कद्दू हलवा - नवरात्रि व्रत के लिये । Kashi Halwa | Yellow Pumpkin Halwa

इस नवरात्रि के व्रत में बनाएं झटपट से बन जाने वाला कद्दू का स्वादिष्ट हलवा और परिवार के साथ मिलकर इसके स्वाद का लुत्फ उठाएं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaddu Halwa
पीला कद्दू - 500 ग्राम
चीनी - 1/2 कप (125 ग्राम)
घी - 2 -3 टेबल स्पून
दूध - 1/2 लीटर
काजू - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)
पिस्ते - 10-12 (बारीक कटे हुए)
इलायची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Kaddu Halwa
कद्दू को छीलकर टुकड़ों में काट कर अच्छे से धोकर ले लीजिए.
दूध को पैन में डाल कर गाडा़ होने तक पकाएं. दूध को बीच-बीच में चलाते भी रहें.
कद्दू को कद्दूकस कर लीजिए. कद्दू को पकाने के लिए पैन को गैस पर रखें इसमें 2 टेबल स्पून घी डालकर इसमें कद्दू डाल दीजिए और 2 मिनिट लगातार चलाते हुए भून लीजिए. 2 मिनिट बाद कद्दूक को ढक कर धीमी-मध्यम आंच पर 3-4 मिनिट पकने दीजिए.
4 मिनिट बाद इसे चैक कीजिए और फिर से ढक कर 4-5 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए. कद्दूक को चैक करे, कद्दू अच्छे से पक कर तैयार है. कद्दू में चीन डाल दीजिए, चीनी डाल देने के बाद कद्दू में से जूस निकलने लगता है. अब कद्दू के जूस को खत्म करने के लिए इसे तेज आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.

दूध को लगातार थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहें. दूध के गाढा़ होने पर दूध से मावा बन कर तैयार है और कद्दू में जूस कम हो जाने पर मावा को कद्दू में डाल कर मिक्स कर दीजिए. इसमें कटे हुए काजू और इलायची पाउडर डाल कर मिलाएं. अब कद्दू को लगातार चलाते हुए 2 मिनिट पका लीजिए. हलवा अच्छा गाढा़ बन कर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और हलवे को प्याले में निकाल लीजिए. कद्दू का स्वादिष्टि हलवा बन कर तैयार है इसे बनने में 1/2 घंटे से भी कम समय लगा है.
कद्दू के हलवे में ऊपर से कटे हुए पिस्ते डाल कर इसे गार्निश कर दीजिए. स्वाद से भरपूर फलाहारी काशी हलवा बन कर तैयार है.
Kashi Halwa | कद्दू हलवा - नवरात्रि व्रत के लिये । Yellow Pumpkin Halwa
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।