अन्नकूट रेसिपी तुरत फुरत प्रेशर कुकर में । Annakoot Recipe in Pressure Cooker
झटपट बनाए अन्नकूट की सब्जी। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन की पूजा की जाती है इस दिन प्रसाद में अन्नकुट बनाया जाता है लेकिन इसे बनाने में बहुत समय लगता है इसलिए कई लोग इसे घर पर बनाने से बचते हैं। लेकिन आज हम घर पर ही झटपट बनाएगें अन्नकुट की सब्जी। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है और बहुत ही जल्दी बन कर तैयार हो जाती है।
आवश्यक सामग्री
- बैंगन- 1
- भिंडी- 5-6
- ग्वार की फली- 5-6
- मूली के पत्ते- 4-5
- कुदरू- 4
- सेम- 4-5
- हरी मटर- ½ कप
- सरसों के पत्ते- 5-6
- आलू- 2
- फूल गोभी- 50 ग्राम
- पत्ता गोभी- 50 ग्राम
- शिमला मिर्च- 1
- अरबी- 1
- परवल- 2
- टिंडा- 1
- कच्चा केला- 1
- मूली- 1
- तोरई- 1
- लौकी-
- पालक- 8-10
- कददू-
- करेला- 1
- मेथी के पत्ते
- टमाटर- 3 (250 ग्राम)
- हरी मिर्च- 3
- अदरक का टुकड़ा- 1 इंच
- सरसों का तेल- 3 बड़ी चम्मच
- हरा धनिया- 2-3 बड़ी चम्मच
- जीरा- ½ छोटी चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- गरम मसाला- ½ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- ¾ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- ¾ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 छोटी चम्मच
- नमक- 1.5 छोटी चम्मच
विधि
अन्नकूट बनाने के लिए सभी सब्जियों को धो कर काट लीजिए। अब एक टमाटर- अदरक और हरी मिर्च को मिक्सर जार में डालकर पीस कर पेस्ट बना लीजिए।
अब एक कुकर में 2 बड़ी चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। तेल के गर्म हो जाने पर इसमें ½ छोटी चम्मच जीरा, 1 चुटकी हींग, ¾ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर, ¾ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउड और इसमें टमाटर का पेस्ट डाल कर चलाते हुए भुन लीजिए। मसाले को तब तक भुने जब तक की मसाला अपना तेल ना छोड़ दे।

मसाले के तेल छोड़ देने के बाद इसमें एक एक कर के सभी सब्ज़ियाँ डाल दीजिए। अब इसमें 1.5 छोटी चम्मच नमक और ½ छोटी चम्मच गरम मसाला डाल कर सभी सब्जियों को मिलाते हुए 2 मिनट तक भून लीजिए।
सब्जियों में मसला मिल जाने पर इसमें ¼ कप पानी डाल कर कुकर का ढ़क्कन लगा कर कुकर को एक सीटी बाने तक तेज आंच पर पकने दीजिए। एक सीटी आ जाने पर आंच को धीमी कर के 3 मिनट तक ओर पकने दीजिए।
3 मिनट बाद आंच को बंद कर के कुकर का प्रेशर खत्म होने तक उसे ऎसे ही रहने दीजिए। कुकर का प्रेशर खत्म हो जाने पर कुकर का ढ़क्कन निकाल कर इसमें हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए। अन्नकूट की सब्जी बन कर तैयार है। आप इन्हे पूरी के साथ सर्व करे ये पूरी के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
अन्नकूट रेसिपी तुरत फुरत प्रेशर कुकर में । Annakoot Recipe in Pressure Cooker
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।