वेज पिटौर टिक्का - Tawa Roasted Veg Pitor Katli Tikka

📅 18 जनवरी 2019 👁 14.9 हज़ार बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 1.8 (3)

ढेर सारी वेजिटेबल से बना वेज पिटौर टिक्का को आप स्नैक्स के रुप में जब चाहें खा सकते हैं, ये आपकी भूख तो मिटाता ही है, साथ ही हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा है. 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tawa Roasted Veg Pitor Katli Tikka

बेसन - 1 कप (100 ग्राम) 
शिमला मिर्च - 1 कप (बारीक कटी हुई)
फूल गोभी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
तेल - 3-4  टेबल स्पून 
हरा धनिया  - 2-3 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ)
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच 
जीरा - 1/2 छोटी चम्मच 
हींग - 1/4 पिंच  
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच  
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
अदरक पेस्ट - ½  छोटी चम्मच 
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 

विधि  - How to make Tawa Roasted Veg Pitor Katli Tikka

बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये,  इसमें पानी मिलाइये, गुठलियां खत्म होने तक घोल तैयार कर लीजिए. इसमें 2.5 कप पानी डाल कर मिक्स कीजिए. बेसन में 1 छोटी चम्मच नमक, छोटी चम्मच जीरा, चम्मच लाल मिर्च पाउडर,  धनिया पाउडर, अदरक का पेस्ट, हल्दी पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, बारीक कटी शिमला मिर्च , बारीक कटी फूल गोभी और  बारीक कटा टमाटर डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिए. 

पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग डाल दीजिये और बेसन के घोल को डालिये और तेज आंच पर लगातार चमचे से चलाते हुये तब तक पकाएं जब तक की बैटर गाढा़ न हो जाए. 5 मिनिट तक पका लेने के बाद बैटर के हल्का सा गाढा़ होने पर गैस की आंच को मीडियम कर दीजिए और मिश्रण को थोड़ा और अधिक गाढा़ होने तक लगातार चलाते हुए पकाएं. 

5 मिनिट बाद बैटर गाढा़ होकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और बैटर को प्लेट में डाल कर फैलाइये और सैट होने रख दीजिये.  पिटौर सैट होकर तैयार है इसे आप अपनी पसंद अनुसार चाकू से टुकड़ों में काट लीजिये.

पैन को गैस पर रखें और पैन में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर पिटौर कतलियों को पैन में सिकने के लिए लगा दीजिए. कतली को नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिए. कतलियां नीचे की ओर से हल्की ब्राउन होने पर इन्हें पलट दीजिए और दूसरी ओर से भी इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए. तेल अगर कम लग रहा हो तो थोड़ा सा तेल और डाल कर कतली सेक सकते हैं. कतली दोनों ओर से सिक जाने पर इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए. 

वेज पिटौर कतली बन कर तैयार हैं. स्वाद से भरपूर ये कतली ऊपर से क्रन्ची और अंदर से सोफ्ट हैं. इन कतली को आप टमैटो सॉस या हरे धनिए की चटनी के साथ परोसिये और खाइये. 

सुझाव 

  • अगर आप प्याज पसंद करते हैं तो 1 प्याज बारीक काट कर डाल सकते हैं. 
  • मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाना होता है. इसमें गुठलियां नहीं बननी चाहिए. 
  • कतली को मीडियम तेज आंच पर दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकना है 
  • लाल मिर्च को आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं. 

एकदम कम तेल में बना वेज पिटौर टिक्का - Tawa Roasted Veg Pitor Katli Tikka

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
1.8 / 5 (3 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Payal
Can i use some other vegetable also
NishaMadhulika
Payal जी, आप अपने स्वादानुसार जो सब्जी चाहें उपयोग कर सकते हैं
Priyanka Aggarwal
Thanks Nisha ji....Apki recipes mast hai...Maine pittor tikka apne husband ki bday party me bnaya... Sbne bahut tarif ki...Thanks to u

Maine apki recipes me se Pau bhaji bhi bnayi...Bahut tarif mili.... Thanks
NishaMadhulika
Priyanka Aggarwal जी, बहुत बहुत धन्यवाद.