नर्म फूली फूली मूंगदाल और मिक्स वेज इडली, नाश्ते और टिफिन के लिये । Instant Moong Dal Mix Veg Idli

📅 4 नवंबर 2019 👁 37.2 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

वेज मूंग दाल इडली। खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान। अगर आप इडली खाने के शौकीन है तो आप ये मूंग दाल इडली ज़रूर ट्राए करे। ये इडली जितनी टेस्टी है उतनी ही स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद है। आप ने ज्यादातर सूजी या फिर चावल की इडली ही खाई होगी लेकिन मूंग दाल की इडली वो भी वेजिटेबल के साथ शायद ही आपने ये सुना होगा। तो आज ही अपने घर पर ट्राए करे ये वेज मूंग दाल इडली। 

आवश्यक सामग्री 

  • मूंग दाल- 1 कप (200 ग्राम)
  • दही- ¼ कप 
  • गाजर- ¼ कप 
  • शिमला मिर्च- ¼ कप 
  • फूल गोभी- ¼ कप   
  • हरी मटर- 2 बड़ी चम्मच 
  • तेल- 2 बड़ी चम्मच 
  • करी पत्ता- 10-12 
  • सरसों के दाने- ½ छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च- 2 
  • अदरक का पेस्ट- 1 छोटी चम्मच 
  • हींग- ½ चुटकी 
  • ईनो फ्रूट सॉल्ट- 1 छोटी चम्मच 
  • नमक- 1 छोटी चम्मच  

विधि 

मूंग दाल इडली बनाने के लिए एक कप दाल को एक घंटा पानी में भिगो कर सुखा लीजिए। अब एक मिक्सर जार में दाल और ¼ कप दही डाल कर दरदरा पीस लीजिए। 

अब एक पैन में 1 बड़ी चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। तेल के गर्म हो जाने पर इसमें ½ छोटी चम्मच सरसों के दाने,10-12 करी पत्ता और ½ चुटकी हींग डाल कर धीमी आंच पर फ्राए कर लीजिए। अब इसमें 2 बारीक कटी हरी मिर्च,1 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट, ¼ कप गाजर, ¼ कप शिमला मिर्च, ¼ कप फूल गोभी और 2 बड़ी चम्मच हरी मटर डाल कर सब्जियों को चलाते हुए 1-2 मिनट तक भून लीजिए। 

/images/moong-dal-idli.jpg

सब्जियों के गल जाने पर इन्हें पिसी हुई दाल में डाल दीजिए और 1 छोटी चम्मच नमक डाल कर मिला लीजिए। अब इडली स्टैंड ले कर उसके खानो में हल्का हल्का तेल लगा कर उसे चिकना कर लीजिए। अब एक बड़ा बर्तन ले कर उसमें 1 कप पानी डाल कर पानी को गर्म करने रख दीजिए। 

दाल के मिश्रण में 1 छोटी चम्मच ईनो फ्रूट सॉल्ट डाल कर अच्छे से मिला लीजिए। अब इडली के सांचो में थोड़ा- थोड़ा मिश्रण डाल दीजिए। पानी में उबाल आ जाने पर इन इडली के सांचो को पानी में रख दीजिए। (ध्यान रहे की पानी सांचे के नीचे ही रहना चाहिए)। सांचे को पानी में रख कर बर्तन को ढ़क कर 10 से 12 मिनट तक उसे पकने दीजिए।

12 मिनट बाद  इडली स्टैंड को पानी से निकाल कर सांचे में से इडली निकाल लीजिए। वेज मूंग दाल की इडली बन कर तैयार है। इसी तरीके से सारे मिश्रण की इडली बना कर तैयार कर लीजिए। एक बार की इडली बनाने में 10 से 12 मिनट का समय लग जाता है। आप इन इडली को हरी चटनी के साथ सर्व करे ये हरी चटनी के साथ खाने में बहुत स्वाद लगती है। 

नर्म फूली फूली मूंगदाल और मिक्स वेज इडली, नाश्ते और टिफिन के लिये । Instant Moong Dal Mix Veg Idli

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।