पनीर अंगारा - अंगारे के फ्लेवर वाली करी । Paneer Angara - the smoked cottage Cheese curry

📅 10 जून 2019 👁 1.1 लाख बार देखी गई 💬 0 कमेंट ★ 3.2 (3)

 पनीरअंगारा सुनने मे ही कितना अलग है तो खाने मे कितना अलग होगा। इस सब्जी मे पनीर के टेस्ट के साथ-साथ कोयले की फ्लेवर भी है।

आवश्यक सामग्री

  • टमाटर- 4 (300 ग्राम)
  • अदरक- 1 इंच
  • हरी मिर्च - 2
  • सूखी लाल मिर्च - 1
  • पनीर - 250 ग्राम
  • हरा धनिया- 3 टेबल स्पून
  • पनीर - ½ कप (ग्रेट किया हुआ)
  • तेल - 4 टेबल स्पून
  • मक्खन- 1 टेबल स्पून
  • नमक- 1 छोटी चम्मच
  • कोयले का टुकड़ा- 1
  • काजू- 3 टेबल स्पून
  • शिमला मिर्च- 1
  • दालचीनी का टुकड़ा- 1 इंच
  • करी पत्ता- 2 छोटे टुकड़े
  • लौंग- 3
  • छोटी हरी इलायची- 3
  • काली मिर्च- 7
  • कसूरी मेथी- 1 टेबल स्पून
  • हींग- ½ चुटकी
  • जीरा- 1.25 टी स्पून
  • धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- ½ टी स्पून
  • हल्दी पाउडर- 1 टी स्पून

विधि

पनीर अंगारा बनाने के लिए सबसे पहले मसाला तैयार कर लीजिए मसाला तैयार करने के लिए 4 टमाटर , 1 इंच अदरक का टुकड़ा,  2 हरी मिर्च और 1 सूखी लाल मिर्च ले कर सभी चीजो को मोटा-मोटा काट लीजिए।अब एक कढ़ाई में1बड़ी चम्मच तेल डाल कर मीडियम आंच पर गर्म करने रख दीजिए। तेल के गर्म हो जाने के बाद इसमें 1 छोटी चम्मच जीरा, 1 टुकड़ा दालचीनी, 2 छोटे टुकड़े करी पत्ता, 3 छोटी हरी इलायची, 3 लौंग, 7 काली मिर्च और 1 लाल मिर्च डाल कर भून लीजिए। मसालो के हल्का भुन जाने के बाद टमाटर, हरी मिर्च,अदरक के टुकड़े और 3 बड़ी चम्मच काजू डाल कर ढक कर धीमी आंच पर टमाटर के नर्म होने तक पका लीजिए।

टमाटर के नर्म हो जाने के बाद उसे गैस से हटा कर ठंडा होने रख दीजिए। टमाटर के ठंडा हो जाने के बाद उसे मिक्सर में पीस लीजिए ।

अब एक पैन में 3 बड़ी चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लीजिए । तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें ¼ छोटी चम्मच जीरा, ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर ,टमाटर का बनाया हुआ पेस्ट ,1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर,1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1 बड़ी चम्मच कसूरी मेथी डाल कर धीमी आंच पर तब तक भून लीजिए तब तक कि मसाला अपना तेल ना छाेड़ दें। अब इसमें 1 शिमला मिर्च डाल कर मसालो के साथ भून लीजिए।

अब एक गैस पर 1 कोयले का टुकड़ा रख कर उस पर थोड़ा सा तेल डान कर उसे सुलगा लीजिए ।

/images/angara-paneer.jpg

मसाले में से तेल निकल जाने पर उस में 1 कप पानी,1 छोटी चम्मच नमक और थोड़ा-सा हरा धनिया डाल कर अच्छे से चला लीजिए। अब इसमें पनीर के कटे हुए टुकड़े और ½ कप ग्रेट किया हुआ पनीर डाल कर मिला लीजिए।अब सब्जी को ढक कर 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिए।

5 मिनट बाद सब्जी के पक जाने के बाद सब्जी के बीच में एक कटोरी रख कर उसमें सुलगाया हुआ काेयला रख कर कोयले के ऊपर ½ चुटकी हींग और थोड़ा-सा तेल डाल कर10 मिनट के लिए ढक दीजिए

10 मिनट बाद सब्जी में से कोयला हटा कर उसमें 1 बड़ी चम्मच मक्खन, हरा धनिया डाल कर मिक्स कर के एक प्लेट में निकाल लीजिए। पनीर अंगारा सब्जी सर्व करने के लिए तैयार है। आप इसी पराठा, रोटी या चावल किसी के साथ भी खा सकते है।

सुझाव

आप मक्खन की जगह क्रीम भी ले सकते है।

पनीर अंगारा - अंगारे के फ्लेवर वाली करी । Paneer Angara - the smoked cottage Cheese curry

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (3 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।