Caramel Kheer Recipe | खास केरेमल स्वाद वाली चावल की खीर | Caramel payasam recipe

📅 29 जुलाई 2019 👁 29.3 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

कैरेमल खीर बहुत ही टैस्टी डिजर्ट है। कैरेमल कर टेस्ट खीर में बहुत ही अच्छा लगता है।कैरेमल खीर ठंडी करके एक दम आइसक्रीम का स्वाद देती है। ये खीर आप ठंडी या गर्म कैसे भी खा सकते है। 

आवश्यक सामग्री 

  • दूध- 1 लीटर 
  • चावल- ¼ कप 
  • चीनी- ½ कप 
  • घी- 1 बड़ी चम्मच 
  • काजू- 10-12 
  • किशमिश- 1-2 बड़ी चम्मच 
  • इलायची- 4 
  • पिस्ता- 1 छोटी चम्मच

विधि 

कैरेमल खीर बनाने के लिए ¼ कप खीर वाले चावल ले कर उसे ½ घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए। 

अब एक लीटर दूध ले कर उसे उबाल लीजिए। दूध के उबलते समय उसे बीच-बीच चलाते रहें। अब काजू ले कर उसे छोटे-छोटे टुकड़े में काट लीजिए और इलायची के बीज निकाल कर उसका पाउडर बना लीजिए। 

दूध में उबाल आ जाने पर उसमें ¼ कप खीर वाले चावल डाल कर दूध को एक बार और तेज आंच पर उबाल लीजिए। खीर में उबाल आ जाने पर आंच को धीमा कर के बीच-बीच में चलाते हुए पका लीजिए। खीर को तब तक पकाना है जब तक की चावल पक नहीं जाते और खीर हल्की गाढ़ी नहीं हो जाती। 

खीर को गाढ़ी होने में और चावल को पकने में लगभग 30 मिनट का समय लगा है। अब एक पैन में 1 बड़ी चम्मच घी डाल कर गर्म कर लीजिए। घी के गर्म हो जाने पर इसमें काजू के टुकड़े डाल कर हल्के ब्राउन होने तक भून कर एक प्लेट में निकाल लीजिए। इसी तरह किशमिश डाल कर भून कर एक प्लेट में निकाल लीजिए।

/images/recipe-caramel-kheer.jpg

काजू किशमिश भुन जाने के बाद घी को छान कर दुबारा गर्म कर लीजिए। घी के गर्म हो जाने पर इसमें ½ कप चीनी डाल कर चलाते हुए मैल्ट होने तक भून लीजिए। चीनी के मेल्ट हो जाने पर उसे ठंडा होने के लिए रख दीजिए।

चीनी के ठंडा हो जाने के बाद उसे मीडियम आंच पर गर्म करके हल्का सा पानी डाल कर ढक दीजिए और फिर उसे चलाते हुए चीनी पानी के मिक्स होने तक पका लीजिए। 

चीनी पानी के अच्छे से मिल जाने पर इस मिश्रण को खीर में डाल कर धीमी आंच पर चलाते हुए पका लीजिए। खीर में कैरेमल मिल जाने पर इसमें भुने हुए काजू-किशमिश और इलायची पाउडर डाल कर खीर को मिलाते हुए 1-2 मिनट तक पका लीजिए। 

2 मिनट बाद खीर बन कर तैयार है। इस खीर को सर्व करने के लिए एक बर्तन में निकाल कर ऊपर से हल्के से गार्निशिंग के लिए पिस्ता डाल दीजिए। ये कैरेमल खीर बनाने बहुत ही आसान है आप इसे ठंडा गर्म कैसे भी सर्व कर सकते है ये दोनो तरह से खाने में अच्छी लगती है। 

Caramel Kheer Recipe | खास केरेमल स्वाद वाली चावल की खीर | Caramel payasam recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।