ताजे नारियल की बर्फी | Fresh Coconut Burfi Recipe | Fresh Coconut Fudge

📅 22 अप्रैल 2019 👁 48.4 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 5.0 (1)

फ्रैश नारियल का पाउडर बना कर कंडेंस्ड मिल्क और अपने मनपसंद ड्राय फ्रूट डाल कर कुछ ही मिनटों में बनाएं टेस्टी नारियल बर्फी. 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Coconut Fudge

ताजा नारियल - 2 
कंडेंस्ड मिल्क - 1 कप (250 ग्राम) 
पिस्ते - 10-12 
इलायची पाउडर - 4-5 
घी - 2-3 टेबल स्पून 

विधि - How to make Coconut Fudge

ताजा नारियल लीजिए इस का ब्राउन छिलका छील कर हटा दीजिए. नारियल का छिलका हटा कर इसे धो लीजिए. नारियल को कद्दूकस कर लीजिए. 

कद्दूकस किए हुए नारियल को मिक्स में डाल कर 5-10 सैकंड चला कर दरदरा पाउडर बना लीजिए. मिक्सर को ज्यादा नहीं चलाना है. अगर ज्यादा मिक्स करेंगे तो ये पेस्ट बन जाएगा. 

पैन को गैस पर रखें इसमें 2 टेबल स्पून घी डाल कर मेल्ट कीजिए. घी के मेल्ट हो जाने पर इसमें 2 कप दरदरा नारियल पाउडर डाल दीजिए. नारियल को लगातार चलाते हुए हल्का सा भून लीजिए. 5 मिनिट लगातार चलाते हुए भून लेने के बाद इसमें कंडेन्स मिल्क डाल दीजिए और इसे लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक की ये जमने वाली कंसीस्टेंसी तक नहीं पक जाए. 

Coconut barfi

मिश्रण के अच्छे गाढा़ हो जाने पर इसमें इलायची पाउडर डाल कर मिलाएं. मिश्रण गाढा़ होकर तैयार है गैस बंद कर दीजिए और इसे जमाने के लिए एक प्लेट लीजिए इसे घी लगाकर चिकन अकीजिए. अब मिश्रण को इस घी लगी प्लेट में डाल कर अच्छे से फैला लीजिए. इस पर थोड़ा सा पिस्ता कतरन फैला दीजिए और चमचे से हल्का सा दबा दीजिए जिससे ये बर्फी में अच्छे से चिपक जाए. बर्फी पर काटने के निशान डाल दीजिए और बर्फी को सैट होने के लिए रख दीजिए. 

बर्फी स‌ैट होकर तैयार है. बर्फी की प्लेट को गैस पर रखकर 5-10 सैकंड हल्का स‌ा गरम कर लीजिए, ताकि बर्फी आसानी से प्लेट से निकल आए. बर्फी के टुकड़ों को सर्विंग प्लेट में निकाल कर रख लीजिए.

नारियल बर्फी बनकर तैयार है. बर्फी को आप फ्रिज में रख कर 7-8 दिनों तक जब आपका मन करे खा स‌कते हैं. 

सुझाव 
मीठा कम पसंद करते हैं तो कंडेन्स मिल्क कम कर सकते हैं. 
बर्फी को मिल्क पाउडर और चीनी पाउडर मिला कर भी बनाया जा सकता है. मावा और चीनी पाउडर मिला कर भी बनाया जा सकता है. 

ताजे नारियल की बर्फी | Fresh Coconut Burfi Recipe | Fresh Coconut Fudge

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
5.0 / 5 (1 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

vinya
2 cup mai mava kitan use ker sekte hain
NishaMadhulika
vinya जी, आप इसमें 1/2 कप मावा का यूज कर सकते है.