Lauki Mix Dal Cheela – दाल लौकी चीला

दाल लौकी चीला (doodhi mix dal cheela) प्रोटीन्स और विटामिन्स से भरपूर, स्वास्थ्य के लिये बहुत ही पौष्टिक होता है. यह बहुत ही स्वादिष्ट जो बच्चों और बड़ों सभी को पसन्द आये.
आप इसे नाश्ते में, और सप्ताह के अंत में बनाकर सभी को खिला सकती हैं, तो आइये आज हम दाल लौकी चीला बनायें.
Read - Lauki Mix Dal Cheela Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lauki Mix Dal Cheela
- मूंग दाल - 100 ग्राम
- चना दाल - 100 ग्राम
- उरद दाल - 50 ग्राम
- हींग - 1-2 पिंच
- लौकी - 300 ग्राम
- हरी मिर्च - 3 - 4 (छोटा छोटा काट लीजिये)
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- लाल मिर्च - 1/4 (यदि आप चाहें)
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- बेकिंग पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल चीला बनाले के लिये
- जीरा - 2 छोटी चम्मच
विधि- How to Bottle Gourd Lentil Cheela
दालों को साफ करके, धोइये और 5-6 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
दालों से पानी निकालिये, दाल को मिक्सी से बारीक पीसकर एक बर्तन में निकाल लीजिये.
लौकी को छील कर धो लीजिये और कद्दूकस कर लीजिये. दाल के पेस्ट में कद्दूकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, नमक और लाल मिर्च(यदि आप तीखा पसन्द करते हैं) डालकर चमचे से फैटिये. अब इस मिश्रण में बेकिंग पाउडर डाल कर फैट लीजिये.
नानस्टिक कढ़ाई गैस पर रख कर गरम कीजिये. कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालिये, और 1/4 छोटी चम्म्च जीरा डाल दीजिये. जीरा जैसे ही कड़कना शुरू हो जाय तब इस तेल में दाल का इतना घोल डालिये कि चीला 1/2 सेमी. मोटा दिखाई दे, चीले को धीमी आग पर ढककर 4- 5 मिनिट तक सिकने दीजिये.
ढक्कन खोलिये और चीला पलट दीजिये, देखिये चीला इस सतह से ब्राउन और कुरकुरा हो गया है. अब फिर से चीला ढककर 2-3 मिनिट धीमी गैस पर सिकने दीजिये. ढक्कन खोलिये, देखिये चीला दूसरी सतह से भी ब्राउन और कुरकुरा हो गया है.
चीला निकाल कर प्लेट में रखिये, और दूसरा चीला कढ़ाई में डाल कर सेकिये. सारे चीले इसी तरह से बनाने हैं. समय की बचत के लिये, आप इसे 2 गैस बर्नर पर, 2 नान स्टिक कढ़ाई रख कर बना सकती हैं
आपके दाल लौकी चीला (ghiya mix dal cheela) तैयार हैं. गरमा गरम दाल लौकी चीला हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये, यह बताना न भूलिये कि आपको यह चीले कैसे लगे.
कमेंट (68)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Your recipes help everyone whether it is a beginner or an expert in cooking.. Thank you so much for sharing the recipes for beginners like me.
निशा: रचना जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
निशा: सुरभि जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद. हमारी पूरी कोशिश रहेगी.
Your recipes r 2 good.........
Mam kya mai Chana dal ke jagah tuar dal use Kar sakti hu...
निशा: वर्षा जी, खुशबू के लिये सब्जी में मसाले को अच्छी तरह भूनें और हरा धनियां बाद में डालें. स्वाद के लिये सारी चीजें अपने स्वाद के अनुसार लें, खाने को पूरे मन से रुचि के साथ बनायें और प्रोपर तरीके से किचन में रहकर ही बनायें, खाना जलना नहीं चाहिये, बहुत अच्छा खाना बनेगा.
ye baking powder daalna zaruri hein kya.. iska use kya hein... and iske alawa aur kuch daal sakte kya...
निशा: रेनू, थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डालने से चीला एकदम फ्लपी बनता है, आप इसकी जगह बेकिंग सोडा और ईनो फ्रूट साल्ट भी डाल सकते है. बेकिंग सोडा डाल रहे हैं तो बेकिंग पाउडर से आधा डालें.
nutrition se bhri for dieting. Pls reply fast today
निशा: स्वाति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना, बेकिंग सोडा 1/2 छोटी चम्मच से कम डालिये.
निशा: अर्चना, जी हां डाला जा सकता है.
निशा: सिमी, वैसे तो दाल को 4-5 घंटे ही भिगोया जाता है, लेकिन आप 24 घंटे भीगी दाल के चीले बना सकते हैं, अभी तो सर्दी के मौसम है तो इतनी जल्दी कुछ भी खराब नहीं होता है.
निशा: सविता, जी हां, प्रत्येक चीले के लिये जीरा डालना है.
निशा: निधि, मिक्सी न होने पर, दाल सिल बट्टे से पीस कर चीले बनाये जाते हैं, दाल उबाल कर चीले नहीं बनेंगे.
निशा: जया, आप बेसन के साथ भी लौकी चीला बना सकते हैं.
निशा: गौरी, आपके लिये हमने शिशुयों के लिये आहार लेख में बच्चे के लिये बहुत सारे खाने लिख दिये हैं, आपको ये लेख देखकर खुशी होगी.
plz son-papri ki recipee bataiye.plzzz.
aur baby food ke bare main bhi kuch bataiye.plzzzzzzzzzzzzzzzzz.answar me.
निशा: घेवर रैसिपी तो लिखी हुई है.