Papdi Chaat Recipe – पपड़ी चाट

पपड़ी चाट बहुत ही चटपटी और स्वादिष्ट होती है. दिल्ली में चादनी चौक की पपड़ी चाट बड़ी मशहूर है. पपड़ी चाट बाजारों में स्टाल पर मिलती है, कुछ स्पेशल दुकानें भी है जो पपड़ी चाट बेचती हैं, लेकिन घर पर बनी पपड़ी चाट का मुकाबला किसी से नहीं.
आप घर पर पार्टी के दौरान भी ये पापड़ी चाट (Papdi Chat ) बना सकते हैं. सभी को बेहद पसन्द आयेंगी. आइये आज हम पपड़ी चाट बनायें. (How to make Papdi Chat)
Read - Papdi Chaat Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Papdi Chat
- छोटी पपड़ी - 1 कटोरी ( तली हुई)
- उरद दाल की पकोड़ी - 1 कटोरी ( तली हुई )
- काबली चना - 1 कटोरी ( उबाले हुये )
- आलू - 2 कटोरी ( उबाले हुये )
- दही - 500 ग्राम
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
- भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
- मीठी चटनी - 1 छोटी कटोरी
- हरी चटनी - 1 छोटी कटोरी
- हरा धनियां 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Papdi Chat Recipe
छोटी पपड़ी : 100 ग्राम मैदा लीजिये, मठरी बनाने के लिये मैदा गूथी जाती है, उसी तरह गूथ लिजिये. 2 भागों में बाटिये, आटे को गोल करके लोई बनाइये. रोटी की तरह बेलिये, और किसी भी 3 सेमी. व्यास के पैने किनारे वाले ढक्कन की सहायता से गोल गप्पे की तरह से गोल काट लीजिये. (आप चाहें तो छोटी छोटी लोइयां बनाकर मठरी की तरह बेल कर भी बना सकते हैं). चाकू से 5-6 छेद कर दीजिये, इन्हैं ब्राउन होने तक तल लीजिये. (जैसे मठरी बनाते हैं)
उरद दाल की पकोड़ी: उरद की दाल को धोइये, 2 घन्टे पानी में भिगोइये, पानी निकाल कर पीस लीजिये. पकोड़े जैसा मिश्रण बनाइये, और हाथ से छोटी छोटी पकोड़ियां कढ़ाई में डालकर, ब्राउन होने तक तल लीजिये. (जैसे दही बड़े बनाते हैं)
उरद दाल की पकोड़ी को गरम पानी में भिगो कर, अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. आलू को काट लीजिये.
दही को मथ लीजिये, और इसमें नमक और जीरा पाउडर मिला दीजिये.
एक कांच की ट्रे या चौड़ा प्याला लीजिये. प्याले में पपड़ी, पकोड़ी, चना और आलू मिला कर रखिये.
दही का मिश्रण प्याले में रखे हुये पपड़ी, पकोड़ी, चना और आलू के ऊपर डालिये. अब मीठी चटनी और हरी चटनी डाल दीजिये. ऊपर से चाट मसाला छिड़किये. हरा धनियां डाल कर सजाइये.
पपड़ी चाट (Papdi Chat) तैयार है. खाइये और बताइये कैसी लगी.
कमेंट (74)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मरियम जी, मेरी रेसिपी को पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: मेहरीन जी, पपड़ी को धीमी आग पर हल्के ब्राउन होने तक सेकिये ये अच्छी क्रिस्पी बनकर तैयार होंगी.
Rasgulla was not in sponge.
How to make it spongy?
निशा: अन्नु जी, छैना नरम नहीं बना होगा, उसको अच्छी तरह मसल-मसल कर स्पंजी न किया जाए, तो रसगुल्ले स्पंजी नहीं बनते.
निशा: कावेरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विरेंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुष्मिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रुति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नितिन जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनिता जी, पपड़ी को धीमी आग पर हल्के ब्राउन होने तक सेकिये तो वह नरम नहीं होंगी. धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गोलू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha Madam is super cook
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Whats a amazing recipe
Hello,
You more recip in jain chat,
Send me?
Bye
Good day
Please say no.
निशा: इंदू जी, मैदा में मोयन डालकर थोड़ा सख्त आटा गूंथिये, और पतला बेलिये, कम गैस पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें, पपड़ी क्रिस्पी बनेंगी.
simon
निशा: मधुलिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, इमली की मीठी चटनी, आम की मीठी चटनी और खजूर की मीठी चटनी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर चटनी का नाम लिखकर या वेबसाइट पर दिये हुये कालम में चटनी पर क्लिक कर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा: संजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, मैं इस चटनी को बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: प्रीति, बहुत बहुत धन्यवाद.