बेसन मसाला मठरी । इस त्यौहार के लिये स्पाइसी बेसन भरी मठरी | Besan ki Spiral Mathri
बेसन मसाले की स्टफ्ड मठरी।मैदा की मठरी में बेसन के साथ-साथ स्पाइसी मसालो का स्वाद कुछ अलग ही होता है। ये मठरी बनाने में बहुत ही आसान और टेस्टी है। तो आप इस रक्षा बंधन बनाए टेस्टी क्रिस्पी और स्पाइसी बेसन मसाला मठरी।
आवश्यक सामग्री
- मैदा- 1 कप (125 ग्राम)
- बेसन 1 कप (100 गाम) छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच
- अजवाइन- 1 छोटी चम्मच
- हींग- ½ चुटकी
- नमक- ¾ छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 बड़ी चम्मच
- रिफाइंड तेल - 2 बड़ी चम्मच
- तेल -तलने के लिए
विधि
बेसन मसाला मठरी बनाने के लिए 1 कप मैदा में ⅓ छोटी चम्मच नमक, ½ छोटी चम्मच अजवाइन, 2 बड़ी चम्मच तेल डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला कर थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर सख्त आटा गूंथ लीजिए । मैदा का आटा गूंथने में ¼ कप से भी कम पानी लगा है। अब मैदा की लोई को 20 मिनट ढ़क कर रख दीजिए और बेसन का आटा तैयार कर लीजिए।
अब एक बर्तन में 1 कप बेसन ले कर उसमें ⅓ छोटा चम्मच नमक, ½ छोटा चम्मच अजवाइन, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च, ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ी चम्मच कसूरी मेथी और 1 बड़ी चम्मच तेल , ½ चुटकी हींग डाल कर सभी चीजों को मिला लीजिए। अब आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर सख्त आटा गूंथ लीजिए और इसे भी 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दीजिए।
20 मिनट बाद मैदा को मसल- मसल का चिकना कर लीजिए और छोटे-छोटे टुकड़ो कर के रख दीजिए। अब बेसन के आटे को ले लीजिए हाथ पर हल्का-सा तेल लगा कर इसे भी चिकना कर के इसे भी छोटे-छोटे टुकड़ो में बांट दीजिए।

मठरी बनाने के लिए
मठरी बनाने के लिए अब एक मैदा के आटे का टुकड़ा ले कर उसे गोल कर के चपटा कर लीजिए और उसे 7-8 इंच की ब्यास में बेल लीजिए। इसी तरीके से बेसन के आटे की लोई ले कर गोल करके 7-8 इंच के ब्यास में इसे भी बेल लीजिए। अब मैदा की पूरी ले कर उसके ऊपर बेसन की पूरी रख दीजिए और हल्का-हल्का बेल लीजिए।
मैदा-बेसन की पूरी को एक साथ बेल लेने के बाद उसे रोल कर लीजिए। रोल के आखरी सिरे पर हल्का सा पानी लगा कर उसे चिपका दीजिए। इसी तरीके से सारे आटे के रोल बना लीजिए। अब रोल को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट दीजिए। अब रोल के एक-एक टुकड़े को ले कर उसे हाथ से दबा कर हल्का-हल्का बेल लीजिए। इसी तरीके से सारी मठरियां बेल कर तैयार कर लीजिए।
मठरी तलने के लिए
अब एक बर्तन में तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। तेल के गर्म हो जाने पर उसमें छोटा-सा आटे का डो डाल कर तेल का तापमान चैक कर लीजिए। डो के डालने पर तेल में बबल आने लगे इसका मतलब है तेल हल्का गर्म हो गया है। हमे मठरियां तलने के लिए कम गर्म तेल ही चाहिए। अब आंच को मीडियम कर के मठरियां तेल में डाल कर 3-4 मिनट तक तल लीजिए। 4 मिनट बाद मठरियां सिक कर तेल के ऊपर आ जाएगी। मठरियों के ऊपर आ जाने पर उन्हें पलट कर दूसरी ओर भी तल लीजिए। मठरियाें को चारो ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए।
मठरी के गोल्डन ब्राउन होने पर मठरी को तेल में से निकाल लीजिए और इसी तरीके से सारी मठरियां तल कर तैयार कर लीजिए। एक बार की मठरी तलने में 10 से 12 मिनट लग जाते है। इतने आटे में 30 मठरियां बन कर तैयार हुई।
Besan Masala Mathri । इस त्यौहार के लिये स्पाइसी बेसन भरी मठरी | Besan ki Spiral Mathri
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।