मूंगदाल बर्फी - कम घी से झटपट बनाईये | Moong Dal Barfi - Quick recipe using less ghee
कम घी से बनी मूंग दाल बर्फी। वैसे तो ट्रेडिशनल मूंग दाल बर्फी में घी अच्छे से डाल जाता है जिस कारण आज कल के लोग उसे पसंद तो करते है लेकिन घी ज्यादा होने के कारण खा नहीं पाते तो उन लोगो के लिए कम घी से बनी मूंग दाल बर्फी। ये मूंग दाल बर्फी को आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते है, और घी की बनी ये बर्फी बाजार में मिलने वाली बर्फी की तुलना पौष्टिक और स्वादिष्ट है।
आवश्यक सामग्री
- मूंग दाल - 1 कप 200 ग्राम
- मावा - 1 कप 250 ग्राम
- घी - 2 बड़ी चम्मच
- इलायची - 5-6
विधि
मूंग की दाल की बर्फी बनाने के लिए 1 कप मूंग की दाल ले कर उसे मिक्सर जार में डाल कर हल्का सा पीस लीजिए दाल को पीस लेने के बाद मिक्सर का ढक्कन 2 मिनट बाद खोले और एक पैन में डाल कर उसे हल्का भून लीजिए दाल को 2-3 मिनट तक भुनने के बाद उसे पैन से निकाल कर एक बर्तन में ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
दाल के एक दम ठंडा हो जाने पर उसे मिक्सर जार में डाल कर बारीक़ पीस लीजिए। अब एक पैन में 2 बड़ी चममच घी डाल कर गरम करने रख दीजिए घी के गरम हो जाने के बाद उसमे दाल का पाउडर डाल कर 3-4 मिनट तक चलते हुए मीडियम आंच पर हल्का गाढ़ा होने तक भून लीजिए दाल के भुन जाने पर उसे के बर्तन में निकल कर ठंडा करने रख दीजिए।
अब मिक्सर जार में 1 कप चीनी में से आधी चीनी और भुना हुआ आटा भी डाल कर पीस लीजिए इसी तरीके से बची हुए चीनी को भी बारीक़ पीस कर इसी में मिला दीजिए।अब एक पैन में 1 कप मावा डाल कर घी अलग होने तक चलते हुए मध्यम आंच पर भून लीजिए।

मावा में से घी अलग हो जाने पर उसमे दाल और चीनी का मिश्रण और इलायची के दानो का पाउडर डाल कर मिलते हुए पका लीजिये।अब एक प्लेट में घी दाल कर चारों और फैला दीजिए और मिश्रण के गढ़ा हो जाने पर उसे प्लेट में डाल कर एक जैसा फैला दीजिए।अब इसके ऊपर थोड़ी से पिस्ता के टुकड़े दाल कर हल्के हाथ से दबा दीजिए।
मिश्रण के सैट हो जाने पर उसे अपने अनुसार किसी भी आकर में काट लीजिए। मूंग दाल बर्फी बन कर तैयार है। बर्फी के टुकड़ो को ट्रे से निकल कर एक प्लेट में रख लीजिए। आप इस बर्फी को आप फ्रिज में रख कर 10 से 12 दिन तक खा सकते है
सुझाव
- कभी कभी मावा में से घी अलग नहीं होता तब मावे में 1-2 चम्मच घी डाल कर इसी तरीके से बना सकते हैं।
- आप चाहे तो बर्फी में पिस्ता की जगह काजू या बादाम भी दाल सकते हैे।
मूंगदाल बर्फी - कम घी से झटपट बनाईये | Moong Dal Barfi - Quick recipe using less ghee
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।