खांडवी बनाने की विधि | Khandvi recipe in Hindi | How To Make Khandvi At Home

📅 22 मार्च 2019 👁 2.6 लाख बार देखी गई 💬 10 कमेंट ★ 2.8 (7)

पारंपरिक गुजराती रेसिपी खांडवी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और बनाने में भी बड़ी आसान है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khandvi recipe

बेसन - 1/2 कप (60 ग्राम )
फैंटा हुआ दही-  1/2 कप
नमक- 1/2  छोटी चम्मच या स्वादानुसार
हल्दी- 1/4 छोटी चम्मच से कम 
अदरक पेस्ट -1/2 छोटी चम्मच
तेल-2 छोटी चम्मच 
हरा धनिया- 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
ताजा नारियल - 1-2 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)
तिल  -  1 छोटी चम्मच
राई - 1/2 छोटी चम्मच 
हरी मिर्च - 1 

विधि - How to make Khandvi recipe

खाण्डवी के लिए घोल मिक्स जार में बना कर तैयार कर लीजिए. इसके लिए मिक्सर जार में बेसन, फैंटा हुआ दही, नमक, अदरक पेस्ट, हल्दी पाउडर और 1 कप पानी डाल कर इन्हें मिक्सर जार में चला दीजिए. 

घोल तैयार है, इसे पकाने के लिए पैन को गैस पर रखें और पैन में घोल को डाल दीजिए. चमचे से घोल को हमेशा चलाते हुये अच्छा गाढा़ होने तक पकाइये. घोल को लगातार चलाते रहिये. करीब 4-5  मिनिट में यह घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जायेगा.

Khandvi recipe

घोल के गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दीजिए. अब एक थाली ले लीजिए इसे उल्टा रख दीजिए और खांडवी के घोल को थाली  में पतला-पतला फैला दीजिये, घोल को पलटे की सहायता से एकदम पतला फैला दीजिये. सारे घोल को थालियों में इसी प्रकार से पतला फैला दीजिए और इन्हें ठंडा होने दीजिए. 

मिश्रण ठंडा हो कर जम जाता है, इस जमी हुई परत को चाकू की सहायता से लम्बी चौड़ी पट्टियाँ में काट लीजिये और इन पट्टियों का रोल बना लीजिये, सारे रोल को थाली में लगा दीजिये.

अब छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डाल दीजिये, राई भून जाने पर तिल डाल दीजिए और गैस बंद कर दीजिए अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डाल कर मिक्स कीजिए. अब इस तड़के को खांडवी के ऊपर डाल दीजिए, साथ ही कद्दूकस किया हुआ नारियल और बारीक कटे हुए हरे धनिये को खांडवी के ऊपर डाल कर सजा दीजिये. 

स्वाद से भरपूर खांडवी तैयार है. खांडवी को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव 
अगर आप घोल को मिक्सर जार की मदद से नहीं बना रहे हैं ओर हाथ से ही इस घोल को तैयार कर रहे हैं तो ध्यान रखें की घोल में गुठलियां नही पड़ें और  एकदम चिकना घोल बन कर तैयार है. 

घोल को लगातार चलाते हुए पकाएं और गाढा़ हो जाने के बाद तुरंत ही थाली पर इसे फैलाएं. 

खांडवी बनाने की विधि | Khandvi recipe in Hindi | How To Make Khandvi At Home

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.8 / 5 (7 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (10)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Wah bahut hi badhiya...
NishaMadhulika
thanks you
renu
Nisha ji
I made Khandvi as per the recepie. But it was hard when we ate it and the taste was not as good as we get from the market. It appeared that we are eating half cooked besan. Please let me know where I was wrong.
NishaMadhulika
renu, it happen the batter not made properly
Santosh
bahut hi badhiya aap likhte ho uske saath saath aapka recipe hume bahut accha lagta he. mujhe aapse classes lene he..kyaa app mujhe help kar sakti ho ??? please contact on

Santosh

santosh.meingenious.com
NishaMadhulika
Santosh जी, मुझे खुशी है की आपको मेरा काम पसंद आया, पर मैं कोई क्लास नहीं लेती हूं आप मेरी सभी रेसिपी मेरे यूट्यूब चैनल और मेरी इस वेबसाइट पर देख सकते है. जिस भी रेसिपी के बारे में आप पूछना या जानना चाहते हैं आप उसके बारे में कमेंट सैक्शन में पूछ सकते हैं, मैं कोशिश करुंगी की आपकी पूरी मदद कर सकूं धन्यवाद.
vandana
nisha ji khandvi ko freeze mai thanda karne ke liye rakhna hai
NishaMadhulika
vandana जी, रख सकते हैं.
REEMA
Thank you Ma'am i love your recipes.
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद REEMA