इडली सेन्डविच मसाला । Stuffed Rava Idli Sandwich

📅 20 फरवरी 2019 👁 29 हज़ार बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 5.0 (2)

स्वादिष्ट क्रिस्पी इडली सैंडविच का टेस्ट बच्चों और बड़ों सभी को बहुत पसंद आने वाला है, तो आप भी इसे बनाएं और इसके स्वाद का मजा उठाएं. 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Rava Idli Sandwich

सूजी - 1 कप (180 ग्राम)

दही - 1 कप

उबले आलू - 3 (200 ग्राम)

हरी मटर - ¼ कप  

हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

तेल - 1-2 टेबल स्पून (तलने के लिए)

सरसों के दाने - ½ छोटी चम्मच

जीरा - ¼ छोटी चम्मच

अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच

धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच

हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)

अदरक पेस्ट - ½

विधि - Ingredients for Stuffed Rava Idli Sandwich

किसी बड़े प्याले में सूजी निकाल लीजिये, दही और 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. अब पानी डाल कर मिलाते हुए गाढ़ा बैटर तैयार कर लीजिये, मिश्रण को 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये, मिश्रण फूल कर सैट हो जाएगा.

स्टफिंग बनायें

स्टफिंग बनाने के लिए मसाला तैयार कर लीजिए. उबले आलू को छीलकर तोड़ लीजिए.

पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें राई डालकर तड़क लीजिए. राई तड़कने पर इसमें जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालकर थोडा़ सा भून लीजिए.

भूने हुये मसाले में हरी मटर के दाने और 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल कर मिक्स कीजिए और मटर को ढक कर 2 मिनिट धीमी-मध्यम आंच पर पकने दीजिए. 2 मिनिट बाद मटर चैक कीजिए, मटर में बिलकुल थोड़ा सा पानी डाल कर इन्हें अच्छे से नरम कर लीजिए. मटर में, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर 1/2 मिनिट के लिए इन्हें भून लीजिए. अब इसमें मैश किए हुए आलू, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया डाल कर मिक्स कीजिए. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करते हुए 1-2 मिनिट भून लीजिए. स्टफिंग बनकर के तैयार है इसे अलग प्याले में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए.

इडली बनाएं

15 मिनिट बाद बैटर फूल कर तैयार है, इसमें ईनो फ्रूट सॉल्ट और थोड़ा सा पानी डाल कर मिलाएं (इतना बैटर बनाने में 1/4 कप से 1-2 चम्मच ज्यादा पानी का यूज किया गया है).

इडली मेकर का बर्तन जिसमें आप इडली बनाना चाहते हैं, ले लीजिए और बर्तन में जाली स्टैंड रख दीजिए साथ ही 2 से 2.5 कप पानी डालिये और गरम होने के लिये रख दीजिये. इडली बनाने के लिए कटोरी लीजिए और सभी कटोरी को तेल लगाकर चिकना कर लीजिए. अब 1 कटोरी लीजिए और 1/3 कटोरी भर जाए इतना बैटर इसमें डाल दीजिए. सभी कटोरी में एक जैसा बैटर डाल कर भर दीजिए.

पानी वाले बरतन को चैक कीजिए इसमें अच्छे से उबाल आने पर सभी कटोरी को एक-एक करते हुए सावधानी से जाली स्टैंड के उपर रख दीजिए. बरतन का ढक्कन बन्द कर दीजिये. मध्यम-तेज आंच पर 10  मिनिट के लिए इडली को पकने दीजिए. 10 मिनिट बाद इसे चैक कीजिए. इडली बन कर तैयार हैं, सभी कटोरी को बरतन से निकल कर ठंडा होने के लिए रख दीजिए.

Idli sandwich

इडली सैंडविच बनाएं

इडली के ठंडा होने पर इन्हें प्याली में से निकाल लीजिए, चाकू की सहायता से प्याली से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिए. अब इडली को बीच में से काट कर दो भाग कर लीजिए. अब इडली के एक भाग पर थोडी़ सी स्टफिंग रख कर एक जैसा फैला दीजिए और दूसरे इडली वाले हिस्से से इसे ढक दीजिए. सारी इडली को इसी तरह से दो भाग करते हुए स्टफिंग भर कर तैयार कर लीजिए.

अब पैन को गैस पर रखें और पैन में थोड़ा सा तेल लगा कर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें राई के दाने डाल कर तड़का लीजिए. राई तड़कने के बाद इडली सैंडविच को सिकने के लिए पैन में लगा दीजिए और मध्यम आंच पर इन्हें 2 मिनिट सेक लीजिए. 2 मिनिट सिकने के बाद  इडली के उपर थोड़ा सा तेल लगा दीजिए और पलट कर इसे दूसरी ओर से भी 2 मिनिट सेक लीजिए. इडली दूसरी ओर से भी सिक कर तैयार है. इसे प्लेट में निकाल लीजिए.

स्वादिष्ट इडली सैंडविच बन कर तैयार हैं, इडली सैंडविच को आप नारियल-मूंगफली की चटनी, टमाटर की चटनी, हरे धनिये की चटनी या अपनी कोई भी मनपसंद चटनी के साथ इसे परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • बैटर बनाते समय ध्यान रखें कि बैटर न तो बहुत ज्यादा पतला हो और न ही बहुत अधिक गाढा़ हो.
  • दाल-चावल के बैटर से भी आप इसी प्रकार से इडली सैंडविच बना सकते हैं.
  • कद्दूकस किया हुआ अदरक भी ले सकते हैं.

Stuffed Rava Idli Sandwich । इडली सेन्डविच मसाला - चटपटे आलू से भरी टिफिन व नाश्ते के लिये

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
5.0 / 5 (2 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Virander Singh
Nisha je parnaam

Tnx aapne mere mummy ke yaad dil wa de jo ab mere sath nahi hai.

Aapke hato mai or aapki soch mai jadu hai.

Mai dil se aapko dhanyawad kerta hu.

Virander Singh 37
My whatsup no
9729577626
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Virander Singh
Aruna kakus
Chappan tinda sabji recipe video plz
NishaMadhulika
Aruna kakus जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Kusum agarwal
Delicious
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Kusum agarwal