नूडल्स मोमोज | Noodle Momos Recipe | Veg momos recipe

📅 8 नवंबर 2019 👁 22.6 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

दिल्ली का फेमस स्ट्रीट फूड मोमोज़। मोमोज एक चाइनीज़ डिश है लेकिन सभी लोग इसे अपने स्वादानुसार खाना पसंद करते है तो इस चाइनीज़ डिश को कुछ चाइनीज अंदाज़ में पेश करते हुए आज हम आपके लिए लाए है नूडल्स मोमोज। 

आवश्यक सामग्री 

  • मैदा- 1 कप 125 ग्राम 
  • इंस्टेंट नूडल्स- 1 पेकैट 
  • तेल -  2 बडे चम्मच 
  • पत्ता गोभी- 2 बड़ी चम्मच 
  • शिमला मिर्च- 2 बड़ी चम्मच 
  • गाजर- 2 बड़ी चम्मच 
  • टमैटो सॉस- 1 बड़ी चम्मच 
  • सिरका- 1 बड़ी चम्मच 
  • सोया सॉस- 1 छोटी चम्मच 
  • अदरक का पेस्ट- ½ छोटी चम्मच   
  • नमक- ¼ छोटी चम्मच 

विधि 

मोमोज़ बनाने के लिए सबसे पहले आटा तैयार कर लीजिए। आटा तैयार करने के लिए एक बर्तन में 1 कप मैदा ले कर उसमें ¼ छोटी चम्मच नमक और 1 छोटी चम्मच तेल डाल कर मिला लीजिए। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा तैयार कर लीजिए। इतना आटा तैयार करने के लिए हमने ½ पानी लिया था जिसमें से 1 से 1.5 चम्मच पानी बच गया। आटा तैयार हो जाने पर उसे ढ़क कर 30 मिनट के लिए सैट होने के लिए रख दीजिए।  

स्टफिगं बनाने के लिए 

स्टफिगं बनाने के लिए एक पैन में 1 छोटी चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। तेल के गर्म हो जाने पर इसमें ½ छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट डाल कर हल्का सा चलाते हुए भून लीजिए। अदरक के भुन जाने पर इसमें 2 बड़ी चम्मच गाजर, 2 बड़ी चम्मच शिमला मिर्च और 2 बड़ी चम्मच पत्तागोभी डाल कर सब्जियों को तेज आंच पर चलाते हुए भून लीजिए। सब्जियाें के भुन जाने पर इसमें 1 कप पानी डाल कर उबाल लीजिए।

पानी में उबाल आ जाने पर इसमें 1 पेकैट इंस्टेंट नूडल्स, नूडल्स का मसाला,1 बड़ी चम्मच टमाटर सॉस, 1 छोटी चम्मच सोया सॉस, 1 छोटी चम्मच सिरका और 1 चुटकी नमक डाल कर सभी चीजों को मिलाते हुए पानी खत्म होने तक पका लीजिए। पानी खत्म हो जाने पर नूडल्स को 2 मिनट ढ़क कर रख दीजिए। 2 मिनट बाद नूडल्स को एक बर्तन में निकाल लीजिए। 

/images/stuffed-noodle-momos.jpg

30 मिनट बाद मैदा को ले कर उसे मसल मसल का नरम कर लीजिए। अब हाथ पर थोड़ा सा सूखा मैदा लगा कर छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए। अब एक लोई ले कर उसे हाथ से गाेल कर के चपटा कर लीजिए। लोई को सूखे आटे में लपेट कर 2.5 से 3 इंच के व्यास में पतला बेल लीजिए। 

अब बेली हुई पूरी को हाथ में ले कर उसके ऊपर 2 चम्मच स्टफिंग रख कर पूरी को किनारों से फोल्ड करते हुए इसमें माेमोज़ का आकार देते हुए बंद कर दीजिए। बनाए हुए मोमोज को एक प्लेट में रख दीजिए और इसी तरीके से सारे मोमोज तैयार कर लीजिए। 

मोमोज स्टीम करने के लिए एक बड़े बर्तन में 2 कप पानी डाल कर गर्म करने रख दीजिए। अब एक छलनी में तेल लगा कर चिकना कर लीजिए। छलनी में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर मोमोज़ लगा रख दीजिए। पानी में उबाल आने पर इस मोमोज की छलनी को बर्तन में ऊपर रख कर ढक दीजिए और 10 मिनट तक भाप में पकने दीजिए। 

10 मिनट बाद माेमोज चैक कर लीजिए अगर मोमोज का रगं बदल गया है तो मोमोज बन कर तैयार है।छलनी में से मोमोज निकाल कर एक बर्तन में रख दीजिए। नूडल्स मोमोज़ बन कर तैयार है। आप इसे हरी लाल या फिर सफेद चटनी के साथ खा सकते है।

नूडल्स मोमोज | Noodle Momos Recipe | Veg momos recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।