कैरेमल कस्टर्ड बनायें घर पर, आसानी से । Caramel custard Recipe Eggless & Without Oven
जब मन करे मीठा खाने का तक बनाए ये टेस्टी कैरेमल कस्टर्ड। ये गर्मी के मौसम में खाने के सबसे अच्छी और हेल्दी डिश है इसको बनाने के लिए सारी चीजें घर की ली हुई हैं इस वजह से ये बच्चो के लिए भी काफी अच्छी हैं।
आवश्यक समाग्री
- चीनी- 1/4 कप
- कस्टर्ड पाउडर- 4 टेबल स्पून
- दूध- 3/4 कप
- दही- 3/4 कप (फैंटा हुआ दही)
- कंडेंस्ड मिल्क- 4 टेबल स्पून
- वैनीला एसेन्स- 1/2 टेबल स्पून
विधि
कैरेमल कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1/4 कप चीनी को चलाते हुए तेज आंच पर कैरेमलाइज कर लीजिए, चीनी के कैरेमलाइज हो जाने के बाद उसे किसी बर्तन में निकाल लीजिए और उसे सेट होने के लिए साइड में रख दीजिए।
कैरेमल कस्टर्ड बनाने के लिए एक बर्तन में 3 से 4 कप पानी गर्म करने रख दीजिए। अब एक बर्तन में 4 टेबल स्पून कस्टर्ड पाउडर, 3/4 दूध, 3/4 दही और1/2 छोटा चम्मच वैनीला एसेन्स डाल कर घोल बना कर अच्छे से चला लीजिए। अब इस घोल को चीनी की कैरेमल में मिला दीजिए और गर्म पानी के बर्तन में रख दीजिए (ध्यान रखिए की कैरेमल का बर्तन पानी में आधा डुबा रहें) बर्तन को पानी में डाल कर धीमी आंच पर 15 मिनट तक पकाएं

15 मिनट बाद बर्तन को हिलाते हुए चेक कीजिए जब कैरेमल पूरी तरह बन जाएगा तो वो बर्तन के हिलाने पर हिलेगा नही अगर कस्टर्ड पका नही हैं तो उसे 10 मिनट तक और पकाने दीजिए और बीच-बीच में चेक करते रहे की वो पका की नही। इतने कैरेमल कस्टर्ड को बनाने में 25 मिनट लगे हैं.
कैरेमल को पानी में से निकाल कर बाहर 15 मिनट तक ठंड़़ा होने रख दीजिए ठंड़ा हो जाने के बाद कैरेमल कस्टर्ड को किनारे से चाकू की मदद से निकाल कर एक प्लेट से ढक कर उल्टा कर के एक बर्तन में निकाल लीजिए और एक घंटे के लिए ठंड़ा होने फ्रिज में रख दीजिए इस कैरेमल कस्टर्ड को 3 से 4 दिन फ्रिज में रख कर खा सकते हैं
सुझाव
चीनी का कैरेमल बनाते समय रंग का ध्यान रखे और उसे तेज आंच पर चलाते हुए बनाए।
आप कैरेमल कस्टर्ड का घोल बनाने के लिए सब चीजों को मिक्सर में भी डाल कर घोल बना सकते हैं।
कैरेमल कस्टर्ड बनायें घर पर, आसानी से । Caramel custard Recipe Eggless & Without Oven
कमेंट (2)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।