वेज क्रिस्पी रेसिपी । क्रिस्पी फ्राइड वेजीटेबल्स । Chinese Starters Veg Crispy
वेज क्रिस्पी एक तरह का एपेटाइजर है जो बहुत सारे सब्जी सारे सब्जियों काे मिला कर बनाया जाता है। इसे आप स्नैक्स या सब्जी की तरह भी खा सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और यह एक तरह की इंडो चाइनीज डिश है जिसे बहुत पसंद किया जाता है।
आवश्यक सामग्री
- आलू- 1
- फूल गोभी- 1 कप
- शिमला मिर्च- 1 कप
- बेबी कॉर्न- 4
- मैदा- ½ कप
- कॉर्न फ्लोर- ¼ कप
- नमक- 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च- ½ छोटी चम्मच
- तेल- 2 बड़ी चम्मच
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
- पत्ता गोभी- 2-3 बड़ी चम्मच
- टमेटो सॉस- 2 बड़ी चम्मच
- चिली सॉस- 1 छोटी चम्मच
- सोया सॉस- 1 छोटी चम्मच
- सिरका- 1 छोटी चम्मच
विधि
वेज क्रिस्पी बनाने के लिए सबसे पहले 1 आलू,1 कप शिमला मिर्च और 4 बेबी कॉर्न काट कर धो लीजिए।
अब एक बड़ा बर्तन ले कर उसमें ½ कप मैदा, ¼ कप कॉर्न फ्लोर, ½ छोटी चम्मच नमक और ½ छोटी चम्मच काली मिर्च डाल कर मिला लीजिए। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बैटर बना लीजिए। इतना घोल बनाने में ½ कप पानी का इस्तेमाल किया गया है।
अब कटी हुई सब्जियों को इस घोल में डाल कर अच्छे से मिला लीजिए। एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कर लीजिए।

तेल के गर्म हो जाने के बाद तेल का तापमान चैक कर लीजिए। तेल का ट्रेम्प्रेचर चैक करने के लिए तेल में एक सब्जी का टुकड़ा डाल कर देख लीजिए। अगर सब्जी के डालते ही तेल में बुलबुले आने लगते है तो तेल गर्म हो गया है। हमे सब्जियां तलने के लिए तेल अच्छा गर्म चाहिए।
अब सब्जियों को गर्म तेल में डाल कर पलट-पलट कर मीडियम आंच पर हल्की क्रिस्प होने तक तल लीजिए। सब्जियों के गोल्डन ब्राउन हो जाने पर उसे कढ़ाई में से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिए और इसी तरह से सारी सब्जियों को तल लीजिए। एक बार की सब्जी तलने में 5-6 मिनट लग जाते है।
अब एक पैन में 2 बड़ी चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लीजिए।
तेल के गर्म हो जाने के बाद तेल में 1 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट, 2 हरी मिर्च, 2-3 बड़ी चम्मच पत्ता गोभी और 2 बड़ी चम्मच शिमला मिर्च डाल कर 2 मिनट तक हल्का क्रिस्पी होने तक भून लीजिए। पत्ता गोभी और शिमला मिर्च के हल्की क्रिस्पी हो जाने पर इस में 2 बड़ी चम्मच टमेटो सॉस,1 छोटी चम्मच चिली सॉस, 1 छोटी चम्मच सोया सॉस, 1 छोटी चम्मच सिरका और ½ छोटी चम्मच नमक डाल कर मीडियम आंच पर सभी चीजो को मिलाते हुए पका लीजिए।
अब इसमें तली हुई सब्जियों को डाल कर धीमी आंच पर मिलाते हुए पका लीजिए। सारी सॉस सब्जियाें पर लिपट जाने पर इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर मिला लीजिए। वेज क्रिस्पी बन कर तैयार है। आप इसे स्नेक्स या सब्जी किसी भी तरह से खा सकते हैं। यह एक तरह का एपेटाइजर है आप इसे घर में छोटी-मोटी पार्टी में बनाए महमानों को यह बहुत पसंद आएगा।
सुझाव
- सब्जियां आप अपनी पसंद से कोई भी ले सकते है।
- आप अदरक के पेस्ट की जगह 1 इंच ग्रेट किया हुआ अदरक भी ले सकते हैं।
- अगर आप सब्जी में लहसुन डालना चाहते है तो अदरक के पेस्ट के साथ लहसुन के पेस्ट डाल कर भून लीजिए।
- अगर आप सब्जी में प्याज डालना चाहते है ताे आप बाकि सब्जी की तरह ही प्याज काट कर भून डाल सकते है।
Veg Crispy Recipe । क्रिस्पी फ्राइड वेजीटेबल्स । Chinese Starters Veg Crispy
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।