चावल के कुरकुरे वड़े । Crispy Rice Vada Recipe | Instant Rice Flour Vada
चावल के आटे से बने कुरकुरे टेस्टी वड़े। जिसे बना बहुत ही आसान है। चावल के आटे और दही से मिल कर बने वड़े खाने में जितने स्वाद है उतने ही बनाने में आसान है। आप इन गर्म गर्म वड़ो को हरी चटनी के साथ सर्व कीजिए ये सभी को बहुत ही पसंद आएगें।
आवश्यक सामग्री
- चावल का आटा- 1 कप
- दही- 1 कप
- हरी मिर्च- 2-3
- अदरक- 1 इंच
- नमक- ¾ छोटी चम्मच
- हरा धनिया-
- तेल- तलने के लिए
विधि
चावल के आटे के वड़े बनाने के लिए 1 कप दही में 1 कप पानी डाल कर मिला लीजिए। अब एक कप चावल का आटा ले कर उसमें दही पानी का मिश्रण डालते हुए चिकना घाेल बना लीजिए। अब इस मिश्रण में ¾ छोटी चम्मच नमक, 2-3 बारीक कटी हरी मिर्च और 1 इंच ग्रेट किया हुआ अदरक डालकर मिला लीजिए।
अब एक पैन में मिश्रण काे डाल कर आटे जैसा गाढ़ा हाेने तक चलाते हुए पका लीजिए। चावल के मिश्रण के गाढ़ा हो जाने पर उसमें थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर मिला लीजिए और आंच बंद कर के एक बर्तन में निकाल कर ठंडा होने रख दीजिए। इतने बैटर काे गाढ़ा होने में 4 से 5 मिनट का समय लग जाता है।
अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। बैटर के ठंडा हो जाने पर थोड़ा सा बैटर हाथ में ले कर उसे गोल कर के चपटा आकार दे दीजिए और बीच मे से एक छेद कर दीजिए। वड़े तलने के लिए तैयार है इसी तरीके से सारे बैटर के वड़े बना लीजिए।

तेल के गर्म हो जाने पर तेल में थोड़ा सा चावल का बैटर डाल कर तेल का तापमान चैक कर लीजिए। बैटर के डालने पर बबल आने लगे और डो अच्छे से सिकने लगे तो तेल वडे़ तलने के लिए तैयार है हमे वड़े तलने के लिए मीडियम से थोड़ा सा गर्म तेल चाहिए।
तेल के गर्म हो जाने पर तेल में वडे़ तलने के लिए डाल दीजिए। 3 मिनट बाद वड़े काे पलट कर दूसरी ओर भी सिकने दीजिए। वड़ो को दोनो ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए।
वड़ो के दोनो ओर से गोल्डन ब्राउन हो जाने पर कढ़ाई से निकाल लीजिए और इसी तरह से सारे वड़े तल लीजिए। एक बार के वड़े तलने में 8 से 9 मिनट लग जाते हैं। इतने आटे से हमने 17 वडे बन कर तैयार कर लेते है। चावल के वड़े सर्व करने के लिए तैयार है आप इन्हें गर्म गर्म हरी चटनी के साथ खा सकते है।
चावल के कुरकुरे वड़े । Crispy Rice Vada Recipe | Instant Rice Flour Vada
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।