सूजी के पापड़ । Suji ke papad । Semolina Papad Recipe

सूजी के क्रिस्पी और स्वादिष्ट पापड़ को झटपट से बनाएं और खाएं. आप सभी को इनका स्वाद बहुत भाएगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Suji ke papad
सूजी - 1 कप
पानी - 6 कप
जीरा - 1 छोटी चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच
तेल - 1 छोटी चम्मच
तेल - पापड़ तलने के लिए
विधि - How to make Suji ke papad
बड़ा बरतन लीजिए इसे गैस पर रखें और बरतन में 6 कप पानी डालें. पानी में जीरा, नमक, तेल और सूजी डाल कर इसे मिक्स कीजिए. ध्यान रखें कि सूजी में किसी प्रकार की गुठलियां नहीं आनी चाहिए.
सूजी को लगातार चलाते हुए तेज आंच पर पकाएं, 5 मिनिट बाद सूजी में अच्छे से उबाल आने के बाद इसे 2 मिनिट ओर पका लीजिए. कलछी को बरतन के तले तक ले जाते हुए मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाना है ताकि मिश्रण बरतन के तले पर लगे नहीं.
2 मिनिट बाद मिश्रण अच्छे से पक कर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. पापड़ बनाने के लिए 3-4 थाली ले लीजिए और इन्हें तेल लगा कर चिकना कर लीजिए.

अब चमसे से मिश्रण निकालें और इसे थाली पर पतला गोल फैला दीजिए. इसी तरह सारे मिश्रण को चमचे से निकालते हुए थाली में फैला दीजिए.
पापड़ों को सुखाने के लिए धूप में रख दीजिए. 3 दिन में पापड़ सूख कर तैयार हो जाते हैं. धूप अगर तेज हो तो 2 दिन में ही पापड़ अच्छे से सूख कर तैयार हो जाएंगे.
पापड़ों को तल लीजिए. कढा़ई में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल के अच्छा गरम होने पर इसमें पापड़ डाल दीजिए. पापड़ को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक से कर निकाल लीजिए. पापड़ों को थोड़ा चटपटा बनाना है तो इन पर थोड़ा सा चाट मसाला बुरक दीजिए. स्वादिष्ट क्रिस्पी सूजी पापड़ बन कर तैयार हैं इन्हें परोसिये और खाइए. बचे हुए सूखे हुए पापड़ों को स्टोर कर लीजिए और जब आपका मन हो इन्हें तलिए और खाइए. आपको इनका स्वाद बहुत पसंद आएगा.
सुझाव
- सूजी मोटी या बारीक जो चाहें ले सकते हैं.
- पापड़ के मिश्रण को गरम गरम ही फैलाना होता है. क्योंकि यह जैसे जैसे ये ठंडा होता जाएगा तो इसे फैला पाना मुशकिल होगा और यह जमने लगेगा.
- अगर मिश्रण ठंडा होकर जम रहा हो तो इसमें थोडा़ सा पानी डाल कर इसे गरम कर लीजिए और फिर पापड़ बना लीजिए.
- पापड़ को सुखाने पर अगर हर 2 घंटे के बाद पलट लिया जाए तो ये ज्यादा मुड़े हुए नहीं बनेंगे
Suji ke papad | सूजी के पापड़ बनाने का तरीका । Semolina Papad Recipe
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।