भरवां टिन्डा मसाला ग्रेवी वाले, कुकर में झटपट बनाईये । Bharwan tinda with gravy in Cooker

📅 27 मई 2019 👁 33 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

आपको टिंडे की सब्जी का स्वाद अच्छा नहीं लगता है तो इस बार इसका ये ग्रेवी स्टफ्ड टिंडे  जरूर ट्राई करें। भरवाँ सब्जियाँ तो स्वाद में  वैसे भी लाजबाब होती है भरवाँ टिंडे बहुत ही टेस्टी होते है टमाटर ग्रेवी के साथ इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

आवश्यक सामग्री

  • टिंडे- 5 250 ग्राम
  • जीरा- ¼ टी स्पून
  • हल्दी पाउडर- ½  टी स्पून
  • धनिया पाउडर- 2 टी स्पून
  • टमाटर- 3 200 ग्राम
  • हरी मिर्च- 2
  • अदरक- ½ इंच
  • लाल मिर्च पाउडर- ½ टी स्पून
  • नमक- 1 टी स्पून
  • गरम मसाला- ¼ टी स्पून
  • बेसन- ½ टी स्पून
  • सौंफ पाउडर- 1.5 टी स्पून
  • अमचूर पाउडर- ¼ टी स्पून
  • तेल- 2 टेबल स्पून
  • हरा धनिया- गार्निशिंग के लिए

विधि

स्टफ्ड टिंडे बनाने के लिए एक कुकर में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गर्म करने रख दीजिए। तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें ¼ छोटा चम्मच जीरा डाल कर धीमी आंच पर भून लीजिए। अब इसमें ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर , 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर डाल कर भून लीजिए। अब 3 टमाटर, 2 हरी मिर्च, ½ इंच अदरक का टुकड़ा लेकर उस को मिक्सर में पीस लीजिए। अब टमाटर हरी मिर्च अदरक के मिश्रण को कुकर में डाल दीजिए। कुकर में अब ¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल कर चलाते हुए तब तक भून लीजिए जब तक के मसाला अपना तेल ना छोड़ दें। मसाले के हल्का-सा भुन जाने के बाद उसमें ½ छोटा चम्मच बेसन डाल कर चलाते हुए मसाले के साथ भून लीजिए।


अब 5 टिंडे लें कर उसके ऊपर की ओर  से 4 टुकड़े काट लीजिए (पर टिंडे के टुकडों काे अलग नही करना)। अब एक प्लेट में ½ छोटा चम्मच नमक, ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, ¼ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1.5 छोटा चम्मच सौंफ, ¼ छोटा चम्मच अमचूर और 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला डाल  कर सभी मसालों को अच्छे से मिला लीजिए।अब टिंडो के अन्दर इन मसालों को अच्छे से भर कर दबा दीजिए ।

/images/stuffed-tinda-curry.jpg

मसालो में तेल अलग हो जाने के बाद कुकर में ¼ कप पानी, ½ छोटा चम्मच नमक, ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला डाल कर अच्छे से मिला लीजिए। अब  कुकर में टिंडो को डाल कर कुकर का ढ़क्कन लगा दीजिए (टिंडो को इस तरीके से डाले जिससे कट वाला साइड ऊपर की ओर रहे।)। अब इन टिंडो को एक सीटी आने तक पकाए। एक सीटी आ जाने के बाद कुकर की गैस धीमी कर के 2 मिनट ओर पका लीजिए।

2 मिनट बाद कुकर की गैस बन्द कर दीजिएं कुकर का प्रेशर खत्म हो जाने के बाद एक प्लेट में सब्जी निकाल कर ऊपर से गार्निशिंग के लिए थोड़ा-सा हरा धनिया डाल दीजिए। भरंवा टिंडे सर्व करने के लिए तैयार हैं। इस सब्जी को आप रोटी, पराठा और चावल के साथ खा सकते हैं।

सुझाव

आप अमचूर की जगह ½ नींबू का रस भी ले सकते हैं।

आप अपने स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च डाल सकते हैं।

आन बेसन को भून के भी डाल सकते हैं।

अगर आप को इस सब्जी में प्याज डालना हैं तो आप एक बारीक कटी हुई प्याज जीरा भुन जाने के बाद डाल कर हल्का लाल होने तक भून लीजिए ओर फिर इसी तरीके से मसाला डाल का सब्जी बनाए।    

भरवां टिन्डा मसाला ग्रेवी वाले, कुकर में झटपट बनाईये । Bharwan tinda with gravy in Cooker

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।