व्रत के लड्डू जिन्हें एक बार बनाकर पूरे 9 दिन खाया जा सके । Protien Rich Laddu for Navratri

📅 27 सितंबर 2019 👁 32.5 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

जब भी हम व्रत करते हैं, तो अक्सर समझ नहीं आता कि व्रत में क्या खाया जाए। अगर आप भी इस नवरात्रि व्रत रहे हैं तो बनाए व्रत में खाने के लिए आसान और स्वादिष्ट सिंघाडे का आटा और मूंगफली से बने लड्डूा।  जिन्हें आप एक बार बनाकर पूरे 9 दिन तक खा सकते हैं। ये लड्डू बनाने में बहुत ही आसान है और सेहत के लिए भी बहुत अच्छे है। 

आवश्यक सामग्री 

  • सिंघाडे का आटा- 3/4 कप 100 ग्राम 
  • मूंगफली- 3/4 कप 100 ग्राम 
  • घी- 1/2 कप 100 ग्राम 
  • नारियल-  1/2 कप 40 ग्राम 
  • इलायची पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच 
  • चीनी पाउडर- 1.5 कप 150 ग्राम 

 विधि 

3/4 कप भुने हुए मूंगफली के दाने ले कर उसे मिक्सर जार में डाल कर दरदरा पीस लीजिए। अब एक पैन में 2 बड़ी चम्मच घी डाल कर गर्म कर लीजिए। घी के मेल्ट हो जाने पर घी में 3/4 कप सिंघाडे का आटा डाल कर चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक मिडियम आंच पर भून लीजिए। घी और आटा पूरी तरह से मिल जाने पर इसमें 2 बड़ी चम्मच घी ओर  डाल कर मिला लीजिए। इतने आटे को भुनने में 3 से 4 मिनट का समय लगा हैं। 

आटा भुन जाने पर इसमें पिसा हुआ मूंगफली का पाउडर डाल कर चलाते हुए 2 मिनट धीमी आंच पर ओर भून लीजिए। मूंगफली के भून लेने के बाद इसमें थोड़ा सा नारियल का बुरादा डाल दीजिए और  थोडा सा बचा कर रख लीजिए।

/images/Vart-Ke-Laddo.jpg

नारियल का बुरादा डाल कर चलाते हुए धीमी आंच पर थोड़ी देर भून लीजिए। नारियल के मिला लेने के बाद इसे एक बड़े बर्तन में निकाल लीजिए और  1.5 कप चीनी पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिए । चीनी मिला देने के बाद मिश्रण थोड़ा सूखा हो जाता है इसलिए इस मिश्रण में 1 बड़ी चम्मच घी ओर डाल कर मिला लीजिए और  कुछ देर के लिए ठंडा होने रख दीजिए। 

मिश्रण के हल्का सा ठंडा हो जाने पर हाथ में हल्का सा मिश्रण ले कर गोल करते हूए लड्डू बना लीजिए। 

लडडू का आकार गोल हो जाने पर उसे नारियल के बुरादे में डाल दीजिए ताकि नारियल का बुरादा लड्डू पर पूरी तरह से लग जाए। इसी तरीके से सारे लड्डू  बना कर तैयार कर लीजिए। यह लड्डू बनाना बहुत ही आसान है एक बार ये लड्डू बनाए और पूरे नवरात्रों में खाए। 

सुझाव 

आप अपने अनुसार लड्डू  का साइज छोटा बड़ा कर सकते हैं। 

व्रत के लड्डू जिन्हें एक बार बनाकर पूरे 9 दिन खाया जा सके । Protien Rich Laddu for Navratri

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।