साबूदाने की खीर – Sabudana Kheer Recipe

साबूदाने की खीर आप छोटे साबूदाना या बड़े साबूदाने से बना सकते है. साबूदाने की खीर को आप व्रत में भी बनाकर खा सकते हैं. आइए आज छोटे साबूदाने की खीर बनाएं
Read - Sabudana kheer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana ki kheer
- छोटे साबूदाना - 100 ग्राम (3/4 कप) (आधा घंटा भिगोया हुआ)
- दूध फुल क्रीम - 1 लीटर (5 कप)
- चीनी - 75 - 100 ग्राम ( आधा कप)
- काजू - 1 टेबल स्पून
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- पिस्ते - 6-7
- छोटी इलाइची - 4 से 5 (पाउडर)
विधि - How To Make Sabudana Kheer
दूध को किसी बर्तन में डालकर गरम कीजिये. इसी बीच मेवे काटकर तैयार कर लीजिए. प्रत्येक काजू के 5 से 6 टुकड़े करते हुए और पिस्तों को एकदम बारीक काट लीजिए.
दूध में उबाल आने के बाद, भीगे हुये साबूदाने दूध में डालिये. साबूदाना दूध में डालने के बाद, इसे लगातार चमचे से चलाते हुये पकाइये जब तक कि दूध में फिर से उबाल न आ जाय. उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये.
खीर में किशमिश और काजू डालकर मिला दीजिए और खीर को मध्यम आंच पर पकने दीजिए. प्रत्येक 2 मिनिट में खीर को चमचे से चलाते रहिये वरना दूध तले पर लग सकता है.
जब साबूदाने पारदर्शक हो जाय एवं खीर गाढ़ी दिखने लगे, चमचे से गिराने पर दूध और साबूदाना एक साथ गिरें, हाथ से दबाकर भी देख सकते हैं, साबूदाने नरम हो गये हैं. खीर में चीनी मिला दीजिये और गैस धीमी कर दीजिए इलाइची पाउडर खीर में मिला दीजिये और गैस बंद कर दीजिए. साबूदाना खीर बन कर तैयार है.
साबूदाने की खीर के ऊपर पिस्ते डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए. आप गरमा गरम या एकदम ठंडी कैसी भी खा सकते हैं. इसे आप व्रत में भी बना सकते हैं और जब आपका मीठा खाने का मन हो, तब इसे बना सकते हैं.
सुझाव
- बड़े साबूदाने की खीर (Sabudana Kheer) भी इसी तरह बनाई जाती है, लेकिन बड़े साबूदाने को पानी में धोकर 6 घंटे भिगोना होता है क्योंकि यह छोटे साबूदाना से तिगुने साइज का होता है.
- साबूदाना दूध में डालने के बाद इसमें फिर से उबाल आने तक खीर को लगातार ना चलाया जाए, तो कभी-कभी दूध फट सकता है.
कमेंट (95)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
pls advise
So easy and gorgeous to make it.
God bless you.
निशा: आशिष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर व्रत से संबंधित बहुत सी रेसिपी दी हुई हैं आप उन्हें देख सकती हैं.
निशा: धर्मेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अभिशेक जी, बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी, साबूदाना और दूध को एक साथ नही उबालना है. पहले दूध को उबालना है और फिर इसमें उबाल आने के बाद, साबूदाना डालकर मिक्स करना है, और थोडी देर चलाते हुये पकाना है, दूध नहीं फटेगा.
निशा: सोनाली जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, आपको भी मेरि ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेश जी, 8 लोंगों के लिये 2 लीटर दूध की खीर बना लीजिये, और सारे इन्ग्रीडियेन्ट 2 लीटर दूध के हिसाब से दुगने ले लीजिए.
निशा: रिंकू जी, साबूदाना भिगोने से वह जल्दी पक जाता है और खीर स्वादिष्ट बनती है.
निशा: सुष्मा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: कंचन जी, साबूदाना को अच्छी तरह धोकर पानी में 1-2 घंटे के लिये भिगोयें और बाद में एकस्ट्रा पानी हटा कर उबलते हुये दूध में डाले और फिर से उबाल आने के खीर को चलाते रहें, खीर थोड़ी थोड़ी देर में साबूदाने के ट्रासपेरेन्ट होने तक पकायें, दूध नहीं फटेगा और बहुत अच्छी खीर बनकर तैयार होगी.
निशा: प्रशंसा जी, ट्राई कीजिये, आप अच्छी खीर बनायेंगे.
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन जी, खीर के गाढ़ा होने पर खीर में दूध गरम करके मिलाया जा सकता है, खीर बहुत अच्छी लगेगी.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुचि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कृष्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनैना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रत्ना जी, आपको भी धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सियाराम जी, 2.5 किग्रा दूध ले लीजिये और 250 ग्राम साबूदाने लेकर खीर बना लीजिये, पर्याप्त रहेगी.
निशा: लोकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.