Mango pickle with Green Chilli | आम - हरी मिर्च का इन्स्टैन्ट अचार । Kairi aur hari mirch ka achar
अचार बनाने में बहुत समय लग जाता है और आज की बिजी लाइफ में कहां किसी के पास इतना टाइम है कि वो आम को काटे और 2-3 दिन तक धूप में सुखाए इस लिए ज्यादा तर लोग बाहर मार्केट से ही अचार खरीद कर खाते है जो हेल्थ के लिए काफी नुकसान दायक होत है तो इसलिए हम आज एसी अचार की रेसिपी लाए है जो झट-पट बन जाता है और स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।
आवश्यक सामग्री
- कच्चा आम- 250 ग्राम
- हरी मिर्च- 100 ग्राम
- सरसों का तेल- ⅓ कप
- मेथी के दाने- 2 छोटी चम्मच
- सरसों के दाने- 2 छोटी चम्मच
- हींग- 2 चुटकी
- सौंफ- 2 बडे चम्मच
- पीली सरसों- 1 बडी चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 2 छोटी चम्मच
- काली मिर्च- ½ छोटी मिर्च
- नमक- 2 बडे चम्मच
- सफेद सिरका- 2 बडे चम्मच
विधि
अचार बनाने के लिए 250 ग्राम आम ले कर धोकर सुखा कर उसे ग्रेट कर लीजिए। इसी तरीके से हरी मिर्च को भी धोकर सुखा लीजिए।
अब एक पैन में ⅓ कप सरसों का तेल गर्म कर लीजिए। तेल में 2 छोटी चम्मच मेथी के दाने और 2 छोटी चम्मच सरसों के दाने डाल कर मीडियम आंच पर भून लीजिए।अब आंच धीमी करके 2 चुटकी हींग, 2 बडे चम्मच सौंफ डाल कर भून लीजिए।
अब आंच को बंद कर के ग्रेट किया हुआ आम, हरी मिर्च , 1 बडी चम्मच पीली सरसों, 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटी चम्मच काली मिर्च और 2 बडे चम्मच नमक डाल कर अच्छे से मिला लीजिए।

अब अचार में सफेद सिरका डाल कर मिक्स कर लीजिए।
आप इस अचार को किसी प्लास्टिक कंटेनर में रख कर काफी दिन तक स्टाेर कर सकते है। आप इस अचार को तुरन्त भी खा सकते है इस अचार को धूप में रखने की जरूरत नहीं है।
Mango pickle with Green Chilli | आम - हरी मिर्च का इन्स्टैन्ट अचार । Kairi aur hari mirch ka achar
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।