Peanut Khasta Kachori | कुरकुरी खस्ता मूंगफली पनीर की कचौरी । khasta kachori banane ki vidhi

📅 8 मई 2019 👁 14.6 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट ★ 1.0 (2)

कुरकुरी खस्ता मू्ंगफली पनीर की कचौरी बनाए और सब को सर्व करे।

आवशयक सामग्री

  • मैदा- 2 कप
  • घी-1/4 कप
  • अजवाइन- 1/2 छोटी चम्मच
  • मूंगफली- 1/2 कप
  • पनीर-1/2 कप
  • धनिया पत्ती- 1.5 छोटी चम्मच
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च- 12
  • लौंग- 4
  • हरी मिर्च- 4
  • अदरक - 1 छोटी चम्मच
  • हींग पाउडर- 1//2 चुटकी
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • दालचीनी- 1 इंच
  • बड़ी इलायची-1
  • सौंफ- 1.5 छोटी चम्मच
  • नमक- ½ छोटी चम्म्च
  • तेल- तलने के लिए

विधि

पीनट्स पनीर कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले मैदा का डो बना लीजिए। डो बनाने के लिए एक बर्तन में 2 कप मैदा, 1/2 छोटी चम्मच नमक,1/4 छोटा चम्मच अजवाइन,1/4 घी सभी चीजो को मिला कर हल्के गर्म पानी से सोफ़्ट आटा गूंथ लीजिए। इतना आटा गूंथने में 3/4 कप पानी लगा है अब आटे को 20 मिनट के लिए सेट होने रख दीजिए।

स्टफिंग बनाने के लिए एक पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लीजिए तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें 1/2 चुटकी हींग पाउडर,1.5 छोटी चम्मच धनिया,1.5 छोटी चम्मच सौंफ, 1 छोटी चम्मच जीरा, 10 पीसी हुई काली मिर्च,4 लौंग,1/2 इंच दालचीनी का पाउडर,1 बड़ी इलायची डाल कर हल्का भून लीजिए। मसाले के भुन जाने के बाद पैन में 4  कटी हूई हरी मिर्च, 1 छोटी चम्मच अदरक डाल कर भून लीजिए। अब इसमें 1/2 कप पनीर,1/4 हल्दी पाउडर,1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल कर चलाते हुए भून लीजिए। मसाले के भुन जाने के बाद इसमें 1/2 कप कूटी हुई पीनट्स(मूंगफली),1/2 नमक डाल कर 2 मिनट तक चलाते हुए भून लीजिए।

/images/peanut-paneer-kachori.jpg

20 मिनट बाद आटा निकाल कर अच्छे से मसल-मसल कर आटा सोफ़्ट कर लीजिए और आटे में से छोटी-छोटी लोई बना लीजिए। इतने आटे को हमने 10 भाग में बांटा है और आटे में स्टफिंग भरने के लिए स्टफिंग को भी 10 भाग में हाथ से दबा कर गोले बनाकर रख लिया।

अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म करने रख दीजिए। अब एक लोई ले कर उसे गोल कर के  उसे चपटा कर लीजिए और हाथो की मदद से कटोरी से गहरा कर लीजिए। अब इस आटे में एक स्टफिंग का गोला भर कर उसे दूसरे हाथ से आटे को बडा कर स्टफिंग बन्द कर के उसे दबा कर चपटा कर लीजिए। इसी तरीके से बाकि बची हुई आटे की लोई को भी इसी तरह स्टफिंग भर कर तैयार कर लीजिए।

तेल के गर्म हो जाने के बाद थोड़ा सा डो तेल मे डाल कर चेक कर लीजिए कि तेल कचौड़ी सेकन के लिए तैयार हैं कि नही। हमे कचौड़ी तलने के लिए बहुत ही कम गर्म तेल की जरूरत हैं। अब कचौड़ी के डो को उठा कर उसे हाथेली से चारो तरफ घुमाए हल्का हल्का दबाए अब कचौड़ी को तेल में डाल कर धीमी आंच पर सेक लीजिए। कचौड़ी को दोनो साइड हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिए। कचौड़ी हल्की ब्राउन होने के बाद उसे कढ़ाई में से निकाल लीजिए और इसी तरीके से सारी कचौडियां भी तैयार कर लीजिए। इन कचौड़ी को आप 3 से 4 दिन रख कर खा सकते हैं।

सुझाव

आप कटे हुए अदरक की जगह अदरक का पेस्ट भी ले सकते हैं।

आप अपने स्वादानुसार नमक डाल सकते हैं।

हमने कचौड़ी को हाथ से दबा-दबा कर बड़ाया हैं आप चाहें तो उसे बेलन से भी बेल सकते हैं।

Peanut Khasta Kachori | कुरकुरी खस्ता मूंगफली पनीर की कचौरी । khasta kachori banane ki vidhi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
1.0 / 5 (2 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।