपड़ी तलने के लिए मिडियम गर्म तेल ही चाहिए। अब आंच को धीमा कर के तेल में मशीन से पपडी बनाए। पपड़ी को एक मिनट सेक लेने पर उसे पलट कर दूसरी ओर से भी सेक लीजिए। पपड़ी के दोनो ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तल लीजिए।
पपड़ी के दोनो ओर से गोल्डन ब्राउन हो जाने पर उसे कड़ाई से निकाल कर एक प्लेट में रख लीजिए और इसी तरीके सारे आटे की क्रिस्पी पपड़ी बना कर तैयार कर लीजिए। एक बार की पपड़ी तलने में 5 से 6 मिनट का समय लग जाता है। दाल चावल की क्रिस्पी पपड़ी बन कर सर्व करने के लिए तैयार है।
सुझाव
- हमने पपड़ी में कम मसाले का इस्तेमाल किया है। अगर आप पपड़ी को ओर मसालेदार बनाना चाहते है तो आप ऊपर से चाट मसाला डाल सकते है।
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।