आटे के नमक पारे - एकदम कुरकुरे और कुकीज जैसे सॉफ्ट । Atta Namak Pare Recipe

📅 5 अगस्त 2019 👁 58.9 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

गेंहू के आटे से बने खस्ता क्रिस्पी नमक पारे कुकीज जैसे सॉफ्ट और कुरकुरे । आप इन्हें चाय के साथ खाए या बच्चों को टिफिन में दें। आटे के नमक पारे बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी है। आप इन नमक पारो को मैदा के नमक पारो की तरह लम्बे समय तक स्टोर कर सकते है या किसी सफर में ले जा सकते है। ये बहुत ही आसान रेसिपी है आप इसे जरूर ट्राए कीजिए। 

आवश्यक सामग्री 

  • गेंहू का आटा- 2 कप 300 ग्राम 
  • घी- 6 बड़ी चम्मच 75 ग्राम 
  • जीरा- 1.5 छोटी चम्मच 
  • नमक- ¾ छोटी चम्मच 
  • तेल- तलने के लिए

 

विधि 

आटे के नमक पारे बनाने के लिए  एक बर्तन में 2 कप गेंहू का आटा ले कर उसमें ¾ छोटी चम्मच नमक, 1.5 छोटी चम्मच जीरा और 6 बड़ी चम्मच घी डाल कर अच्छे से मिला लीजिए। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लीजिए। इतना आटा गुंथने में ½ कप से 2 बड़ी चम्मच पानी ज्यादा लगा है। अब इस आटे को ढ़क कर 20-25 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दीजिए। 

25 मिनट बाद आटे को निकाल कर मसल लीजिए। अब इस आटे को ले कर उसके दो हिस्से कर लीजिए। अब आटे के एक हिस्से को लेकर उसे गोल कर के चपटा कर लीजिये और उसे मोटा बेल लीजिए। 

अब इस लोई को चाकू की मदद से लम्बाई और चौड़ाई में छोटा- छोटा काट लीजिए। आप अपने अनुसार नमक पारे का आकार छोटा-बड़ा कर सकते हो। इसे तरह से सारे आटे के नमक पारे काट कर एक प्लेट में रख लीजिए । 

अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। 

/images/atta-namakpare-recipe.jpg

तेल के गर्म हो जाने के बाद तेल में थोड़ा सा आटा डाल कर तेल का तापमान चैक कर लीजिए। तेल में आटा डालने पर अगर  तेल में बबल आने लग गए तो तेल गर्म हो चुका है हमे नमक पारे तलने के लिए कम गर्म तेल ही चाहिए। 

तेल के गर्म हो जाने पर उसमें नमक पारे डाल कर  3-4 मिनट तक मिडियम आंच पर सिकने दीजिए। 4 मिनट बाद नमक पारे को पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। नमक पारे के चारो ओर से गोल्डन ब्राउन हो जाने पर उसे तेल से निकल लीजिए और इसी तरीके से सारे नमक पारे तल लीजिए। एक बार के नमक पारे तलने में 12 से 13 मिनट का समय लग जाता है।

सारे नमक पारे तैयार हो जाने पर उसे 2-3 घंटे के लिए खुला रहने दे और फिर 2 घंटे बाद उसे एक प्लास्टिक कंनटेर में रख कर 2-3 महीने तक स्टाेर कर सकते है। 

सुझाव

  • आप नमक पारे में जीरा की जगह अजवाइन भी डाल सकते हैं। अगर आप नमक पारे में अजवाइन डालने चाहतें है तो 1 छोटी चम्मच अजवाइन डाले।
  • हमने आटा गूंथने के लिए नॉर्मल पानी लिया है आप चाहें तो हल्का गर्म पानी भी ले सकते हैं। 

आटे के नमक पारे - एकदम कुरकुरे और कुकीज जैसे सॉफ्ट । Atta Namak Pare Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।