पत्ता गोभी मटर की सब्जी | Cabbage With Green Peas
पत्ता गोभी और मटर मिला कर बनाई गई इस रेसिपी का स्वाद बच्चों और बड़ों को सभी को बहुत भाता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cabbage With Green Peas
पत्ता गोभी - 1/2 किलो
हरी मटर - 1 कप
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुअ)
सरसों का तेल - 2-3 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
अदरक - 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
लल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच
मैगी मसाला मैजिक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - Ingredients for Cabbage With Green Peas
पैन में 2-3 टेबल स्पून सरसों का तेल डालकर गरम कीजिए. तेल के गरम होने पर इसमें जीरा डाल कर हल्का सा भून लीजिए. जीरा भून जाने पर कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च डाल कर मसालों को हल्का सा भून लीजिए. अब मसाले में मटर के दाने डाल कर 2 मिनिट भून लीजिए.
मटर भून जाने पर इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर मिक्स कीजिए साथ में पत्ता गोभी, नमक और लाल मिर्च डाल कर लगातार चलाते हुए थोड़ा सा भून लीजिए. सब्जी को धीमी मध्यम आंच पर ढक कर 5 मिनिट पकने दीजिए. 5 मिनिट बाद सब्जी को चैक कर लीजिए. (सब्जी को हर थोड़ी-थोड़ी देर में चैक करना जरूरी है ताकि सब्जी बरतन के तले के नीचे न लगे और मसाले इसमें अच्छे से मिक्स हो जाएं).

अब सब्जी को ढक कर 2 मिनिट पकने दीजिए. सब्जी को चैक कीजिए सब्जी में मसाला ए मैजिक डाल कर मिक्स कीजिए. सब्जी को मिक्स करते हुए एक मिनिट पका लीजिए.
सब्जी बन कर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. सब्जी में थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर सब्जी को गार्निश कर दीजिए. पत्ता गोभी मटर की सब्जी को आप चपाती, परांठे या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
4-5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
सब्जी बनाने के लिए आप कोई भी कुकिंग ऑयल ले सकते हैं.
पत्ता गोभी मटर की सब्जी का और भी बेहतर स्वाद इस खास मसाले के साथ | Cabbage With Green Peas
कमेंट (2)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।