गोंद पाक । Gond Pak Recipe | Mawa Gond Pak - winter Special Recipe

स्वास्थ्य और सेहत दोनों ही मामलों में इन सर्दियों की खास रेसिपी गोंद पाक को आप सभी बनाएं और इसका लाभ उठाएं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Gond Pak
खाने वाली गोंद - 1 कप (200 ग्राम)
मावा - 1 कप (250 ग्राम)
चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
घी - ¾ कप (150 ग्राम)
विधि - How to make Mawa Gond Pak
गोंद पाक बनाने के लिए कढा़ई में घी डालकर हल्का गरम कर लीजिये,घी के मीडियम गरम होने पर गोंद को घी में डाल कर भूनें. धीमी-मीडियम आग पर लगातार चलाते हुए गोंद को अच्छे से फूलने तक और हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए. गोंद को मीडियम आंच पर ही भूनें क्योंकि तेज आंच पर भूनने पर गोंद बाहर से तो ब्राउन हो जाती है, लेकिन अंदर से कच्ची ही रहेगी. भूनी गोंद को अलग प्लेट में निकाल लीजिए. बाकी की गोंद भी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिए.
अब एक पैन में मावा डालें और उसे गैस पर लगातार चलाते हुए अच्छी खूश्बु आने तक और मावा का हल्का सा कलर चेंज होने तक भून लीजिए. मावा के भून जाने पर इसे प्लेट में निकाल लीजिए.
चाशनी बनाएं. पैन में चीनी डालें ओर इसमें ½ कप पानी डाल दीजिए. चीनी को पानी में पूरी तरह घुलने तक पकाएं. ओर उसके बाद चाहनी को जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पका लीजिए. चाशनी की कन्सिस्टेन्सी चैक करने के लिए, एक प्लेट में इसकी 1-2 बूंदे गिराइए और थोड़ा सा ठंडा होने दीजिए. इसके बाद, चाशनी जम रही है तो चाशनी बन कर तैयार है. गैस धीमा कर दीजिए

गोंद को बेलन या समतल तले के किसी बरतन से दबाते हुए बारीक तोड़ लीजिए. बारीक गोंद को चाशनी में डाल कर मिक्स कीजिए साथ में मावा भी डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कर लीजिए. मिश्रण को जमाने के लिए प्लेट लीजिए इसे घी लगा कर चिकना कीजिए और मिश्रण को प्लेट में डाल कर एक जैसा फैला दीजिए और थोड़ा ठंडा होने दीजिए.
10 मिनिट बाद यह थोड़ा ठंडा हो जाने पर इस पर कट के निशान बना दीजिए. अब इसे अच्छी तरह से जमने के लिए रख दीजिए. गोंद पाक जम कर तैयार है इसके टुकड़ों को प्लेट से निकाल कर लीजिए. स्वादिष्ट मावा गोंद पाक को परोसिये और खाइये. अच्छे से ठंडा और सैट हो जाने पर गोंद पाक को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 8-10 दिन तक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से निकाल कर खाइये.
सुझाव
- गोंद अगर मोटा हो तो उसे तोड़ कर बारीक कर सकते हैं और फिर उसे भून लीजिए.
- गोंद को हल्के मध्यम गरम घी में ही तलें. अगर ज्यादा गरम घी में गोंद डाल दिया जाए तो वो फूल तो जाता है पर अंदर से कच्चा रह जाता है.
- चाशनी में सभी चीजें डाल देने के बाद अगर मिश्रण सूखा सा लग रहा हो तो उसमें 1-2 छोटी चम्मच पानी के डाल कर मिश्रण को हल्का सा पका कर जमा दीजिए.
Gond Pak Recipe | सर्दियों की खास रेसिपी गोंद पाक । Mawa Gond Pak - winter Special Recipe
कमेंट (2)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
.soft nahi nahi hota kya