Papaya shake -पपीता शेक

पपीता एक पाचक फल है, पपीता मिल्क शेक बहुत ही स्वादिष्ट और ऊर्जा देने वाला पेय है. पपीता और दूध का मिश्रण बच्चे बड़े सभी के स्वास्थ्य के लिये बहुत ही उपयोगी है.
अगर आप पपीता खाना पसन्द नहीं करते हैं , तो पपीता मिल्क शेक बनाइये, आपको अवश्य पसन्द आयेगा. पपीता मिल्क शेक आप आसानी से और कम समय में बना सकते हैं. आइये आज हम पपीता मिल्क शेक बनायें.
Read - Papaya shake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Papaya Shake
- पपीता - 1 कप (टुकड़े)
- चीनी - 4 छोटी चम्मच
- दूध - 1 कप
- बर्फ के क्यूब्स - 1 कप
- इलायची - 2 (अॉप्शनल)
विधि - How to make Papaya Shake

इलायची को कूटकर पाउडर बना लीजिए.
मिक्सर जार में पपीते के टुकड़े और चीनी और थोड़ा सा दूध डाल लीजिए और ग्राइन्ड कर लीजिए.
पपीते के एकदम स्मूथ होने के बाद बचा हुआ दूध और बर्फ के क्यूब्स डालिये और मिक्सर चला कर अच्छी तरह से मिलने तक फैंट दीजिये.
पपीता शेक तैयार है. पपीता मिल्क शेक को गिलास में डालिये और इसके ऊपर इलायची पाउडर डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए. ठंडा ठंडा पपीता शेक पीजिये.
सुझाव
चीनी आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं.
कमेंट (34)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
What happened?
I throw as such
निशा: बापू जी, मुझे खुशी है कि आपको यह इतना पसंद आया. धन्यवाद.
निशा: वसुदेव जी, धन्यवाद. हम इसे जल्दी बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: उस्मान जी, धन्यवाद.
निशा: अमि जी, बनाने की विधि ऊपर दी गई है.
Sab kahte hai ki dengue me papite ki pattiyo ka juse kafi fayda deta hai.
Agar aap is baat se sehmat hai ?
To pls banane ka tarika bata dijiye
Thnx
Milk or iccream papaya ke sath mix karne se skin ko koi problem to nai hogi kyonki bola jata hai milk or papaya ke mix karne skin ko nuksan hota hai
निशा: हरीष जी, मिल्क पपाया बिलकुल भी नुकसान देय नहीं है.
निशा:महावीर जी, सर्दी के मौसम में शेक में डालने के लिये हल्का गर्म दूध लीजिये, अच्छा शेक बनता है.
#banana shake or papaya shake#
निशा: मयंक जी, आप इस दोनों ही शेक को ले सकते हैं दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.
निशा: हरीश जी, पपाया शेक एक हेल्दी ड्रिंक है. आप इसे दिन में एक बार पी सकते हैं.
hi nishaji kya chini Ki jagah sahad use Kr sakte hai...
निशा: शोभना जी, अवश्य कर सकते हैं.
निशा: संध्या, पपीता पल्प और मेन्गो पल्प दोनों ही एअर टाइत टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रीजर में रख दें तो आप इस पल्प को महिने से भी ज्यादा प्रयोग में ला सकती हैं.
to wo bahut solid ho gaya tha aur wo bahut kadwa tha taste mein.mujhey lag raha hai mainey shake banatey samay garam doodh dala tha kahi issi wajah se kadwa to hua nahi hoga.please suggest me.
निशा: मेघा, शेक बनाने में दूध तो ठंडा ही डालना है, पपीता का शेक बनाकर रख देने से वह गाड़ा हो जाता है, तुरन्त बानाइये, पपीता की मात्रा कम डालिये. पपीता का शेक बहुत ही स्वादिष्ट और पष्टिक होता है
thanks