जन्माष्टमी के लिये खास नारियल मगज़ कतली । Nariyal Mewa paag | Coconut melon seeds Chikki

📅 19 अगस्त 2019 👁 33.2 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

खरबूजे के बीज और नारियल से बना मिगी नारियल पाग। मिगी नारियल पाग कान्हा का मन पसंद मिठाई में से एक माना जाता है। इसलिए ज्यादातर लोग इसे जन्माष्टमी पर बनाना पसंद करते है। तो आप भी इस जन्माष्टमी बनाए कान्हा का मन पसंद मिगी पाग। 

आवश्यक सामग्री 

  • सूखा नारियल- 1. 25 कप (100 ग्राम)
  • खरबूजे के बीच-  1 कप से थोड़ा कम (100 ग्राम) 
  • चीनी- 1.75 (400 ग्राम)
  • इलायची पाउडर- ½ छोटी चम्मच 
  • जायफल पाउडर- ½ छोटी चम्मच 

विधि

पाग बनाने के लिए एक पैन में 1 कप से थोड़े से कम बीज डाल कर चलाते हुए हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिए और एक प्लेट में निकाल लीजिए। इसी तरह पैन में 1.25 कप सूखा ग्रेट किया हुआ नारियल डाल कर 1 मिनट तक चलाते हुए भून लीजिए। नारियल भुन जाने पर एक प्लेट में निकाल लीजिए। 

पाग के लिए चाशनी बनाने के लिए एक पैन में 1.75 कप चीनी और ½ कप से थोड़ा सा ज्यादा पानी डाल कर चीनी घुलने तक पका लीजिए। चीनी घुल जाने पर चाशनी को चेक कर लीजिए। अगर चाशनी में एक तार बन रहा हो तो हमारी चाशनी पाग के लिए तैयार है। 

/images/migi-paag.jpg

अब चाशनी में भुने हुए खरबूजे के बीज,नारियल, ½ छोटी चम्मच इलायचर पाउडर और ½ छोटी चम्मच जायफल डाल कर चलाते हुए धीमी आंच पर पका लीजिए। अब एक प्लेट पर चारो तरफ घी लगा कर उसे चिकना कर लीजिए। 

1 मिनट बाद आंच को बंद कर दीजिये और चलाते हुए पाग को ठंडा कर लीजिए। पाग के मिश्रण को चिकनी प्लेट में डाल कर एक जैसा फैला दीजिए और  5 मिनट के लिए ऎसे ही छोड़ दीजिए। 

5 मिनट बाद पाग पर चाकू से काटने के निशान बना लीजिए और उसे 30 मिनट के लिए सैट होने के लिए रख दीजिए। 30 मिनट बाद पाग को निकाल कर उसके टुकड़े अलग कर लीजिए। मिगी नारियल पाग बन कर तैयार है। 

जन्माष्टमी के लिये खास नारियल मगज़ कतली । Nariyal Mewa paag | Coconut melon seeds Chikki

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।