इडली बैटर से बना सैन्डविच टोस्ट । Idli Batter Sandwich | Idli Batter Stuffed Sandwich

📅 17 अप्रैल 2019 👁 30.9 हज़ार बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 4.7 (3)

अगर आपके पास इडली बनाने के बाद भी कुछ बैटर बच गया है, तो आप उस इडली बैटर से बहुत ही टेस्टी सैन्डविच टोस्ट झटपट से बना कर तैयार कर सकते हैं.  

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Idli batter toast

इडली बैटर - 2 कप

नमक - 1/2 छोटी चम्मच से कम

स्टफिंग के लिए - आलू-पालक सब्जी , छोले

तेल - 1-2 टेबल स्पून

विधि - How to make Idli batter toast

नानस्टिक टोस्टर में बनाएं

इडली टोस्ट बनाने के लिए टोस्टर लीजिए. टोस्टर को गैस पर रखें और इसे तेल लगाकर चिकना कर लीजिए.

इडली बैटर में नमक डाल कर मिक्स कीजिए. अब इस बैटर में से थोड़ा सा मिश्रण टोस्टर में डाल कर फैला दीजिए. अब इस पर थोड़ी सी आलू पालक की स्टफिंग डाल दीजिए. गैस धीमी ही रखें. अब इसे 3-4 मिनिट सिकने दीजिए.

टोस्ट सिकने के बाद इस पर थोड़ा सा तेल डाल दीजिए. टोस्टर को बंद कर दीजिए और इसे दूसरी ओर से भी सेक लीजिए. टोस्टर को दूसरी ओर से भी 3-4 मिनिट सिकने दीजिए.

5 मिनिट बाद टोस्ट को चैक कीजिए. टोस्ट दोनों ओर से सिक कर तैयार है. टोस्ट दोनों ओर से अच्छे से सिकने में लगभग 10 मिनिट का समय लगा है. टोस्ट को निकाल कर सर्व कीजिए.

Idli batter toast

नार्मल टोस्टर में बनाएं

अब एक दूसरा बिना नानस्टिक वाला नार्मल टोस्टर लीजिए. इसे गैस पर रखें और टोस्टर को तेल लगा कर चिकना कर लीजिए. टोस्टर में थोड़ा सा इडली का बैटर डालें इसमें थोड़े से छोले की स्टफिंग डालें और इस पर थोड़ा सा बैटर डाल कर इसे ढक दीजिए. इसे 3-4 मिनिट धीमी मध्यम आंच पर सिकने दीजिए.

4 मिनिट बाद इसके उपर थोड़ा सा तेल डालें ओर टोस्टर को बंद करके पलट दीजिए और दूसरी ओर से भी 4-5 मिनिट सिकने दीजिए. 4 मिनिट बाद इसे चैक कीजिए. इडली बैटर से बना टोस्ट सिक कर तैयार है. टोस्ट को प्लेट में निकाल लीजिए.

स्वादिष्ट गरमा गरम इडली बैटर से बना हुआ सैन्डविच टोस्ट बन कर तैयार है इसे परोसिये और खाइये. बच्चों को टिफिन में खाने के लिए दीजिए उन्हें इनका स्वाद बहुत पसंद आएगा.

सुझाव

  • बैटर बनाने के लिए सूजी का भी उपयोग कर सकते हैं.
  • स्टफिंग के लिए आप कोई भी सब्जी का यूज कर सकते हैं, या अपनी मनपसंद की कोई भी स्टफिंग बना कर उपयोग कर सकते हैं.

इडली बैटर से बना हुआ सैन्डविच टोस्ट टिफिन के लिये । Sandwich Toast using Idli Batter

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.7 / 5 (3 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Pushpa somani
Nisha ji your all recipes are good . Now we want low oil recips pl.
NishaMadhulika
thanks you Pushpa somani
गुंजन जैन
electric sandwich maker में भी बन जाता है
NishaMadhulika
Yes गुंजन जैन
Aruna kakus
Daiya cutlet recipe video plz
NishaMadhulika
Aruna kakus , thanks for suggestion me is recipe ko jaladh upload krne ki koshish krungi