ब्रेड समोसा पिनव्हील व पिज़्ज़ा पिनव्हील । Bread Pizza & Samosa Pinwheels

📅 11 फरवरी 2019 👁 23.9 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 2.2 (4)

आलू और चीज़ से बने  ब्रेड समोसा पिनव्हील व पिज़्ज़ा पिनव्हील  किसी भी खास मौके, पार्टी पर या शाम को हल्के फुल्के नाश्ते में बना सकते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Pizza & Samosa Pinwheels

ब्रेड - 12

उबले हुए आलू - 2

तेल - 2 छोटे चम्मच

हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)

अदरक पेस्ट - ½ छोटी चम्मच

नमक - ½ छोटी चम्मचth

धनिया पाउडर - ½ छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम

लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच

अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच

गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच से कम

हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

चीज स्लाईस - 2

पिज्जा सॉस - 2 टेबल स्पून

हरे धनिए की चटनी - 2 छोटी चम्मच

मक्खन - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Bread Pizza & Samosa Pinwheels

आलू स्टफिंग

उबले हुए आलू को छील कर मैश कर लीजिए.

पैन को गैस पर रखें, पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च डाल कर हल्का सा भून लीजिए. अब इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, मैश किए हुए आलू, ½ छोटी चम्मच से कम नमक, अमचूर, गरम मसाला पाउडर, थोड़ा सा हरा धनिया और लाल मिर्च पाउडर डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करते हुए मैश कर लीजिए. आलू अच्छे से भून कर मैश हो जाने पर स्टफिंग बन कर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और स्टफिंग को प्लेट में निकाल लीजिए.

ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काट कर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड के किनारे काट कर तैयार कर लीजिये.  ब्रेड को बेल कर पतला कर लीजिए, सारी ब्रेड को पतला बेल कर तैयार कर लीजिए.

Pinwhee first

अब एक ब्रेड स्लाइस पर पिज्जा सॉस लगा लीजिए. अब इस पर एक और ब्रेड स्लाइस रख दीजिए. अब इस पर आलू की स्टफिंग रख कर एक जैसा पतला फैला दीजिए. अब इस पर एक और ब्रेड स्लाइस रख दीजिए और इस स्लाइस पर हरे धनिए की चटनी लगा कर अच्छे से फैला दीजिए. अब इसे रोल करेंगे इसके लिए इस तैयार किए हुए स्लाइस को फोइल पेपर पर रखें और फोल्ड करके रोल कर दीजिए. दूसरा रोल भी इसी तरह से तैयार कर लीजिए. इन रोल को सैट करने के लिए आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए.

आधा घंटे के बाद रोल सैट होकर तैयार हैं इन्हें फ्रिज से निकाल लीजिए. अब इन रोल को फोइल पेपर से निकाल लीजिए. अब इन्हें ½-½ इंच की चौडा़ई में काट लीजिए और इन पर बटर लगा दीजिए. अब इन्हें बेक करेंगे इसके लिए, बेकिंग ट्रे ले लीजिए और ट्रे पर बटर पेपर लगा दीजिए. ट्रे पर रोल के टुकड़े थोड़ी-थोड़ी दूर पर रख दीजिए.

चीज स्टफिंग

अब चीज वाला रोल बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस पर पिज्जा सॉस लगाए, इस पर दूसरा ब्रेड स्लाइस रखें और इस पर चीज स्लाइस रख दीजिए. अब इस पर एक और ब्रेड स्लाइस रखें, इस पर हरे धनिए की चटनी लगा दीजिए और फोइल पेपर पर रख कर इन्हें फोल्ड करके रोल बना लीजिए. इसी तरह एक और ब्रेड रोल बना लीजिए. अब इन रोल को भी 30 मिनिट के लिए फ्रिज में रख दीजिए ये सैट हो जाएंगे.

चीज के रोल आधा घंटे के बाद सैट होकर तैयार हैं इन्हें फ्रिज से निकाल लीजिए. अब इन रोल को फोइल पेपर से निकाल लीजिए. अब इन्हें भी ½-½ इंच की चौडा़ई में काट लीजिए और इन पर बटर लगा दीजिए. बेकिंग ट्रे पर इन्हें भी आलू वाले रोल के साथ ही थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रख दीजिए.

Pinwheel second

बेक कीजिए

ओवन को प्रिहीट कर लीजिए. इसके प्रिहीट होने के बाद रोल की ट्रे को ओवन में रखें और 10 मिनिट के लिए 190 डिग्री सेन्टीग्रेड पर बेक कर लीजिए. इसके बाद चैक कीजिए. अगर ये अच्छे से क्रिस्प नहीं हुए हैं तो इन्हें फिर से 5 मिनिट के लिए उसी तापमान पर बेक कर लीजिए. इसके बाद चैक कीजिए. रोल अच्छे से क्रिस्प-बेक होकर तैयार हैं.

शैलो फ्राय कीजिए

अब बचे हुए रोल को पैन में सेकेंगे. पैन को गैस पर गरम होने के लिए रखें, इस पर थोड़ा सा बटर लगा दीजिए.  अब बचे हुए रोल को पैन में लगा दीजिए. 2-3 मिनिट इन्हें सिकने दीजिए. नीचे से सिक जाने के बाद इन्हें पलट दीजिए और दूसरी ओर से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए. दोनों ओर से सिक जाने पर इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए और गैस बंद कर दीजिए.

परोसिए

टेस्टी और क्रिस्पी रोल बनकर तैयार हैं. आप इन्हें स्नैक्स के रुप में हल्की फुल्की भूख के समय बना कर तैयार कर सकते हैं. आप चाहें तो इन्हें 1 दिन पहले बना कर फ्रिज में रख दीजिए और इसके बाद जब इन्हें सर्व करना हो तो इन्हें बेक या फ्राय कर के परोसिये और खाइए. आपको इन का स्वाद बहुत पसंद आएगा.

सुझाव

  • टमैटो सॉस या कोई मीठी चटनी ब्रेड पर लगा सकते हैं.
  • ब्रेड किनारों को आप ब्रेड क्रम्ब, ब्रेड नमकीन या सूप के साथ सर्व कर सकते हैं.
  • रोल 1 दिन पहले बना कर फ्रिज में रख दीजिए और अगले दिन बेक या फ्राय कर के परोसिये और खाइए.
  • ब्रेड ताजी ही लीजिए. फ्रिज में रखी हुई ब्रेड यूज नहीं करें क्योंकि इससे रोल नहीं बन पाएगा और टूट जाएगा.

ओवन या तवे पर बने ब्रेड समोसा पिनव्हील व पिज़्ज़ा पिनव्हील । Bread Pizza & Samosa Pinwheels

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.2 / 5 (4 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rita Saini
Hello Mam,
Maine aapki yeh Bread Pizza Pinwheels recipe ghar per try ki thi, mam yeh bahut testy bani, bachho or husband ko bahut pasand aayi. Thank you for new dishes.
NishaMadhulika
Rita Saini जी, मुझे खुशी है की आपने इसे बनाया और आपके परिवार को रेसिपी पसंद आई. अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.