धुस्का रेसिपी । Dhuska Recipe
स्वाद से भरी पारंपरिक रेसिपी धुस्का आपके नाश्ते को एक अलग टेस्ट देती है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dhuska Recipe
चावल - 1 कप (200 ग्राम)
चना दाल - ½ कप (100 ग्राम) (भीगी हुई)
उड़द दाल - ¼ कप (50 ग्राम) (भीगी हुई)
हरी मिर्च - 4
अदरक - ¾ इंच टुकड़ा
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
जीरा - 1 छोटी चम्मच
हींग - ½ पिंच
हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
ईनो फ्रूट साल्ट - ¼ छोटी चम्मच
तेल - तलने के लिए
विधि - How to make Dhuska Recipe
चावल, चना दाल, उड़द दाल सभी को अलग-अलग अच्छे से साफ करके धोकर 4-5 घंटे पानी में भीगो कर रख दीजिए, इसके बाद इनमें से अतिरिक्त पानी हटा कर ले लीजिए.
चावल को मिक्सर जार में डालें और थोड़ा सा पानी डाल कर पीस लीजिए. चावल के पीसे मिश्रण को प्याले में निकाल लीजिए. अब मिक्सर जार में उड़द दाल, चना दाल, हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा सा पानी डाल कर पेस्ट तैयार कर लीजिए. पेस्ट को चावल वाले प्याले में ही निकाल लीजिए.
अब इस चावल-दाल के मिश्रण में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, नमक और बारीक कटा हरा धनिया डाल कर सभी चीजों को मिक्स कर लीजिए. अगर बैटर गाढा़ लग रहा हो तो इसमें थोड़ा सा पानी मिला कर मिक्स कर दीजिए. (चीला के बैटर की कंसीस्टेंसी जैसा ही बैटर बनाना है). इतना बैटर बनाने के लिए 1 कप पानी का यूज किया गया है जिसमें से 1 टेबल स्पून पानी बच गया है.

धुस्का डिप फ्राय करें
धुसका तलने के लिए तेल गरम कीजिए. बैटर को 2 मिनिट अच्छे से फैंट लीजिए. तेल गरम होने पर चमचे में घोल भर कर कढ़ाई में डालिये. धुस्का को नीचे से सिक जाने दीजिए. जब ये सिक कर तेल के उपर आ जाए तो इसे पलट दीजिए. और दोनों ओर से इन्हें अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए. सिके हुए धुस्का को तेल से निकाल कर प्लेट में निकाल लीजिए.
शैलो फ्राय
धुस्का को कम तेल में बनाने के लिए. धुस्का मिश्रण में ईनो फ्रूट सॉल्ट डाल कर मिक्स कीजिए. तवे को गैस पर रख कर गरम कीजिए तवे पर थोडा़ सा तेल लगा कर चिकना कीजिए.
बैटर में से थोड़ा सा बैटर निकाल कर तवे में डालिए और फैलाएं और इन्हें ढक कर मध्यम आंच पर 2 मिनिट सिकने दीजिए. धुस्का चैक कीजिए, ये नीचे से सिक कर तैयार हैं. इनके ऊपर थोड़ा सा तेल डाल कर इन्हें पलट दीजिए और दूसरी ओर से भी ढक कर 2-3 मिनिट सिकने दीजिए. इन्हें चैक कीजिए धुस्का दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन सिक कर तैयार हैं इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए.
स्वादिष्ट धुस्का बन कर तैयार हैं. धुस्का को आप आलू चने की सब्जी, आलू टमाटर की सब्जी या चटनी के साथ परोसिये आपको इसका स्वाद बहुत पसंद आएगा.
सुझाव
- धुस्का बनाने के लिए चावल किसी भी वैरायटी का ले सकते हैं.
- धुस्का के लिए बैटर न बहुत अधिक गाढा़ हो और न ही बहुत अधिक पतला हो.
- धुस्का को तलते समय तेल अच्छा गरम होना चाहिए. अगर इन्हें ठंडे या कम गरम तेल में तलने के लिए डालेंगे तो ये तेल पी जाएंगे ओर अच्छे नही बनेंगे.
Dhuska Recipe | झारखंड का खास नाश्ता धुस्का - चाहे एकदम कम तेल में बनायें या फ्राइ कर के
कमेंट (2)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।