आटे की खस्ता नमकीन निमकी नमकपारे । Crispy Atta Nimki Recipe

📅 21 अक्टूबर 2019 👁 38.4 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

आटे की कुरकुरी खस्ता नमकीन निमकी नमकपारे। खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान है। शाम के नाशते में चाय के साथ इसकी बात ही कुछ ओर है। ये नमकपारे गेंहू के से बनाए गए हैं तो यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे हैं। दीपावली के त्याेहार पर सभी के घरो में रिस्ते दारो का तांता लगा ही रहता है तो इस खास त्योहार पर घर पर आए महमानों को खिलाएं आटे की नमकीन निमकी। 

आवश्यक सामग्री 

  • गेंहू का आटा- 2 कप (300 ग्राम)
  • बेसन- ½ कप (60 ग्राम) 
  • घी- ½ कप (90 ग्राम) 
  • कसूरी मेथी- 1 बड़ी चम्मच 
  • अजवाइन- 1 छोटी चम्मच 
  • नमक- ¾ छोटी चम्मच 

विधि

आटे की खस्ता नमकीन निमकी बनाने के लिए एक बर्तन में 2 कप गेंहू का आटा ले लीजिए। अब इसमें ½ कप बेसन, 1 बड़ी चम्मच कसूरी मेथी, 1 छोटी चम्मच अजवाइन, ¾ छोटी चम्मच नमक और ½ कप घी डाल कर सभी चीजों को मिला लीजिए। अब इसमें हल्का हल्का पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लीजिए। 

आटा गुंथ जाने पर उसे ढ़क 30 मिनट के लिए सैट होने रख दीजिए। इतना आटा गूंथने में हमने ½ कप पानी का इस्तेमाल किया है। 30 मिनट बाद आटे को निकाल कर उसे अच्छे से मसल लीजिए। आटे में से छोटी-छोटी लोई तोड़ कर रख लीजिए। 

अब एक लोई ले कर हाथ से गोल कर के चपटा कर लीजिए। वाकि लोई को ढ़क कर रख दीजिए।अब चकले और बेलन पर हल्का सा तेल लगा कर चिकना कर लीजिए।  अब लाई का चकले पर रख कर गोल बेल लीजिए। लोई के बिल जाने पर उसे बीच में से दो बराबर भाग में काट दीजिए अब इस पर कांटे की चम्मच से निशान बनाए ताकि पूरी फूले ना।अब पूरी के आधे भाग काे मोड़ते हुए पूरी के दूसरे भाग के सामने रख दीजिए। इसी तरीके से सारे आटे की  लोई बना कर इसी तरह काट कर तैयार कर लीजिए।

/images/Aate-ki-Mathri.jpg

अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। तेल के गर्म हो जाने पर उसमें हल्का सा आटा डाल कर तेल का तापमान चैक कर लीजिए। हमें से पापड़ी तलने के लिए मिडियम से भी कम कर तेल की आवश्यक है और आंच भी मध्यम-धीमी ही चाहिए। 

तेल के गर्म हो जाने पर पापड़ी को तेल में डाल कर दो-तीन मिनट तक सिकने दीजिए। 2-3 मिनट बाद पापड़ी के तेल के ऊपर आ जाने पर उसे पलट कर दूसरी ओर से भी सेक लीजिए। पापड़ी को पलट-पलट कर दोनो ओर से अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक माध्यम आंच पर सेक लीजिए। 

पापड़ी के दोनो ओर से गोल्डन ब्राउन हो जाने पर उसे कड़ाई से निकाल लीजिए ओर इसी तरीके से सारे आटे की पापड़ी तल कर तैयार कर लीजिए। आटे की कुरकुरी खस्ता मटरी बन कर तैयार है। इन्हें पूरी तरह से ठंडा हो जाने पर किसी टाइट कंटेनर में रख कर आप इसे एक से दो महीने तक स्टोर कर सकते हैं। 

सुझाव 

आप कसूरी मेथी की जगह पालक, धनिया भी ले सकते हैं। 

आटे की खस्ता नमकीन निमकी नमकपारे । Crispy Atta Nimki Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।