मिक्स वेज चावल की रोटी । Mixed Vegetable Akki Roti | Veg Mixed Masala Rice flour Roti
वेज चावल की रोटी। बहुत ही आसानी से बनाए जाने वाली सब्जियों के पोषक से भर पूर वेज चावल की रोटी। इस वेज चावल की रोटी को अक्की रोटी के नाम से भी जाना जाता है ये कर्नाटक की फेमस रेसिपी है जो चावल के आटे में तरह-तरह की सब्ज़ियाँ मिक्स कर के बनाया जाता है और नारियल की चटनी या सांबर के साथ खाया जाता है।
आवश्यक सामग्री
- चावल का आटा- 1 कप160 ग्राम
- पत्ता गोभी- ½ कप
- फूल गोभी- ½ कप
- शिमला मिर्च- ½ कप
- गाजर- ½ कप
- घी- 1-2 बड़ी चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- अदरक- ½ इंच
- हरा धनिया- 2 से 3 बड़ी चम्मच
- नमक- 1 छोटी चम्मच
विधि
वेज चावल की रोटी बनाने के लिए एक बर्तन में 1 कप चावल का आटा, ½ कप गाजर, ½ कप फूल गोभी, ½ कप पत्ता गोभी, ½ कप शिमला मिर्च,2 हरी मिर्च, ½ इंच अदरक, 1 छोटी चम्मच नमक और 2-3 बड़ी चम्मच हरा धनिया डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए हल्का सख्त आटा गूंथ लीजिए। आटा गुंथ जाने पर इसे ढ़क कर 15 मिनट सैट होने के लिए रख दीजिए। इतना आटा गूंथने में हमने ½ कप पानी लिया था जिसमें से 1 चम्मच पानी बच गया है।

बिना घी के रोटी बनाना
अब एक तवे को गैस पर रख कर गर्म कर लीजिए। अब आटे में से थोड़ा सा आटा तोड़ कर लोई बना लीजिए। लोई को सूखे आटे में लपेट कर गोल करते हुए हाथ से बड़ा लीजिएं । एक बार ओर सूखे आटे में लपेट कर हल्के हाथ से बेलन की मदद से मोटा बेल लीजिए।
अब गर्म तवे पर हल्का सा घी डाल कर बेली हुई रोटी डाल कर मीडियम आंच पर सिकने दीजिए। नीचे से 2 मिनट सिकने पर रोटी को पलट कर दूसरी ओर से भी सेक लीजिए। रोटी को दोनो ओर से हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए। रोटी के गोल्डन ब्राउन हो जाने पर उसे तवे से उतार कर इसी तरीके से सारी रोटी सेक लीजिए।
घी लगा कर रोटी बनाना
आटे की एक लोई लेकर उसे हल्का मोटा बेल कर तवे पर डाल दीजिए। अब रोटी पर छोटे-छोटे छेद कर के रोटी पर घी लगा दीजिए। घी लगा कर रोटी को पलट दीजिए और दूसरी ओर भी घी लगा कर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए। गोल्डन ब्राउन हो जाने पर रोटी को तवे से हटा कर बाकि रोटी भी इसी तरीके से सेक लीजिए। एक रोटी को सिकने में 5-6 मिनट का समय लग जाता है। वेज चावल की रोटी बन कर तैयार है आप इसे घर पर नाशते में या बच्चो को टीफिन में दे सकते है यह बहुत ही स्वादिष्ट और हैल्दी है।आप इसे हरी चटनी के साथ या अचार के साथ सर्व कर सकते है बच्चें या बड़ों सभी को ये रेसिपी बहुत ही पसंद आएगी।
सुझाव
आप तवे पर घी लगाने की जगह बिना घी लगाए भी रोटी सेक सकते हैं।
मिक्स वेज चावल की रोटी । Mixed Vegetable Akki Roti | Veg Mixed Masala Rice flour Roti
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।