भरवां मठरी, मसाले व बेसन से भरी, खस्ता व कुरकुरी । Traditional Masala Besan Stuffed Mathri
दीपावली के त्यौहार के लिये स्पाइसी बेसन मसाला भरी मैदा मठरी | मसाले व बेसन से भरी पारंपरिक भरवां मठरी,खाने में एकदम खस्ता व कुरकुरी होती है, मैदा और बेसन की मसाला मठरी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है मसाला मठरी को सुबह शाम चाय के साथ खाने का अपना अलग स्वाद है आप इसे बनाए सभी को यह बहुत पसंद आएगी
आवश्यक सामग्री
- मैदा- 1 कप (125 ग्राम)
- बेसन 1 कप (100 गाम)
- लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच
- अजवाइन- 1 छोटी चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- नमक- ¾ छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
- सरसों का तेल - 1 छोटी चम्मच
- तेल -तलने के लिए
विधि
बेसन मसाला स्टफ्ड मठरी बनाने के लिए 1 कप मैदा में 1/ 3 छोटी चम्मच नमक, ½ छोटी चम्मच अजवाइन, 2 बड़ी चम्मच तेल डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला कर थोड़ा-थाड़ा पानी डाल कर सख्त आटा गूंथ लीजिए । मैदा की लोई बनाने में ¼ कप से भी कम पानी लगा है। अब मैदा की लोई को 20 मिनट ढक कर रख दीजिए और बेसन की लोई तैयार कर लीजिए।
अब एक बर्तन में 1 कप बेसन में ⅓ छोटा चम्मच नमक, ½ छोटा चम्मच अजवाइन, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च, ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ी चम्मच कसूरी मेथी और 1 बड़ी चम्मच सरसों का तेल , ½ चुटकी हींग, सभी चीजों को मिला कर थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर सख्त आटा गूंथ लीजिए और इसे भी 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दीजिए।
20 मिनट बाद आटे को मसल- मसल का चिकना कर लीजिए और छोटे-छोटे टुकड़ो कर कर रख दीजिए। अब बेसन की लोई को ले लीजिए हाथ पर हल्का-सा तेल लगा कर इसे भी चिकना कर के इसके भी छोटे-छोटे टुकड़ो में बांट दीजिए।

मठरी बनाने के लिए
मठरी बनाने के लिए एक मैदा का टुकड़ा ले कर उसे हाथ से गोल कर के दबा-दबा कर बड़ा लीजिए अब एक बेसन का टुकड़ा ले कर मैदा की लोई के अंदर बन्द कर के बेल लीजिए। अब एक काटे वाली चम्मच ये पूरी पर निशान बना लीजिए इसी तरीके से सारी मठरी तैयार कर लीजिए।
अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर उसे गर्म करने रख दीजिए। तेल के हल्के गर्म हो जाने पर उसमें थोड़ा-सा टुकड़ा डाल कर तेल का तापमान चेक कर लीजिए हमे मठरियां हल्के गर्म तेल में बनानी है (टुकड़ा डालते ही बब्ल आने लग जाए तो तेल का तापमान मठरी के लिए बिल्कुल ठीक हैं)। अब मठरियों को कढ़ाई में डाल कर मीडियम आंच पर 3-4 मिनट तक सिकने दीजिए। 4 मिनट बाद मठरियों को पलट कर दूसरी साइड भी तल लीजिए। मठरियों को पलट-पलट कर दोनो साइड गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। मठरियों के दोनो साइड गोल्डन ब्राउन होने पर उसे कढ़ाई से निकाल लीजिए और बाकी सारी मठरी को भी इसी तरीके से तल लीजिए। एक बार की मठरी बनाने में 11-12 मिनट लग जाते हैं।
भरवां मठरी, मसाले व बेसन से भरी, खस्ता व कुरकुरी । Traditional Masala Besan Stuffed Mathri
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।