भाप संदेश रेसिपी | भाप में बना छैना सन्देश -आसान मिठाई । Steamed Sandesh Recipe

📅 14 अगस्त 2019 👁 28 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

ताजा छैना से बना एकदम सॉफ्ट बंगाल और उड़ीसा की ट्रेडिशनल मिठाई स्टीम संदेश। संदेश बनाने में बहुत ही आसान और यूनिक तरीका है। यह बंगाल और उड़ीसा की फेमस मिठाई आज पूरे देश में जानी जाती है। ये खाने में बहुत ही नरम और स्वादिष्ट मिठाई है, अगर आप इसे ठंडा कर कर खाए तो इसका स्वाद और बड़ जाता है। 

आवश्यक सामग्री 

  • दूध- 2 लीटर, ¼ कप
  • नींबू- 4
  • शुगर पाउडर-  6 बड़ी चम्मच 
  • हरी इलायची- 4-5 
  • केसर- 20-25 

विधि 

स्टीम संदेश बनाने के लिए सबसे पहले छैना बना लीजिए। छैना बनाने के लिए 2 लीटर दूध ले कर उसे उबाल लीजिए। 4 नींबू ले कर एक बर्तन में उसका रस निकाल लीजिए और 6 बड़ी इलायची ले कर उसके बीच निकाल कर पीस लीजिए और एक बर्तन में रख दीजिए। 

दूध में उबाल आ जाने पर गैस बंद कर दीजिए और दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिए। अब नींबू का रस ले कर उसमें उतना ही पानी डाल कर मिला दीजिए। 4 मिनट बाद दूध के हल्का ठंडा हो जाने पर थोड़ा-थोड़ा नींबू का रस डाल कर मिलाते हुए दूध को फाड़ कर छैना बना लीजिए। 

दूध के फट जाने पर एक बर्तन में छलनी रख कर उसके ऊपर सूती कपड़ा रख का फटे हुए दूध को छान कर छैना अलग कर लीजिए। छैना का सादा पानी में डाल कर धाे दीजिए ताकि उसमें से नींबू का स्वाद निकल जाए। छैना काे अच्छे से निचौड़ कर सारा पानी निकाल दीजिए। अब छैना को कपड़े में से निकाल कर उसे एक  मिक्सर जार में डाल कर फैंट लीजिए। छैना को फैंट लेने के बाद उसमें ¼ कप दूध और 6 बड़ी चम्मच शुगर पाउडर डाल कर एक बार और फैंट लीजिए। 

/images/sandesh-recipe.jpg

सभी चीजों को मिल जाने पर उसमें इलायची पाउडर डाल कर मिक्स कर लीजिए। अब एक कंटेनर में घी डालकर चारो ओर फैला दीजिए। घी लगा देने के बाद इसमें संदेश का बैटर डाल कर एक जैसा फैला दीजिए और ऊपर से केसर के 20-25 धागे डाल दीजिए। 

छैना स्टीम करने के लिए एक बड़ा बर्तन ले कर उसमें जाली स्टेंड रख कर 2.5-3 कप पानी डाल कर ढ़क दीजिए और गर्म कर लीजिए। पानी के गर्म हो जाने पर संदेश के कंटेनर को स्टेंड पर रख कर ढ़क दीजिए और 30 मिनट तक धीमी-मीडियम आंच पर पकने दीजिए। 30 मिनट बाद कंटेनर को निकाल कर ठंडा होने रख दीजिए। कंटेनर के ठंडा हो जाने पर उसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख कर सैट होने के लिए रख दीजिए।

30 मिनट फ्रिज में से निकाल कर उसे चाकू के मदद से किनारों से अलग कर दीजिए और गैस पर हल्का सा घुमाते हुए गर्म कर लीजिए। अब इस कंटेनर को एक प्लेट पर उल्टा रख कर थप-थपा कर छैना संदेश निकाल लीजिए।अब इसे सीधा रख कर छोटे-छोटे टुकड़े काट कर एक प्लेट में निकाल लीजिए। स्टीम छैना संदेश सर्व करने के लिए तैयार कर लीजिए। 

सुझाव

  • आप चीनी अपने स्वादानुसार ले सकते हैं।
  • आप कंनटेर की जगह किनारे वाला बर्तन भी ले सकते हैं। 

Bhapa Sandesh | भाप में बना छैना सन्देश -आसान मिठाई । Steamed Sandesh Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।