मूंग दाल भरवां मसाला परांठा । Rajasthani Mung Dal Ka Stuff Paratha

📅 7 जून 2019 👁 31 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 3.4 (4)

मूंग दाल का हलवा और  खिचड़ी तो आपने कई बार खाई होगी। पर मूंग दाल के  स्टफ्ड पराठे बहुत कम ही सुने होगे तो आइए आज बनाना सीखिए मूंग दाल स्टफ्ड पराटा जो आपका टेस्ट बदल देगा।

आवश्यक सामग्री

  • गेंहू का आटा- 2 कप
  • मूंग दाल- ½ कप
  • नमक- ½ टी स्पून
  • तेल- 4 टेबल स्पून
  • हरा धनिया- 3 टेबल स्पून
  • अदरक- ½ इंच
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • हींग- ½ चुटकी
  • जीरा- ¼ टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ टी स्पून
  • हल्दी पाउडर- ¼ टी स्पून
  • धनिया पाउडर- ¾ टी स्पूप
  • गरम मसाला- ¼ टी स्पून

विधि

मूंग दाल स्टफ्ड परांठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा तैयार कर लीजिए। आटा तैयार करने के लिए एक प्याले में 2 कप गेहूं का आटा, ½ छोटी चम्मच नमक,1 छोटी चम्मच तेल डाल कर सभी चीजो को मिला कर थोड़े-थोड़े पानी से आटा गूंथ लीजिए। इतने आटे को गूंथने के लिए हमने एक कप पानी लिया था जिसमें से 1 बड़ी चम्मच पानी बच गया। आटा गूंथ जाने के बाद आटे को 20 मिनट के लिए सेट करने रख दीजिए।

मूंग दाल स्टफिंग

स्टफिंग बनाने के लिए ½ कप मूंग दाल को 2 घन्टे पानी में भिगो कर रख दीजिए। 2 घन्टें बाद दाल को मिक्सर में पीस लीजिए(दाल को पीसते समय उसमें पानी बिल्कुल नही डालना है और दाल को दरदरा पीसना है)।

दाल के पिस जाने के बाद एक पैन ले लीजिए और उसे 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर तेज आंच पर गर्म कर लीजिए। तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें ¼ छोटी चम्मच जीरा, ½ चुटकी हींग, 2 हरी मिर्च, ½ इंच अदरक, ¼ हल्दी पाउडर, ¾ छोटी चम्मच धनिया पाउडर डाल कर मिडियम आंच पर भून लीजिए। 

मसाले के भुन जाने के बाद इसमें पीसी हुई दाल, ½ नमक, ¼ लाल मिर्च पाउडर,¼ छोटी चम्मच गरम मसाला डाल  कर मसाले को तब तक भून लीजिए जब तक उसमें से अच्छी महक ना आने लगे। दाल के भुन जाने के बाद उसमें 3 बड़े चम्मच हरा धनिया डाल कर चलाते हुए थोड़ी देर भून लीजिए। दाल के भुन जाने के बाद उसे एक प्लेट में निकाल लीजिए।

/images/rajasthani-paratha.jpg

20 मिनट बाद आटे को थोड़ा-सा तेल ले कर हाथों से मसल-मसल कर सोफ़्ट कर लीजिए। अब आटे में से थोड़ा सा डो ले कर उसे गोल कर के चपटा कर लीजिए और उसे सूखे आटे में लपेट के उगंलियों की मदद से कटोरी की तरह गहराई बनाएगें और उसमें 2-3 चम्मच स्टफिंग भर कर बन्द कर देगें। अब इसे उगलियों से दबा कर सूखे आटे में लपेट लीजिए फिर हल्के हाथ से 6-7 इंच की ब्यास से बेल लीजिए। अब तवे पर थोड़ा सा तेल डाल कर चारो ओर फैला दीजिए अब तवे पर परांठा डाल दीजिए। पराठे को धीमी आंच पर सिकने दीजिए।जब तक से परांठा सिक रहा है तब तक दूसरा परांठा तैयार कर लीजिए। पराठे के एक साइड हल्की चित्ती आने के बाद उसे दूसरी साइड भी इसी तरह सेक लीजिए। अब पराठे के एक साइड पर हल्का सा तेल लगा दीजिए और उसे पलट कर दूसरी साइड भी तेल लगा दीजिए अब आंच को तेज कर के पराठे को दबाते हुए सेक लीजिए। पराठे के अच्छे से सिक जाने के बाद उसे तवे पर उसे उतार कर किसी बर्तन में रख दीजिए और इसी तरीके से बाकि आटे के भी पराठे बना लीजिए। इतने आटे में 5 से 6 पराठे बन जाएगें।

मूंग दाल भरवां मसाला परांठा । Rajasthani Mung Dal Ka Stuff Paratha

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (4 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Khushi Rathore
gr8
NishaMadhulika
thanks you Khushi Rathore