Kulcha Recipe | बाजार के बेकरी वाले कुलचे तवे पर बनायें । Soft Kulcha recipe on tawa

📅 19 जून 2019 👁 31.7 हज़ार बार देखी गई 💬 4 कमेंट

आज तक आपने कुलचे बाहर से ही खरीद कर खाए होगें। बहुत कम लोग ही एसी चीजे घर पर बनाना जानते हैं तो आज हम आपको सिखाते है घर के तवे पर कुलचा बनाना।

आवश्यक सामग्री

  • मैदा- 2 कप
  • ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • चीनी- 1 छोटी चम्मच
  • नमक- ½ छोटी चम्मच

विधि

कुलचा बनाने के लिए एक बर्तन में 2 कप मैदा ,1 छोटी चम्मच ड्राई एक्टिव यीस्ट, 1 छोटी चम्मच चीनी, ½ छोटी चम्मच नमक डाल कर मिला लीजिए और गुनगुने पानी से सोफ्ट आटा गूंथ लीजिए। थोडा-थोडा तेल हाथ पर लेते हुए 5 मिनट तक आटे को अच्छे से मसल मसल कर सोफ्ट कर लीजिए। इतने आटे को बनाने में  एक कप पानी लिया था जिसमें से 2 से 2.5 बड़ी चम्मच पानी बच गया है। आटा तैयार हो जाने पर इसे 1 घंटे के लिए सैट होने रख दीजिए(आटा सैट हो जाने पर फूल कर डबल हो जाएगा )।

1 घन्टे बाद आटे को निकाल कर हाथ पर सूखा आटा लगा कर आटे को पंच कीजिए। आटा कुलचा बनाने के लिए तैयार है।

/images/Homemade-Kulcha.jpg

कुलचे बनाने के लिये

अब आटे के दो हिस्से कर लीजिये, आटे के एक हिस्से को लेकर उसमें से 3 टुकड़े कर लीजिए। अब हाथ पर सूखा आटा लगा कर आटे मे से लोई बना लीजिए। सभी लोई तोड़ लेने के बाद उसे कपड़े ढ़क दीजिए।

अब एक पैन को गैस पर रख कर गर्म कर लीजिए। सबसे पहले बनाई हुई लोई ले कर उसे सूखे आटे में लपेट लीजिए। अब आटे को हल्का हाथ से दबा कर बड़ा करके पतला बेल लीजिए। कुलचे के हल्का सा बेल कर ऊपर से थोड़ी सी कसूरी मेथी डाल कर बेल लीजिए।

अब एक बटर पेपर ले कर गर्म पैन पर रख दीजिए। अब बटर पेपर पर कुलचे को डाल दीजिए। कुलचे को दोनो साइड से हल्का हल्का सेक लीजिए। इसी तरीके से सारे कुलचे तैयार कर लीजिए। आप इन कुलचो को किसीपॉलिथीन  या पेपर में लपेट कर रख सकते है आैर जब मन करे सेक कर खा सकते हैं। आप इन्हें 2-3 दिन तक स्टोर भी कर सकते है। 

कुलचे सर्व करने के लिए

एक पैन में थोड़ा-सा घी डाल कर चारो और फैला लीजिए। घी के चारो ओर फैल जाने पर उस पर कुलचा डाल दीजिए कुलचे के एक साइड हल्की चित्ती आने पर उसे पलट कर दूसरी साइड भी हल्की चित्ती आने तक सेक लीजिए। कुलचे को दोनो तरफ गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए। कुलचा सर्व करने के लिए तैयार है। वैसे तो बाजार में कुलचे छोले के साथ खाए जाते है आप इसे अपने स्वाद अनुसार किसी भी तरी वाली सब्जी के साथ खा सकते हैं। 

सुझाव

आटे को फूलने में गर्मियों के मौसम में 1 घंटा लगा है अगर सर्दी हुई तो 2 से 2.5 घंटा भी लग सकता है।

आप कसूरी मेथी की जगह धनिया पत्ता भी ले सकते हैं।

आप बटर पेपर की जगह सिलीकोन पेपर या प्लेन पेपर पर तेल लगा कर भी ले सकते हैं।

Kulcha Recipe | बाजार के बेकरी वाले कुलचे तवे पर बनायें । Soft Kulcha recipe on tawa

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Aruna kakus
Aata kulcha recipe video plz
NishaMadhulika
thanks for suggestion Aruna kakus ,
Aruna kakus
Aata kulcha recipe video plz
NishaMadhulika
Thanks for the suggestion Aruna kakus ,