बूंदी पापड़ सब्जी | Boondi papad ki Sabzi

📅 30 जनवरी 2019 👁 30.3 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट ★ 3.8 (4)

झटपट से बनने वाली पापड़ बूंदी की रेसिपी को आप जब चाहें बना कर खा सकते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Boondi papad ki Sabzi

बूंदी - 1 कप

पापड़ - 1

टमाटर - 2 (100 ग्राम)

हरा धनिया -2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

जीरा - ½ छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच

लल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच

हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)

सूखी लाल मिर्च - 1

अदरक पेस्ट - ½ छोटी चम्मच

धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच

नमक - ½ छोटी चम्मच

तेल - 1.5 टेबल स्पून

विधि - How to make Boondi papad ki Sabzi

टमाटर को छोटे-छोटे टुकड़ों में बारीक काट लीजिए.

सब्जी बनाने के लिए पैन को गैस पर रखें पैन में तेल डाल कर गरम कीजिए. तेल के गरम होने पर इसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च, बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर मसालों को हल्का सा भून लीजिए. भूने मसालों में कटे हुए टमाटर डाल दीजिए. अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को तब तक भूने जब तक की टमाटर अच्छे से मैश न हो जाएं.

टमाटर के अच्छे से मैश होने के बाद इसमें 2 टेबल स्पून बूंदी और थोड़ा सा पापड़ तोड़ कर डाल कर इसे मसाले के साथ मैश कीजिए. मसाला बन कर तैयार है, इसमें 1.5 कप पानी डाल कर मिक्स कीजिए. नमक और हरा धनिया डाल कर 3-4 मिनिट तक उबाल लीजिए.

/images/Boondi-Papad.jpg

4 मिनिट बाद सब्जी की ग्रेवी बन कर तैयार है गैस बंद कर दीजिए. अब इस ग्रेवी में बूंदी डाल दीजिए और बचा हुआ पापड़ भी तोड़ कर डाल दीजिए और मिक्स कर दीजिए. सब्जी को प्याले में निकल लीजिए और हरा धनिया डाल कर सब्जी को गार्निश कीजिए.

स्वादिष्ट पापड़ बूंदी की सब्जी को चपाती, परांठे, चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये आपको इसका स्वाद बहुत पसंद आएगा.  

सुझाव

  • बूंदी आप घर की बनी या बाजार की जो चाहें ले सकते हैं.
  • ग्रेवी को आप अपनी पसंद अनुसार पतला या गाढा़ जैसा चाहें रख सकते हैं.
  • लाल मिर्च की मात्रा आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा जैसी चाहें रख सकते हैं.
  • प्याज को डालना चाहते हैं तो 1 प्याज को बारीक काट कर तेल में जीरा डालने के बाद डाल कर भून लीजिए और उपरोक्त विधि अनुसार सब्जी तैयार कर लीजिए.

Boondi papad ki Sabzi | बूंदी पापड़़ की एसी सब्जी, जो चुटकियों में बन जाय

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (4 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।